डिजिटल इंडिया योजना क्या है



Digital India Mission भारत सरकार का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है जिसके तहत देश में जन सुविधायो को लोक जनों तक कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँचाए जा सके | इसके तहत भारत सरकार देश के सभी ग्रामो को शहर से ब्रॉड बैंड सेवा के जरिये जोड़गी और विभिन क्षेत्रो जैसे कृषि, बैंकिंग, रेलवे, स्वास्थ्य सेवा आदि में डिजिटल इंडिया के स्वरूप को अपनाएगी | डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के माध्यम से सरकार बिना कागज़ पत्र के वे सारी सेवाए लोगो तक पहुँचाना चाहती है जिसके लिए लोगो को सही समय पर सुविधा प्राप्त नहीं पाती है | आप इसे एक छोटे से उदाहरण के रूप में भी समझ सकते है; पहले देश में बिजली का बिल जमा करने, समस्या का निस्तारण हेतु बहुत लम्बी लाइन में लगना होता था, तब जाकर कही उनका नम्बर आता है |

img-1

ऐसे में जो लोग अपना काम छोडकर लाइन में लगे है, कभी कभी उनका पूरा या आधा दिन इसी कार्य में निकल जाता है और दिन भर में हुई आमदनी पर भी इसका बहुत खराब प्रभाव पड़ता था | ऐसे में आप स्वयं ही सोच सकते है कि भारत के लिए इस डिजिटल कार्येक्रम की कितनी जरुरत थी | यदि आपको डिजिटल इंडिया योजना के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको डिजिटल इंडिया योजना क्या है | पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (digitalindia.gov.in) – लाभ और उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है |

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

क्या है डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (What is Digital India Mission)

यह भारत सरकार द्वारा लोक हित में चलाया गया एक योजनाबद्ध कार्येक्रम है जिसका मकसद लोक जन को सरकार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है, इसमें ग्राम और शहरों को डिजिटल सेवा से माध्यम से जोड़ना, लोक कल्याण में चलायी गयी सेवा जैसे स्वास्थ्य, कृषि, रेलवेऔर अन्य प्रकार की योजनाओ में डिजिटल उपयोग का प्रचार करना है और साथ ही यह सुनिश्चित भी करना है कि लोगो तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाए अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध करायी जाए | इसके लिए सरकार द्वारा पूरे देश के सभी ग्रामो को भारत ब्रॉड बैंड योजना के तहत जोड़ा जाएगा, जिससे सूचना और सेवा का प्रसार तेज़ी से हो |

डिजिटल इंडिया के लक्ष्य (Objective of Digital India in Hindi)

भारत सरकार का लक्ष्य है कि सभी क्षेत्रो (स्वास्थ्य, शिक्षा और न्यायिक सेवा आदि) में डिजिटल सेवा का माध्यम से समन्यव स्थापित हो और अंतराज्यों और सेवाओ में संवाद मजबूत हो | हम उद्देश्यों को निम्न बिन्दुओ पर देख सकते है:-

  • हाईवे के तरह देश के सभी शहरों को ब्रॉडबैंड के माध्यम से जोड़ना |
  • सभी नागरिको तक दूरसंचार सेवा और इन्टरनेट की सुविधा उपलब्धकराना |
  • शासन कार्यो में सुधार के लिए ई-गवर्नेंस को लागू करना |
  • अधिकतम लोक कल्याण सेवायो को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराना |
  • सभी तक जानकारी पाने का डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित करना |
  • भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए कल-पुर्जों के आयात को शून्य करना |
  • डिजिटल कार्येक्रम के माद्यम से ज्यादा से ज्यादा नौकरिया पैदा करना |

ONLINE SHASTRA LICENCE

डिजिटल इंडिया पोर्टल क्या है (Digital India Portal – digitalindia.gov.in)

भारत के Ministry of Electronics & Information Technology द्वारा डिजिटल इंडिया पोर्टल (digitalindia.gov.in) का निर्माण किया गया है जिसमे भारत सरकार के द्वारा डिजिटल कार्येक्रम के बारे में जानकारी दी जाती है, साथ ही आप डिजिटल कार्यक्रम में अपना सहयोग देने के लिए उसमे भागीदार भी बन सकते है|

पोर्टलपर कोई ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की कोई सुविधा नहीं है जैसे डिजिटाइज़ इंडिया योजना के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है, साथ ही आप यह भी ध्यान में रखे कि डिजिटल इंडिया प्रोग्राम केअंतर्गत डिजिटाइज़ इंडिया प्रोग्रामको जोड़ा गया था जिसका उद्देश्य डिजिटल डाक्यूमेंट्स का रख रखाव था | डिजिटाइज़ पोर्टल के माध्यम से document management, IT applications and records management किया जाता है|



इसके विपरीत डिजिटल इंडिया एक व्यापक योजना है जिसका प्रभाव व कार्य क्षेत्र बहुत विस्तारवादी है तथा इसके परिणाम भी बहुत दूरगामी और सशक्त होंगे |

मनोदर्पण कार्यक्रम क्या है

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत डिजिटल सेवा का निर्माण (Digital India Products)

डिजीलॉकर

यह डिजिटल सेवा आप के सभी कागज़ और डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज के माध्यम से सुरक्षित रखती है तथा यह ई-आधार वेरिफिकेशन चुटकियो में कर सकती है |

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल

यह देश में चल रही केन्द्रीय और राज्य व अन्य सरकारी संस्था द्वारा चलायी गयी सभी स्कालरशिप का रिकॉर्ड रखता है और आप यही आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते है | यह योजना देश के छात्रों के लिए वरदान साबित हुई है और इसका श्रेय डिजिटल इंडिया के इस महत्वपूर्ण कार्यो को जाता है जिसके कारण यह संभव हो पाया है |

PRAGYATA क्या है

ई-हॉस्पिटल / ओआरएस

यह तो अत्यंत ही लाभकारी योजना के रूप में सिद्ध हुई है ई हॉस्पिटल के आने से अब हॉस्पिटल में आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन आवेदन करके अपॉइंटमेंट ले सकते है | यह सुविधा देश के लगभग सभी बड़े सरकारी और अर्द्ध सरकारी हॉस्पिटल में उपलब्ध है |

डिजिटाइज़ इंडिया प्लैटफार्म (डीआईपी)

आप नाम से भ्रम में न रहे क्योंकी कई बार बहुत लोग इस प्लेटफार्म को स्कीम समझ लेते है लेकिन डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एक सेवा है जिसके माध्यम से रिकार्ड कमरे एवं कार्यालयों के कागजात के ढेर को कम करने के लिए, भौतिक अभिलेखों को डिजिटाइज़ करना है |

ऐसी ही बहुत सारी सेवायो भारत सरकार द्वारा चलायी गयी है जिनमे उमंग एप्प, ई-नाम योजना, स्वच्छ भारत मिशन भी शामिल है और डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का अंतर्गत इनका उत्पादन किया गया है |

PM KISAN FPO YOJANA क्या है

हमे उम्मीद है कि अबडिजिटल इंडिया के बारे में आपको काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी और आशा करते है कि आप इस महत्वपूर्ण लेख को आगे भी शेयर करेगे |

आरोग्य सेतु ऐप क्या है

Leave a Comment