भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची हिंदी में



भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते है, यह सभी लोग बंधुत्व की भावना के साथ रहते है | इस प्रकार से रहने पर देश में  संदेह रहित सुखद वातावरण का निर्माण होता है | भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, यहाँ पर सभी लोग स्वतंत्रतापूर्वक अपने धर्म का पालन कर सकते हैं | प्रत्येक धर्म के लोग अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्म स्थलों का निर्माण और उसकी यात्रा करते है |

img-1


भारत में हिन्दू धर्म के लोगों की संख्या अधिक है, इसलिए हिन्दू धर्म के अनुसार कई मंदिरों का निर्माण किया गया है | इन मंदिरों में से भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के विषय में बताया जा रहा है, जिससे आपको भारत के बहुचर्चित मंदिरों के विषय में जानकारी हो सके |

भारत के प्रमुख जलप्रपात कौन-कौन से हैं

भारत में प्रसिद्ध मंदिरों की सूची

काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है | यह भगवान शिव का मंदिर है | इस मंदिर का निर्माण अहिल्याबाई द्वारा कराया गया था | गंगा नदी में स्नान करके इस मंदिर के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है |



भगवान जगन्नाथ मंदिर

भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर ओडिशा राज्य के पुरी में है | यह भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है | इसका निर्माण 12वीं सदी में किया गया था यहाँ पर मान्यता है कि देवी लक्ष्मी द्वारा महाप्रसाद बाँटा गया था |

वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर

वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश में है | यह देश का दूसरा सबसे धनी मंदिर है | इस मंदिर का निर्माण कृष्णदेव राय के शासन काल में हुआ था | यहाँ पर दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष लगभग 40 मिलियन लोग आते है |

वैष्णो देवी मंदिर

पूरे भारत में वैष्णो देवी मंदिर बहुत ही अधिक प्रसिद्ध है | यह जम्मू में स्थित है, इसका निर्माण पहाड़ी की चोटी पर किया गया है | यह मंदिर शक्ति को समर्पित है, यहाँ पर माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है |

भारत में कितनी नदियाँ है?

सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य में स्थित है, यहां भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप की पूजा होती है | यहाँ पर मान्यता है कि चंद्रदेव ने अभिशाप से मुक्त होने के बाद इस मंदिर का निर्माण किया था |

कामख्या देवी मंदिर

कामख्या देवी मंदिर असम राज्य में स्थित है | यह 51 शक्ति पीठों में से सबसे पुराना मंदिर है | इस मंदिर में तांत्रिक उपासना के लिए आते है |

महाबोधि मंदिर परिसर

महाबोधि मंदिर परिसर बिहार राज्य में है | भगवान बुद्ध को इसी स्थान पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी | यह बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है | इस स्थल को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गयी है |

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश जी का मंदिर है | यह महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है | इसका निर्माण वर्ष 1801 में किया गया था | मंदिर परिसर की आंतरिक छत सोने की है |

रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम)

रामनाथस्वामी मंदिर को रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है | यह तमिलनाडु राज्य में है | यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है | यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है |

शिर्डी साईं बाबा मंदिर

शिर्डी साईं बाबा मंदिर महाराष्ट्र में है | यह भारत का तीसरा सबसे धनी मंदिर है | यह शिर्डी- साईं बाबा की जन्म भूमि है | मंदिर में प्रतिवर्ष लगभग 35 करोड़ रूपये दान के रूप में प्राप्त होते है |

यहाँ पर आपको भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची