गार्ड ऑफ ऑनर क्या है



आपने अक्सर देखा और सुना होगा, जब किसी खिलाड़ी की अंतिम विदाई की जाती है, तो उसे सम्मान के साथ उस खेल से विदा किया जाता है, जिसके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाता है | इस सम्मान समारोह में उस खिलाड़ी को सम्मान दिया जाता है, जो अंतिम खेलकर खेल से विदाई ले लेता है, तो उस खिलाड़ी को सम्मान समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान प्रदान किया जाता है, क्योंकि गॉर्ड ऑफ ऑनर एक सम्मान होता है, जो प्रमुख रूप से किसी महत्तवपूर्ण व्यक्ति के आगमन पर दिया जाता है या फिर खेल जगत में भी खिलाड़ीयो को अंतिम मैच मे गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है |

img-1


इसके अलावा सैनिको को दिये जाने वाले अंतिम विदाई को भी कई बार गॉर्ड ऑफ ऑनर कहते है वहीं, वर्तमान समय में खेल जगत को दिये जाने वाले योगदान के लिए धन्यवाद कहने के लिए भी गॉर्ड ऑफ ऑनर का इस्तेमाल किया जाता है | यह एक महत्वपूर्ण सम्मान होता है | इसलिए यदि आपको गार्ड ऑफ ऑनर के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको  गार्ड ऑफ ऑनर क्या है | What is Guard of Honour Explained in Hindi | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

क्रिकेटर (CRICKETER) कैसे बने

गार्ड ऑफ ऑनर का क्या मतलब होता है ?

यदि हम क्रिकेट की बात करें, तो क्रिकेट में गार्ड ऑफ ऑनर फील्ड पर किसी खिलाड़ी को दिया गया एक सम्मान होता है। यह एक ऐसा सम्मान है, जिसे कई बार दिया जा सकता है जैसे- किसी विशेष उपलब्धि पर या विदाई मैच में। जैसे जब किसी क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए या किसी खिलाड़ी ने अपने देश की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया तो साथी खिलाड़ी उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’  से सम्मान से देते है |



क्रिकेट अंपायर (CRICKET UMPIRE) कैसे बनें

What is Guard of Honour Explained in Hindi 

जब कोई खिलाड़ी अपने सन्यास की घोषणा करके विदाई मैच खेल रहा होता है, तो मैच के अंतिम चरण में उसे गॉर्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया जाता है | वहीं, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ , एलेस्टेर कूक, गौतम गंभीर, लसिथ मलिंगा जैसे कई खिलाड़ी गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जा चुका हैं। इसके अलावा जब 26 जुलाई को लसिथ मलिंगा बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहे थे, तो तभी उसी दौरान उन्हें श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में गार्ड ऑफ हॉनर से सम्मान दिया है | 

गार्ड ऑफ ऑनर किसी प्रकार की प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी नहीं होती है, बल्कि यह एक सम्मान होता है, जिसे किसी खिलाड़ी का उनके टीम के लिए दिए गए योगदान के लिए दिल से दिया गया एक सम्मान होता है।

इसके अलावा यह सम्मान फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों को भी दिया जाता है | वहीं, इस सम्मान की शुरूआत प्रमुख रूप से मिलिट्री से की गई थी। मिलिट्री अपने राष्ट्राध्यक्ष (मुख्यतः राष्ट्रपति) को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करती है। इसके साथ ही किसी पुलिस जवान या आर्मी के जवान के शहादत पर भी गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाता है।

यहाँ पर हमने आपको गार्ड ऑफ ऑनर क्या है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर दिया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

बैडमिंटन प्लेयर (BADMINTON PLAYER) कैसे बने