वोटर आईडी कार्ड क्या होता है



भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ पर आये दिन चुनाव होते रहते है, जिसमे वोटर आईडी कार्ड का विशेष महत्व होता है | चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए वोटर आईडी कार्ड होना बहुत आवश्यक होता है, वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) इस बात का प्रमाण होता है कि आप भारत देश के नागरिक है | वोटर आईडी  कार्ड एक पहचान पत्र के रूप में भी मान्य होता है इसके अलावा कई जगहों पर इसे स्थायी पते के लिए प्रमाण के रूप में जमा करते है | भारतीय चुनाव आयोग (Election Commison) ने चुनाव के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए वोटर आईडी कार्ड प्रणाली की शुरूआत की, जिसके अंतर्गत एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वोट देने का अधिकार संविधान में दिया गया है |



पहले वोटर आईडी कार्ड बनवाने में बहुत सी समस्याएं आती थी और नजदीकी सरकारी कार्योलयों में जाकर लम्बी पंक्तियों में खड़ा होना पड़ता था, परन्तु अब आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | यदि आप भी वोटर आईडी कार्ड क्या होता है, Voter ID Card ऑनलाइन कैसे बनवाए – फॉर्म डाउनलोड कैसे करे इसके विषय में जानना चाहते है तो यहाँ पर पूरी जानकारी दी जा रही है |

भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है

वोटर आईडी कार्ड क्या है ?

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को हिंदी में ‘मतदाता परिचय पत्र’ या फिर निर्वाचन कार्ड कहते है, इसके अतिरिक्त इसे एलेक्टोर्स आइडेंटिटी कार्ड (इपिक) भी कहा है | जो भारतीय नागरिक मतदान करने के योग्य हो जाते है उन्हे यह फोटो पहचान पत्र भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता हैं |  वोटर आईडी कार्ड भारत के वयस्क नागरिक होने का एक प्रमाण होता है | देश के लिए सरकार को चुनने में आप  योगदान होता है, भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता परिचय पत्र होना आवश्यक है अधिकतर सरकारी कामो में या फिर अन्य किसी कामों में मतदाता परिचय पत्र एक आईडी प्रूफ के रूप में दे सकते है | 



राज्यसभा सांसद कैसे बनते हैं

मतदाता परिचय पत्र के लिए निर्देश 

  • मतदाता परिचय पत्र के पंजीकरण के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए | 
  • व्यक्ति द्वारा पता बदलने पर पुनः मतदाता परिचय पत्र बनवाया जा सकता है | 
  • आवश्यकता होने पर कभी भी आप मतदाता परिचय पत्र के पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है |

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज 

ऑनलाइन मतदाता परिचय पत्र के आवेदन के लिए आयु और निवास प्रमाणपत्र से सम्बंधित दस्तावेज देना होगा तथा एक कलर पासपोर्ट-साइज़ फोटो भी देनी होगी दोनों प्रमाणपत्रो के लिए एक-एक दस्तावेज देना होगा जिसकी जानकारी इस प्रकार है-

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

आयु प्रमाणपत्र सम्बंधित दस्तावेज

  • जन्म प्रमाणपत्र यानि कि बर्थ सर्टिफिकेट देना होता है |
  • हाई स्कूल की अंकतालिका या प्रमाणपत्र जमा करना होता है जिसमे जन्म तिथि अंकित हो |
  • 5वीं कक्षा की अंकतालिका जन्म तिथि अंकित हो वह भी मान्य की गई है |
  • 8वीं कक्षा की अंकतालिका जन्म तिथि अंकित हो, वह दी जा सकती है |
  • स्कूल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र भी मान्य किया गया है |
  • भारतीय पासपोर्ट प्रमाण के रूप में दे सकते है |
  • पैन कार्ड (Pan Card) प्रमाण के रूप में मानी किया गया है |
  • ड्राइविंग लाइसेंस (DL) भी जमा कर सकते है |
  • आधार कार्ड वर्तमान समय में सबसे पुख्ता और प्रमुख प्रमाण के रूप में दिया जाता है |

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे

निवास प्रमाणपत्र सम्बंधित दस्तावेज

  • निवास से सम्बन्धित प्रमाण के रूप में राशन कार्ड को मान्य किया गया है |
  • भारतीय पासपोर्ट निवास के लिए दिया जा सकता है |
  • ड्राइविंग लाइसेंस भी मान्य किया जायेगा |
  • लेटेस्ट रेंट अग्रीमेंट, यदि आप किराये के घर में रह रहे है तो मान्य होगा |
  • इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर आपका प्रमाण हो सकता है |
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook) / किसान पासबुक (Kisan Passbook) या फिर पोस्ट ऑफिस करंट पासबुक भी मान्य की गई है |
  • पानी का बिल बिजली के बिल की लेटेस्ट रशीद टेलिफोन का बिल या फिर गैस कनेक्शन का बिल, जिसमें आपके घर का पता लिखा हुआ हो । लेकिन लेटेस्ट बिल पर आवेदक का नाम या उसके माता-पिता का नाम होना जरूरी होगा |

अपनी जन्म कुंडली कैसे देखे

मतदाता पहचानपत्र  के लिए पात्रता 

  • भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी हो | 
  • वित्तीय रूप से दिवालिया घोषित न हुआ हो |
  • पहचान पत्र बनवाने के समय पागल न हो |

मतदाता पहचानपत्र  ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है,प्रत्येक राज्य में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अलग अलग वेबसाइट चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई  है, इस वेबसाइट पर आवेदन करना बहुत ही आसान है तथा यह प्रत्येक भाषा मे उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति आसानी आवेदन कर सकता है | इसके लिए आवेदक को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (National Voters Service Portal) की वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद उसमे Apply Online For Registration Of New Voter के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा अब फार्म 6 सामने खुलकर आएगा, जिसमे सभी जानकारियां अंकित करना है, जो इस प्रकार है-

संसद क्या है

  • सर्वप्रथम आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, और लॉग इन आप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको न्यू रजिस्ट्रेशन (New Registration) पर क्लिक करना होगा |
  • अब अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करना होगा जिसपर ओटिपी आता है |
  • अब आपको किस देश में रहते है इसका चयन करना होगा और साथ में अपने राज्य को चुनना होगा |
  • पिता/माता/ पति का नाम की सही सही जानकारी भरे, क्या संबंध है इसका चयन करे |
  • आपका पूरा स्थाई पता भरे |
  • अब ऐज प्रूफ यानि कि आयु प्रमाण पत्र को अपलोड करें |
  • अपने विधान सभा या संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र का चयन करना होगा |
  • अब इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर डालना होगा जिससे आपके वोटर आईडी कार्ड के स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  • आपके माता /पिता /पति  (Father’s/Mother’s/ Husband) में जिसका वोटर कार्ड बन चुका हो, उनसे सम्बंधित जानकारी भरनी होगी |
  • नाम ,लिंग,जन्म तिथि,राज्य तथा जिला  को चयन करके भरना होगा |
  • निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धित दस्तावेज की जानकारी के लिए बिजली का बिल, राशन कार्ड, टेलीफोन बिल इनमे से किसी डाक्यूमेंट को स्कैन के माध्यम से डालें |
  • अब सरकार द्वारा की गई घोषणा को ठीक से पढ़े, और सभी जानकारी सही सही भरें |
  • अब आपको स्कैन के माध्यम से फोटो अपलोड करना होगा, आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो का साइज़   पासपोर्ट साइज होने के साथ 100 KB  से कम होना चाहिए  |
  • अब सबमिट (Submit) आप्शन पर क्लिक  कर दें |
  • अब अंत में वोटर आईडी कार्ड को कन्फ़र्म करने हेतु फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर कार्यालय में जमा कर दें, जिसके बाद आपको वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) प्राप्त हो जायेगा |

लेखपाल (LEKHPAL) कैसे बने

यहाँ आपको Voter ID Card ऑनलाइन कैसे बनवाए इसके विषय में जानकारी दी गई है |  यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

ग्राम सभा और ग्राम पंचायत किसे कहते है

Leave a Comment