हम सभी जानते हैं कि हमारे हाथ में 5 उंगलियां होती हैं लेकिन हम में से अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि इन पांच उंगलियों के नाम क्या हैं और इन उंगलियों की विशेषताएं क्या हैं। इसीलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको हाथ की सभी उंगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेज़ी में बताएंगे और इनकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।

शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य
उँगलियों के नाम (Fingers Name) हिंदी और इंग्लिश में
निम्न हमने हाथ की सारी उंगलियों के नाम बताए हैं जिनके बारे में जानकार आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी:-
No | हिंदी में नाम | अंग्रेज़ी में नाम |
1 | अंगूठा | Thumb Finger |
2 | तर्जनी | Index Finger |
3 | मध्यमा | Middle Finger |
4 | अनामिका | Ring Finger |
5 | कनिष्ठ (छोटी ऊँगली) | Little Finger |
आपने अब सारी उंगलियों के नाम तो जान लिए है, लेकिन इसके अलावा और भी कुछ जानकारी है जो आपको जरूर पता होनी चाहिए। चलिए देखते हैं हाथ की उंगलियों के बारे में विस्तार से जानकारी।

अंगूठा (Thumb)
अंगूठा हाथ में सबसे आगे होता है और इसकी बनावट सभी उँगलियों से अलग होती है। आकार में भी अंगूठा सभी उँगलियों से छोटा होता है। जब भारत देश में कोई अंगूठा दिखाता है तो उसे ठेंगा दिखाना कहा जाता है यानिकि वह उसे चिढ़ा रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों में अंगूठा दिखाने का मतलब शुभकामनाएं देना या किसी बात से सहमत होने से समझा जाता है।
तर्जनी (Index Finger)
अंगूठे के बाद जो सबसे पहली उंगली आती है उसे तर्जनी कहा जाता है और यह अपने आप में ही विशेष ऊँगली है। क्योंकि हमारे रोज़ाना के कामों में हम तर्जनी का बहुत इस्तेमाल करते हैं। जब हम पेन या पेंसिल से लिखते हैं तो इसी उंगली का सहारा लिया जाता है और किसी को दिशा दिखाने के लिए भी तर्जनी का ही उपयोग होता है। मुस्लिम लोग नमाज़ पढ़ते समय भी इसी उंगली का इस्तेमाल करते हैं।
अपनी जन्म कुंडली (Horoscope) कैसे देखे
मध्यमा (Middle Finger)
तर्जनी के बाद वाली उंगली को मध्यमा कहा जाता है और अंग्रेज़ी में इसे Middle Finger कहा जाता है। यह ऊँगली तर्जनी की सहायक होती है। जब कोई किसी को मध्यमा दिखाता है तो इसका मतलब किसी को बेइज़्ज़त करने या उसे नीचा दिखाने से समझा जाता है। पश्चिमी देशों में मध्यमा उंगली दिखाने का रिवाज़ बढ़ रहा है।
अनामिका (Ring Finger)
मध्यमा के बाद वाली को अनामिका उंगली कहा जाता है। बहुत सारे धर्मों में इस उंगली का ख़ास महत्त्व है। ईसाई धर्म में जब किसी की सगाई होती है तो वर और वधु इस ऊँगली में ही एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। हिन्दू धर्म में भी इस उंगली से टीका लगवाने को शुभ समझा जाता है।
कनिष्ठ (Little Finger)
सबसे आखिर में आने वाली उंगली को कनिष्ठ कहा जाता है। यह उंगली सबसे छोटी मानी जाती है इसीलिए अंग्रेज़ी में इस उंगली को Little Finger कहा जाता है। यह अनामिका उंगली की सहायक उंगली होती है। जब कोई Little Finger दिखाता है तो समझा जाता है उंगली दिखाने वाला मूत्र विसर्जन करना चाहता है। सर दर्द होने पर भी चिकित्सक इस उंगली को दबाने की सलाह देते हैं।
स्कूल में अक्सर बच्चों से उंगलियों के नाम बताने के लिए कहा जाता है लेकिन जानकारी कम होने की वजह से वह उंगलियों के नाम नहीं बता बाते। इसीलिए इस पोस्ट में हमने आपको हिंदी और अंग्रेज़ी में उंगलियों के नाम बताए है।
Indian Baby Boy Names in Hindi
हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा कहते हैं |
बाएं हाथ को उल्टा हाथ कहा जाता है |
अंगूठा पकड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उंगली है