उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की नई सूची ऑनलाइन कैसे देखें



राशन कार्ड प्रत्येक परिवार को बनवाने के लिए आवेदन करना चाहिए, क्योंकि राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है | राशन कार्ड नागरिक की पहचान और आवासीय पते के सबूत के रूप में, एक पहचान प्रमाण दस्तावेज के रूप में, इसका उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने के लिए किया जा सकता है। राशन कार्ड से लोगों को कई सरकारी सुविधाए प्राप्त होती है | खासकर गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन-यापन करनें वाले परिवारों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस कार्ड के माध्यम से उन्हें राशन काफी सस्ते दर पर प्राप्त हो जाता है |

img-1


राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में समय-समय पर पात्र नागरिकों की सूची में संशोधन किया जाता रहता है | जिसमे नए पात्र नागरिकों के नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़े जाते हैं | साथ ही ऐसे लोगों के नाम भी लिस्ट से हटाये जाते हैं | ऐसे में यदि आप भी अपना नाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई राशन कार्ड लिस्ट में देखना चाहते हैं, कि आपका नाम नई सूची में शामिल है अथवा नही | इस पेज पर आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की नई सूची ऑनलाइन देखनें के विषय में बता रहे है |

राशन कार्ड के नए नियम

ऐसे देखे राशन कार्ड की नई सूची 

  • राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx  वेबसाइट पर जाएँ |
img-2
  • इसके बाद आप एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करे |
img-3
  • अब आपके सामने उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जनपदों की सूची खुलकर आ जाएगी |
img-4
  • इसके बाद आप अपने जिले का चयन कर ले | जिले पर क्लिक करते ही आपके सामने दो विंडो खुल जायेंगी एक विंडो शहरी क्षेत्र की तथा दूसरी विंडो ग्रामीण क्षेत्र की प्रदर्शित होगी | आप जिस क्षेत्र से सम्बंधित हो आपको उसी विंडो को चुनना है, यहाँ पर आपको अपनी नगर पालिका या ब्लॉक पर क्लिक करना है |
img-5
img-6
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें, आपको उस क्षेत्र के सस्ती राशन की सरकारी दुकानों के दुकानदारों के नाम  दिखाई देंगे |
img-7
  • अब आपके सामने उस दुकानदार के यहाँ पंजीकृत सभी राशनकार्ड धारकों का नाम प्रदर्शित होगा, यहाँ पर आपको अपना नाम ढूढ़ना है | इसके बाद आपको नाम के सामने डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है |
img-8
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ पर आपको आपके परिवार के सदस्यों के नाम प्रदर्शित होंगे |
img-9

इस प्रकार आप ऑनलाइन राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देख सकते है |



राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें

यूपी राशन कार्ड सूची से सम्बंधित  शिकायत यहाँ करें दर्ज 

किसी भी शिकायत की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1967 या 18001800150 डायल करके आप राशन कार्ड के लिए शिकायत दर्ज करवा सकते है |

यहाँ पर  हमने आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की नई सूची ऑनलाइन देखनें के बारे बताया | यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

One Nation One Ration Card Scheme