मनरेगा का पेमेंट कैसे देखें ?



भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) यानि मनरेगा योजना का लाभ आज भारत के बहुत सारे लोग उठा रहे हैं। इस योजना के तहत सभी जॉब कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष में 100 दिन के रोज़गार की गारंटी मिलती है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि योजना के तहत दी गई राशि को हमें कहीं लेने नहीं जाना पड़ता बल्कि यह राशि सीधा हमारे बैंक खाते में जमा होती है।

img-1


लेकिन कम जानकारी के कारण अभी भी काफी लोग यह नहीं जानते हैं कि नरेगा का पेमेंट स्टेटस हम घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं जिसके कारणवश उन्हें काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के हल के लिए हम इस लेख में बताने वाले हैं कि मनरेगा का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें। अतः इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

मनरेगा (MNREGA) योजना क्या है

मनरेगा (MGNREGA) योजना क्या है ?

मनरेगा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं में से एक है जिसका पूरा नाम महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना (MGNREGA) है। इसे नरेगा योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोज़गार प्रदान किया जाता है, और शहर के अनुसार उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना इसका प्रमुख उद्देश्य है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग पलायन करके शहर में ना जाएं बल्कि अपने गाँव में ही रोज़गार प्राप्त करें।



भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2005 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत की थी परन्तु 31 दिसंबर 2009 को इस योजना का नाम बदलकर  महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना कर दिया गया। ग्रामीण निवासियों की क्रय शक्ति को बढ़ाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत कई कार्य किये जाते हैं जिनमें से जल संरक्षण,सूखे की रोकथाम के अंतर्गत वृक्षारोपण, बाढ़ नियंत्रण, भूमि विकास, विभिन्न तरह के आवास निर्माण, लघु सिंचाई, बागवानी, ग्रामीण सम्पर्क मार्ग निर्माण प्रमुख हैं।

कौन- कौन से राज्यों में  मनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं?

भारत के ऐसे बहुत सारे राज्य हैं जहां पर हम घर बैठे मनरेगा का पेमेंट स्टेटस देख  सकते हैं। इन राज्यों की सूची हम नीचे प्रदान कर रहे हैं:-

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)
Punjab (पंजाब)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Bihar (बिहार)Odisha (उड़ीसा)
Rajasthan (राजस्थान)Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)      
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)Tripura (त्रिपुरा)
Sikkim (सिक्किम)Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार)
Chandigarh (चंडीगढ़)Goa (गोवा)
Gujarat (गुजरात)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)Manipur (मणिपुर)
Assam (असम)Kerla (केरल)
Haryana (हरियाणा)Puducherry (पुडुचेरी)
Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली)Karnataka (कर्नाटक)
Jharkhand (झारखंड)Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)
Mizoram (मिजोरम)Meghalaya (मेघालय)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)Daman & Diu (दमन और दिउ)
Nagaland (नागालैंड)Telangana (तेलंगाना)
Maharashtra (महाराष्ट्र)Lakshadweep (लक्षद्वीप)
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर)Ladhakh (लद्दाख)

नरेगा जॉब कार्ड के लाभ

नरेगा जॉब कार्ड के बहुत सारे लाभ हैं जिसका फायदा आज बहुत सारे लोग उठा रहे हैं। समय समय पर नरेगा जॉब कार्ड धारकों के लिए योजनाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। हाल ही में नरेगा जॉब कार्ड धारकों को कोरोना की महामारी के दौरान मुफ्त राशन बांटा गया था। इसके अलावा नरेगा कार्ड के और भी लाभ हैं जोकि कुछ इस प्रकार हैं:-

  • साल भर में नरेगा जॉब कार्ड धारकों को 100 दिनों का रोज़गार दिया जाता है।
  • अगर आपको कोई रोज़गार नहीं मिलता तो इसका भत्ता भी दिया जाता है।
  • नरेगा की सूची में नाम शामिल होने पर सरकार द्वारा चलाई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • अगर आपका नाम नरेगा लिस्ट में है तो आप एक श्रमिक के रूप में पंजीकृत हो जाते हैं।
  • रोज़गार ना मिलने पर आप अपने ग्राम प्रधान से रोज़गार की मांग भी कर सकते हैं इसके उपरांत हर हाल में ग्राम प्रधान को आपको रोज़गार देना होगा।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में नरेगा योजना के अंतर्गत 100 कार्य दिवस को बढ़ा कर 150 दिन कर दिया है जिसमें से 50 कार्य दिवस के व्यय का वहन छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022

नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022 मनरेगा की पेमेंट लिस्ट चेक कैसे करें ?

  • नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022 को चेक करने की प्रक्रिया को हमने निम्न कुछ आसान स्टेप्स में बताया है जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से नरेगा पेमेंट लिस्ट को देख सकेंगे।
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र ओपन करें और ऊपर सर्च बार में nrega.nic.in टाइप करें जिससे आप ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के ऑफिसियल वेब पोर्टल पर पहुँच जाएंगे। आप इस पर क्लिक करके भी डायरेक्ट पोर्टल पर पहुँच सकते हैं – यहाँ क्लिक करें
  • जैसे ही पोर्टल ओपन होगा आपके सामने उन राज्यों के नाम आ जाएंगे जिनमें मनरेगा योजना उपलब्ध है। इस सूची में उस राज्य को चुने जिसमें आप रहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप पंजाब से हूँ तो आप पंजाब सेलेक्ट करेंगे
  • इस पेज पर आपको उस राज्य के सभी ज़िले (Districts) दिखेंगे जिसे आपने सेलेक्ट किया है। यहाँ पर अपने ज़िले का नाम सेलेक्ट करें।
  • जिला सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने उस ज़िले के सभी ब्लॉक उपस्थित होंगे जिसे आपने सेलेक्ट किया है। इसमें से आपको अपने ज़िले का नाम सेलेक्ट करना है।
  • यहाँ पर आपको आपके ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत दिखेंगे जिसमें से आपको अपने ग्राम पंचायत के नाम को सेलेक्ट करना होगा।
  • इस पेज पर आपको मनरेगा की रिपोर्ट चेक करने के लिए अलग – अलग विकल्प दिखेंगे। इसमें reports नाम के बॉक्स में भी कुछ विकल्प होंगे जिसमें आपको Consolidate Report of Payment to Worker के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज पर आपके ग्राम पंचायत में जो भी मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं उनका नाम, कार्य का नाम और पेमेंट कितना आया है आदि की जानकारी दिखेगी। यहाँ पर आप अपने मनरेगा का पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं और इसके साथ जुडी कुछ और जानकारी भी आप इस पेज पर देख सकते हैं।
  • मनरेगा पेमेंट स्टेटस के अलावा आप यह भी देख सकते हैं कि कितनी राशि हमारे खाते में जमा हुई और कब हुई। इसके लिए आपको अपने नाम के सामने अपने कार्य को सेलेक्ट करना होगा। यहां पर आप जॉब कार्ड धारक का नाम, कार्य, प्रतिदिन मजदूरी और कुल कितना पैसा जमा हुआ आदि का विवरण देख सकते हैं।

पेमेंट स्टेटस के अलावा और कौन सी जानकारी नरेगा पोर्टल पर देख सकते हैं?

पेमेंट स्टेटस के अलावा और बहुत सारी जानकारियां हम नरेगा पोर्टल पर देख सकते हैं और अपने जॉब कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से कुछ जानकारियां इस प्रकार हैं:-

  • गाँव का नाम |
  • जॉब कार्ड संख्या |
  • आवेदक का नाम |
  • पिता/पति का नाम |
  • कार्य का नाम (कार्य कोड) |
  • कितने दिनों का रोज़गार प्राप्त हुआ |
  • कितने रूपये की कमाई हुई आदि |

नरेगा योजना के तहत मजदूरी कितनी मिलती है ?

नरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में अलग अलग मजदूरी मिलती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि समय के साथ साथ इस राशि में बढ़ोतरी या कटौती भी हो सकती है।  इसकी सूची कुछ इस प्रकार है:-

राज्यमजदूरी (प्रति दिन)राज्यमजदूरी (प्रति दिन)
आंध्र प्रदेश205हरयाणा281
अरुणाचल प्रदेश177हिमाचल प्रदेश184 (अनुसूचित क्षेत्र)
असम189हिमाचल प्रदेश230 (अनुसूचित क्षेत्र)
बिहार168जम्मू कश्मीर186
छत्तीसगढ़174झारखंड168
गोवा254कर्नाटक249
गुजरात194केरल271
महारष्ट्र203सिक्किम177
मणिपुर209मध्य प्रदेश174
मेघालय181तमिलनाडु224
मिजोरम194तेलंगाना205
नागालैंड177त्रिपुरा177
ओडिशा182उत्तर प्रदेश175
पंजाब240उत्तराखंड175
राजस्थान192पश्चिमी बंगाल191
अंडमान और निकोबार250 (अंडमान जिला)अंडमान और निकोबार264 (निकोबार जिला)
चंडीगढ़ 273दादरा और नागर हवेली220
दमन और दीव197लक्ष्यद्वीप        248
पंडूचेरी 224  

नरेगा में शिकायत कैसे करें

नरेगा जॉब कार्ड में अपना डाक घर बैंक खाता कैसे अपडेट करें?

ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों के पास डाक घर बैंक खाता होता है लेकिन उन्हें जानकारी नहीं होती की नरेगा जॉब कार्ड में कैसे अपने डाक घर का बैंक खाता अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताई हमारी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको नरेगा की अधिकारित वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
  • उसके पश्चात ग्राम पंचायत डाटा एंट्री पर जाएं।
  • यहां पर आपको Update Applicant’s Post office details as per downloaded format के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको http://nregalndc.nic.in/Netnrega/EditAppBank.aspx इस लिंक पर जाने की आवश्यकता होगी।
  • यहां पर आपको अपने बैंक खाते की जानकारी सही सही भरनी होगी ताकि बाद में आपको किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
  • इस सबके बाद आपको Save के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके नरेगा जॉब कार्ड में बैंक खता संख्या बदल चुकी है।

नरेगा पेमेंट लिस्ट से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नरेगा पेमेंट स्टेटस कोनसी वेबसाइट पर देख सकते हैं?

नरेगा पेमेंट स्टेटस हम नरेगा की अधिकारित वेबसाइट nrega.nic.in पर देख सकते हैं।

नरेगा का पेमेंट ना मिलने की स्थिति में क्या करें?

अगर आपको नरेगा का पेमेंट नहीं मिला है तो आपको अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक से संपर्क करना चाहिए।

नरेगा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर कौनसा है?

नरेगा की हेल्पलाइन के लिए अलग अलग राज्यों के लिए अलग अलग नंबर जारी किये गए हैं जोकि आपको नरेगा की अधिकारित वेबसाइट पर मिल जायेंगे।

नरेगा जॉब कार्ड कैसे बनाएं?

नरेगा का न्य जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक से संपर्क करने की आव्यशकता होगी।

नरेगा जॉब कार्ड में बैंक खाता कैसे बदलें?

अपनी ग्राम सेवक को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड की फोटो कॉपी देकर आप अपने नरेगा कार्ड में बैंक खाता संख्या बदल सकते हैं।

ग्राम रोजगार सेवक कैसे बने ?

Leave a Comment