आईआईटी जैम (IIT JAM) क्या होता है?



भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जिसे संक्षिप्त में आईआईटी (IIT) के नाम से जाना जाता है | आईआईटी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जैम परीक्षा का आयोजन किया जाता है | इस परीक्षा का आयोजन एमएससी, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु किया जाता है | प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्र कई महीनों पहले से तैयारी करना शुरू कर देते है, जिसके बाद भी कुछ छात्र असफल घोषित कर दिए जाते है, इससे यह जानकारी अवश्य प्राप्त होती है कि परीक्षा का स्तर उच्च है |

img-1

बीटेक (B.TECH) क्या है?

आईआईटी जैम फुल फॉर्म (IIT JAM Full Form)

आईआईटी जैम (IIT JAM) का फुल फॉर्म Joint Admission Test (जॉइंट एडमिशन टेस्ट)” है |

आईआईटी जैम (IIT JAM) क्या होता है?

यह एक राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा है, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जो अंक प्राप्त होते है, उन अंकों के आधार पर आईआईटी और आईआईएससी में प्रवेश प्रदान किया जाता है | प्रवेश प्राप्त करने के बाद एमएससी (चार सेमेस्टर), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी- एमटेक, एमएससी-पीएचडी, दोहरी डिग्री और अन्य पाठ्यक्रम में अध्ययन किया जा सकता है |

योग्यता (Qualification)

आईआईटी जैम परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है |

आईआईटी जैम परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

आईआईटी जैम परीक्षा का आयोजन तीन भागों में किया जाता है, प्रथम भाग में बायोलॉजिकल साइंस, गणित और भूगोल से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है तथा दूसरे भाग में  प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी), रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री), भूगर्भशास्त्र (जियोलॉजी), गणितीय सांख्यिकी (मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, तीसरे भाग में सभी प्रश्न न्यूमेरिक प्रकार के होते है | प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न जिसके एक उत्तर सही है, बहुविकल्पीय प्रश्न जिसके कई विकल्प सही हैं और न्यूमेरिकल आंसर टाइप के प्रश्न पूछे जाते है |

भाग प्रश्नों की संख्या अंक और प्रश्न का प्रकार
भाग 13010 प्रश्न- 1 अंक

 

20 प्रश्न- 2 अंक (केवल एक उत्तर ही सही होगा)

भाग 21010 प्रश्न- 2 अंक

 

(एक से अधिक उत्तर सही हो सकते है)

भाग 32010 प्रश्न- 1 अंक

 

10 प्रश्न- 2 अंक (Numerical answer)



नोट:- केवल भाग 1 में नकारात्मक अंकन किया जायेगा, 1 अंक वाले प्रश्नों में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी और 2 अंक वाले प्रश्नों में गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक की कटौती की जाएगी |



12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बनें

  • आईआईटी जैम की परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है |
  • इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे होती है |
  • प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में ही होता है |

पाठ्यक्रम (Syllabus)

बायोलॉजिकल साइंसेज (बीएल)जनरल बायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री की मूल बातें, बायोफिजिक्स, आण्विक जीवविज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, सेल बायोलॉजी और इम्यूनोलॉजी, गणितीय विज्ञान|
जैव प्रौद्योगिकी (बीटी)जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान (भौतिक रसायन, कार्बनिक रसायन विज्ञान, अकार्बनिक रसायन शास्त्र), गणित और भौतिकी
भूविज्ञान (जीजी)ग्रह पृथ्वी, भूगर्भ विज्ञान, संरचनात्मक भूविज्ञान, पालीटोलॉजी, स्ट्रैटिग्राफी, खनिज विज्ञान, पेट्रोलोजी, आर्थिक भूविज्ञान, एप्लाइड भूविज्ञान|
गणित (एमए)वास्तविक संख्याओं की अनुक्रम और श्रृंखला, दो वास्तविक चर के कार्य, विभेदक समीकरण, वेक्टर कैलकुलेशन, समूह सिद्धांत, रैखिक बीजगणित, वास्तविक विश्लेषण
गणितीय सांख्यिकी (एमएस)अनुक्रम और श्रृंखला, विभेदक कैलकुलेशन, इंटीग्रल कैलकुस, मैट्रिस, विभेदक समीकरण, सांख्यिकी, संभाव्यता, यादृच्छिक चर, मानक वितरण, संयुक्त वितरण, नमूना वितरण, अनुमान, परिकल्पनाओं का परीक्षण|
भौतिकी (पीएच)गणितीय तरीके, मैकेनिक्स और सामान्य गुणों का मामला, ऑसीलेशन, लहरें और प्रकाशिकी, विद्युत और चुंबकत्व, गतिशील सिद्धांत, थर्मोडायनामिक्स, आधुनिक भौतिकी, ठोस राज्य भौतिकी, उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सरल ऑसीलेटर |

गेट (GATE) एग्जाम क्या होता है