नकली नोट की पहचान कैसे करें



Identify Between Fake and Real Note: अगर आप उनमें से एक हैं, जो नकली और असली नोट की पहचान को लेकर संशय में रहते हैं, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है, क्योंकि आज इस आर्टिकल में आपको नकली नोट की पहचान कैसे करें | 500 या 100 के असली नोट को कैसे पहचाने। के बारे में बताया गया है।



कुछ साल पहले सरकार ने नकली नोटों के प्रचलन को रोकने के लिए नोटबंदी की थी, लेकिन उसके बावजूद कई लोग या ऐसे कई गिरोह हैं, जो नकली नोटों (Fake Currency) का निर्माण करते हैं और उनके निर्गमन एवं प्रचलन (Circulation) को बढ़ावा दे रहे हैं. और ये नोट इतनी चालाकी से बनाते हैं, कि कई लोग समझ नहीं पाते, कि नोट असली है या नकली. पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस आर्टिकल को पढने के बाद आप असली और नकली नोट में पहचान करना सीख जायेंगे |

World Bank (विश्व बैंक) क्या है

असली व नकली नोट की पहचान कैसे करें?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि RBI ने नकली नोटों की पहचान को लेकर भारतीय लोगों को सतर्क किया है. साथ ही असली व नकली नोट की पहचान कैसे करें से संबंधित सभी जानकारी दी हैं, जिसमे बताया गया है कि असली और नकली नोट में क्या असमानताएं हैं, तो आईये अब जान लेते हैं, इनके बारे में।



500 रुपए के नकली नोट की पहचान कैसे करें?

भारत में सर्वाधिक नकली नोट की खपत 500 रुपए के नोट की ही होती है और ये नोट कुछ इस प्रकार से बने होते है, कि असली और और नकली में आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता है, पर इसके लिए RBI द्वारा निर्धारित कुछ मानदंड (Guidelines) बनाए गए है जिसके तहत इनकी पहचान की जा सकती है।

500 रुपए के नोट की पहचान करने के निम्न तरीके हैं, जैंसे:

  • लाइट के सामने रखने पर 500 रुपए लिखा दिखाई देता है.
  • आँखों के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट को रखने पर 500 लिखा हुआ दिखाई देता है।
  • 500 के नोट में महात्मा गांधी को बिलकुल सेंटर में दिखाया गया है, जहां आपको देवनागरी लिपि में 500 रुपए लिखा दिखाई देगा।
  • आपको नोट पर भारत और इंडिया लिखे लेटर्स दिखाई देंगे।
  • नोट को हल्का सा मोड़ने पर 3D सिक्योरिटी का कलर हल्का सा हरे से नीला दिखाई देगा।
  • महात्मा गांधी की पिक्चर में इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखाई देगा जो आसान पहचान है नोट के असली होने की।
  • पुराने नोटों की तुलना में गवर्नर का प्रोमिस सिग्नेचर गारंटी क्लाज दाहिने तरफ शिफ्ट हों गया है।
  • नोट पर ऊपर लिखे बाएँ तरफ और नीचे में दाएँ तरफ नंबर, बाएं से दाएं की ओर बड़े होते जाते हैं।
  • नोट में राइट साइड में अशोक स्तंभ हैं।
  • इसमें भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर भी प्रिंट होती है।
  • जिस साल नोट की छपाई हुई होती है, वो साल भी लिखा होता है।
  • सेंटर की तरफ भारत की लगभग 17 भाषाओं में 500 रूपये लिखा दिखाई देगा।
  • नोट के ऊपर स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो (Logo) भी प्रिंट होता है।

असली सोने की पहचान कैसे करें

100 रूपये का नोट नकली है या असली ऐसे करें पहचान 

जिस प्रकार 500 रुपए के नकली नोट बहुतायत में भारतीय बाजार में सर्कुलेट किए जाते हैं, ठीक वैसे ही 100 रूपये के नकली नोट भी बाजार में प्रचलित हैं। 100 रुपए के नकली नोट की पहचान कैसे करें से संबंधित तथ्य नीचे दिए गए हैं।

  • 100 रूपये के असली नोट की पहचान करने का पहला तरीका यह है कि इसमें सामने वाले दोनों हिस्से में समानांतर देवनागरी लिपि में 100 लिखा होता है।
  • नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी हुई है।
  • इसके अलावा 100 रुपए के नोट में आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 छोटे अक्षरों में लिखा हुआ है।
  • 100 रुपए के नोट के अलावा इससे अधिक मूल्य के नोटों में महात्मा गांधी का चित्र रिजर्व बैंक की सील, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तंभ और आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
  • इसके अलावा दृष्टि बाधित लोगों के लिए आइडेंटीफिकेशन मार्क इंटेग्लियो में प्रिंटेड होते हैं।
  • नोट को समतल रखने पर नोट के रंग हरा होता है, लेकिन जब इसे थोड़ा घुमाया जाता है, तो इसका रंग हल्का नीला हो जाता है।

How To Spot a Fake Indian Currency of INR 100 and 500

इन सब सिक्योरिटी फीचर्स के अलावा भी 100, 500 रुपये के नोटों को कुछ अन्य तरीकों से भी पहचाना जा सकता है, जैंसे:

  1. वाटरमार्क 

नकली नोटों में वाटरमार्क या तो बिलकुल साफ नहीं होता है या इसकी साइज थोड़ी अलग होती है. कहीं ये हल्का मोटा होता है तो कही टेढ़ा होता है।

  1. सिक्योरिटी थ्रेड

नकली नोटों में यह ऊपर से पेंट होता है या फिर चिपका होता है, उसके अंदर RBI का जो इंग्रेव होता है वह या तो होता ही नहीं है या फिर साफ नहीं होता है। नए नोटों में कोण बदलने से सिक्योरिटी बैंड का रंग बदल जाता है।

  1. पेपर की क्वालिटी

असली नोट और नकली नोट में पेपर की क्वालिटी बहुत अधिक मायने रखती है। नकली नोटों में जो पेपर उपयोग किया जाता है वो हल्का रफ होता है।

  1. प्रिंटिंग 

प्रिंटिंग की क्वालिटी में थोड़ा सा फर्क आम बात है, लेकिन खास तौर पर नंबर के अक्षरों का साइज एक सा नहीं होता है।

  1. उभरे अक्षर

असली नोटों में कुछ जगह हल्के उभार वाली प्रिंटिंग होती है, जो उस जगह सिर्फ उंगलियां फेरने महसूस होती है।

  1. लेटेंट इमेज

नोट पर गांधी जी की तस्वीर के बराबर एक लेटेन्ट इमेज होती है, जिसमें जितने का नोट होता है, उतनी संख्या लिखी होती है। यह नोट को सीधा करने पर दिखाई देता है।

दोस्तों सिक्योरिटी की बात करें तो असली नोटों मैं नकली नोटों की अपेक्षा कई सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं जिन्हें समझकर आप असली नोट की पहचान कर सकते है। नकली नोट में ऐसे किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी फीचर्स नहीं होते हैं, जिससे उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। उपरोक्त आर्टिकल में मैंने आपको असली व नकली नोटों को पहचान करने के तरीके के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। धन्यवाद!

क्रिप्टो करेंसी क्या है

Leave a Comment