छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ?



विभिन्न संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ भारत का 26 वां राज्य है, जिसे वर्ष 1 नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश से विघटित कर एक नए राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस राज्य में पहले 36 गढ़ थे अतः इसे छत्तीसगढ़ का नाम दिया गया। 



अनुसूचित जातियों की बहुलता वाला यह राज्य जनसँख्या की दृष्टि से देश का 17 वाँ सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें कई सारे जिले मौजूद है और समय-समय पर छत्तीसगढ़ राज्य में नए जिलों को शामिल किया जाता रहा है। आइए अब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम क्या है? छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ? छत्तीसगढ़ के सभी जिलों व उनके नाम [List of District in Chhattisgarh]

उत्तराखंड में कितने जिले हैं व उनके नाम

छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं | Chhattisgarh District List in Hindi

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 33 प्रशासनिक जिले मौजूद है। हालाँकि जब छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश से अलग हुआ था तब इसमें मूल रूप से 16 जिले मौजूद थे। उसके पश्चात नारायणपुर और बीजापुर को नए जिलों का दर्जा मिला। 



तदोपरांत अगले ही वर्ष 2012 में छत्तीसगढ़ राज्य में 9 और नवीनतम जिले शामिल किए गए। जिनके नाम सुकमा, कोंडा गांव, बालोद, बेमेतरा, बलोदा बाजार, गरियाबंद, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर है।

वर्ष 2020 में 10 अगस्त के दिन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का गठन किया गया था और साल 2021 में 15 अगस्त के दिन मनेंद्रगढ़, मानपुर मोहला, शक्ति और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिलों को राज्य में शामिल करने की घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नाम | Chhattisgarh Ke Jile Ka Naam

  1. कवर्धा जिला
  2. कांकेर जिला
  3. कोरबा जिला
  4. कोरिया जिला
  5. जशपुर जिला
  6. जांजगीर-चाम्पा जिला
  7. मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिला
  8. सक्ती जिला
  9. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला
  10. मोहला-मानपुर जिला
  11. दन्तेवाड़ा जिला
  12. दुर्ग जिला
  13. धमतरी जिला
  14. बिलासपुर जिला
  15. बस्तर जिला
  16. महासमुन्द जिला
  17. राजनांदगांव जिला
  18. रायगढ जिला
  19. रायपुर जिला
  20. सरगुजा जिला
  21. बलौदाबाजार ज़िला
  22. बालोद जिला
  23. मुंगेली जिला
  24. बेमेतरा जिला
  25. सूरजपुर जिला
  26. गरियाबंद जिला
  27. सुकमा जिला
  28. बलरामपुर जिला
  29. कोंडागाँव जिला
  30. नारायणपुर जिला
  31. बीजापुर जिला
  32. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
  33. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

छत्तीसगढ़ के जिले और आरटीओ कोड | CG All District RTO Code

जिले का नाम RTO कोड 
गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़:cg 01
गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़:cg 02
गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़:Cg 03
रायपुर:Cg 04
धमतरी:Cg 05
महासमुंद:Cg 06
दुर्ग:Cg 07
राजनंदगांव:Cg 08
कबीरधाम:Cg 09
बिलासपुर:Cg 10
जांजगीर चंपा:Cg 11
cg कोरबा:Cg 12
रायगढ़:Cg 13
cg जसपुर: Cg 14
अंबिकापुर: Cg 15
बैकुंठपुर: Cg 16
cg जगदलपुर: Cg 17
दंतेवाड़ा: Cg 18
कांकेर: Cg 19
बीजापुर:Cg 20
बीजापुर:Cg 21
बलोदा बाजार:Cg 22
गरियाबंद:Cg 23
बालोद:Cg 24
बेमेतरा:Cg 25
सुकमा:Cg 26
कोंडागांव:Cg 27
मुंगेली:Cg 28
सूरजपुर:Cg 29
बलरामपुर: Cg 30

पंजाब में कुल कितने जिले हैं ?

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम जनसंख्या वाले जिले

साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसँख्या 25545198 है और यह हमारे भारत देश की कुल आबादी का 2.11% है। इस राज्य में पुरुषों की संख्या 12830336 है जबकि महिलाओं की संख्या 12714862 है। छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या राजधानी  रायपुर जिले में निवास करती है। रायपुर जिले में तकरीबन 4063872 लोग निवास करते हैं, वही इस राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाले जिले में नारायणपुर का नाम आता है जहां लगभग 139820 लोग निवास करते हैं।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम साक्षरता वाले जिले

छत्तीसगढ़ की कुल औसत साक्षरता दर 70.28 % है जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 80.29 है वहीं महिलाओं की साक्षरता दर 60.25 है। इस राज्य में सबसे अधिक पढ़े लिखे लोग दुर्ग जिले में निवास करते हैं, वही सबसे कम साक्षरता वाले जिले में आखिरी स्थान बीजापुर का आता है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साक्षरता की दर 79.06% है और बीजापुर में साक्षरता की दर 40.86% है

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम लिंगानुपात वाले जिले

छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला बस्तर है, वही सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कोरिया है। बस्तर जिले में लिंगानुपात 1023 है और कोरिया जिले में लिंगानुपात 968 है। ओस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में कुल लिंगानुपात 991 है।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम जन घनत्व वाले जिले

छत्तीसगढ़ का कुल जनसंख्या घनत्व 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे कम जनघनत्व वाला जिला नारायणपुर है जबकि सबसे अधिक जनघनत्व वाला जिला जांजगीर चंपा है। नारायणपुर जिले में जन घनत्व 30 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है वहीँ जांजगीर चांपा जिले का जन घनत्व 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक/कम क्षेत्रफल वाले जिले

छत्तीसगढ़ राज्य का सम्पूर्ण क्षेत्रफल 135192 वर्ग किलोमीटर है और सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले जिले में पहले स्थान पर राजनांदगांव का और सबसे आखिरी स्थान पर दुर्ग जिले का नाम आता है। राजनांदगांव जिले में कुल क्षेत्रफल 8022.55 वर्ग किलोमीटर है और इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2718.62 वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ के जिलों से सीमा साझा वाले राज्यों के नाम

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले देश के कुल 7 राज्यों के साथ अपनी सीमायें (बॉर्डर) साझा करते हैं। उन 7 राज्यों के नाम उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश है।

छत्तीसगढ़ में भ्रमण अवम पर्यटन हेतु प्रमुख जिले | Chhattisgarh Me Ghumne Ki Jagah

छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से घिरा राज्य है, जहां पर काफी बड़े-बड़े जंगल मौजूद है। इसके अलावा इस राज्य में घूमने लायक कई प्रसिद्ध मंदिर, मठ और अन्य जगह है। नीचे आपको छत्तीसगढ़ राज्य में घूमने लायक प्रसिद्ध जिलों की जानकारी हम दे रहे हैं।

कोरिया

कोरिया जिला मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर मौजूद है और इस जिले का निर्माण तभी किया गया था जब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक ही राज्य थे। वर्ष 1998 में 25 मई के दिन कोरिया जिला अस्तित्व में आया और विभाजन हो जाने के पश्चात यह छत्तीसगढ़ राज्य में चला गया। इस जिले में आकर आप निम्न प्रसिद्ध जगहों को घूम सकते हैं।

  • गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान |
  • हसदेव नदी का उद्गम स्थल कोरिया |
  • गौरघाट झरना कोरिया |
  • अमृतधारा जलप्रपात |
  • सीतामणी हरचौका |
  • गौरघाट जलप्रपात |
  • रामदाह जलप्रपात |
  • पोडी जगन्नाथ मंदिर |
  • गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान |
  • व्यू पॉइंट बालमघाट |
  • झुमका बांध |
  • कोरिया पैलेस |

सरगुजा

सरगुजा जिले में बड़े पैमाने पर चाय पैदा की जाती है यह जिला छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में मौजूद है और इस जिले का बॉर्डर यूपी और झारखंड राज्य के साथ मिलता है इसका हेड क्वार्टर अंबिकापुर में स्तिथ है। सरगुजा जिले को छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है यहां पर कनहर और रिहंद जैसी नदियां बहती है, बता दें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सरगुजा जिले की दूरी 335 किलोमीटर हैं। इस जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं !

  • महेशपुर |
  • देवगढ़ |
  • रामगढ़ पहाड़ी |
  • कैलाश गुफा |
  • टिनटिन पत्थर |
  • बुद्धा टेम्पल मैनपाट |

सूरजपुर

सूरजपुर जिले में एक शहर और एक नगर पालिका परिषद मौजूद है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तकरीबन 256 किलोमीटर है। नेशनल हाईवे 43 सूरजपुर से होकर गुजरता है। जिले के दोनों तरफ काफी हरियाली है, साथ ही यहां पर मौजूद महामाया मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए स्थलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, जो सूरजपुर जिले में मौजूद है।

  • महामाया मंदिर
  • पिंगला नाला वन्यजीव अभयारण्य
  • गायत्री मंदिर
  • डुगडुगी स्टोन
  • कुदरगढ़

राजनांदगांव

वर्ष 1973 में 26 जनवरी के दिन राजनांदगांव जिले को दुर्ग जिले से अलग करके बनाया गया था। इसका दूसरा नाम संस्कारधानी भी है। राजनांदगांव में कई तालाब और नदी मौजूद है, साथ ही यह जिला अपने लघु उद्योग और बिजनेस के लिए भी प्रसिद्ध है। रायपुर से राजनांदगांव की दूरी तकरीबन 64 किलोमीटर है। यहां पर सोमवंशी, कलचुरी और मराठा राजाओं ने काफी लंबे समय तक शासन किया है। राजनांदगांव जिले में आप निम्न जगहों को घूम सकते हैं।

  • गायत्री मंदिर |
  • शीतला मंदिर |
  • बर्फानी आश्रम |
  • बमलेश्वरी देवी |

FAQ: 

छत्तीसगढ़ में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है ?

राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर

2021 में छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं ?

32

छत्तीसगढ़ में कितने जिले हैं ?

33

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं

Leave a Comment