गोवा में कुल कितने जिले हैं ?



क्षेत्रफल के नजरिए से गोवा हमारे भारत देश का सबसे छोटा राज्य है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से यह देश का चौथा सबसे छोटा राज्य है। गोवा राज्य भारत देश के अलावा दुनिया भर में अपने सुंदर समुद्री किनारों के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही यहां पर ऐसे कई स्थापत्य भी है, जिसके लिए भी गोवा राज्य प्रसिद्ध है।

img-1


पहले के समय में गोवा पुर्तगाल का एक उपनिवेश था और पुर्तगालियों के द्वारा तकरीबन 450 साल तक यहां पर शासन किया गया। उसके पश्चात साल 1961 में 19 दिसंबर के दिन यह भारतीय प्रशासन को हासिल हुआ है। आइए जानते हैं कि गोवा में कुल कितने जिले हैं अथवा गोवा के जिले की संख्या कितनी है।

तेलंगाना में कुल कितने जिले हैं ?

गोवा में कुल कितने जिले हैं | How Many District In Goa ?

गोवा के कुल जिले की संख्या सिर्फ 2 है। महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों के अंदर भी गोवा का उल्लेख मिलता है। गोवा राज्य के आसपास बड़े पैमाने पर समुद्री तट स्थित है। यह राज्य अपने नॉनवेजिटेरियन खानपान के लिए जाना जाता है।



गोवा राज्य की पश्चिमी सीमा अरब सागर और बाकी की दो सीमाएं महाराष्ट्र और कर्नाटक को स्पर्श करती है। आइए गोवा के सभी जिलों के नाम पर नजर डालते है।

गोवा के सभी जिलों के नाम  | Districts in Goa with Name

  • पणजी
  • मडगांव

गोवा का सर्वाधिक जनसंख्या और क्षेत्रफल वाला जिला

गोवा का पणजी जिला गोवा राज्य की राजधानी है। इसके अलावा यह जिला जनसंख्या और क्षेत्रफल के मामले सर्वोच्च स्थान पर आता है।

आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

गोवा राज्य का इतिहास | History of Goa

एक पौराणिक कहानी के अनुसार एक बार भगवान परशुराम युद्ध कर रहे थे और उन्होंने यज्ञ के दरमियान ही उन्होंने अपने बाणो की बरसात से कई जगह पर समुद्र को पीछे धकेल दिया था और लोगों का कहना है कि इसी वजह से गोवा में ऐसे कई स्थान हैं, जिनका नाम वाणावली, वाणस्थली है।

भगवान परशुराम के द्वारा जिस जगह पर यज्ञ किया जा रहा था वह स्थान उत्तरी गोवा में हरमल नाम के इलाके के पास एक पर्वत पर मौजूद है। ऐसा कहा जाता है जब मौर्य वंश की स्थापना हुई तो उसके पश्चात पहली सदी की शुरुआत में गोवा राज्य पर कोल्हापुर के सातवाहन वंश के शासकों का अधिकार हुआ।

और फिर बादामी के चालुक्य राजाओं ने इस पर साल 580 से लेकर के साल 750 तक राज किया। इसके बाद आगे बढ़ते हुए गोवा राज्य पर अलग-अलग शासकों के द्वारा राज किया गया। साल 1312 में दिल्ली सल्तनत द्वारा पहली बार गोवा राज्य अधीन हुआ।

इसके पश्चात साल 1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान के द्वारा गोवा राज्य को फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। बहामी राजाओं का पतन हो जाने के पश्चात आदिलशाह के द्वारा गोवा राज्य पर कब्जा किया गया। उसके बाद आगे बढ़ते हुए यहां पर काफी समय तक पुर्तगालियों के द्वारा राज किया गया।

गोवा में घूमने के लिए प्रमुख स्थान | Tourist Places In Goa In Hindi

गोवा में घूमने लायक बहुत सारी जगह मौजूद है जो अवश्य ही आपको पसंद आएगी। नीचे कुछ गोवा में पर्यटन हेतु प्रसिद्ध घूमने लायक जगह की जानकारी हमने आपको उपलब्ध करवाई है।

नेत्रावली वॉटरफॉल

यहां रविवार के दिन लोगों की भारी भीड़ लगती है क्योंकि यह बहुत ही सुंदर वाटरफॉल है। यहां पर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहते हैं जो आपको गहराई तक जाने की परमिशन नहीं देते हैं। एक बार जब आप यहां पर घूमने के लिए जाएंगे तो आपको जल्दी यहां से दोबारा आने का मन ही नहीं करेगा।

क्योंकि यह जगह बहुत ही शांत और सुंदर है। इस वाटरफॉल के अगल-बगल में बहुत ही घने जंगल में मौजूद है। इसलिए जो लोग प्रकृति प्रेमी है उन्हें अवश्य ही यह जगह पसंद आएगी।

फोर्ट अगोडा

यह उतरी गोवा में मौजूद है और यह गोवा राज्य का बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। 17 वी शताब्दी के आसपास में मराठा और डच सेना के हमले से बचने के लिए पुर्तगालियों के द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था।

यहां से आप समुद्र के खूबसूरत नजारे को इस किले की चोटी पर चढ़कर देख सकते हैं। शाम के समय में यहां का नजारा बहुत ही शानदार होता है।

अर्वलेम केव्स

गोवा अपनी वास्तुकला के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर ऐसी कई इमारतें हैं जो बहुत ही पुरानी है। गोवा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत में अर्वलेम केव्स का नाम भी आता है। यह उतरी गांव में मौजूद है जिसका निर्माण पुरानी चट्टानों को काटकर के किया गया है। छठी शताब्दी के आसपास में इसका निर्माण हुआ था।

ओल्ड गोवा

यहां पर एशिया के बहुत सारे चर्चे मौजूद है साथ ही यहां पर ऐसी बहुत सारी इमारतें हैं जिन्हें पुरातत्व डिपार्टमेंट के द्वारा म्यूजियम में कन्वर्ट किया गया है। यहां पर साल 1521 में बना हुआ सेंट फ्रांसिस चर्च ईसाइयों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

FAQ:

गोवा राज्य का गठन कब किया गया ?

30 मई 1987

गोवा की राजधानी क्या है ?

पणजी

गोवा के मुख्यमंत्री कौन है ?

प्रमोद सावंत

गोवा का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

3702 किलोमीटर

गोवा में घूमने लायक अच्छी जगह कौन सी है ?

नेत्रावली वॉटरफॉल ,फोर्ट अगोडा ,अर्वलेम केव्स ओल्ड गोवा ,पालोलम बीच ,अंजुना बीच ,बागा बीच ,दूधसागर जलप्रपात

गुजरात में कुल कितने जिले हैं ?

Leave a Comment