निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे



प्रत्येक राज्य में नागरिकों को निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाता है | इस प्रमाण पत्र का प्रयोग सरकारी योजनाओं और स्कूल और कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने के लिए किया जाता है |

img-1


निवास प्रमाण पत्र या डोमिसाइल सर्टिफ़िकेट के द्वारा राज्य और निवास स्थान के पते के विषय में जानकारी प्राप्त होती है, सरकारी नौकरी में आवेदन के समय इस प्रमाण पत्र की मांग आवश्यक रूप से की जाती है | इसका प्रमाण पत्र राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है |

केंद्र शासित प्रदेश का मतलब क्या होता है?

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

किसी व्यक्ति के निवास स्थान की जानकारी के लिए आधिकारिक रूप से जिस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, उसे निवास प्रमाण पत्र कहा जाता है | यह प्रमाण पत्र लेखपाल की स्वीकृति के बाद तहसील के द्वारा जारी किया जाता है | इस प्रकार जारी हुए प्रमाण पत्र को राज्य सरकार मान्य करती है |



आवश्यक दस्तावेज (Documents)

  1. आवेदक की फोटो |
  2. स्वप्रमाणित घोषणा पत्र |
  3. राशन कार्ड की छाया प्रति/ बिजली का बिल |
  4. वोटर पहचान पत्र की छाया प्रति |
  5. यदि शिक्षा प्राप्त कर रहे हो तो शैक्षणिक प्रमाण पत्र |

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) के लिए Online Registration

कुछ समय पूर्व निवास प्रमाण पत्र की सुविधा ऑफलाइन थी जिसके लिए तहसील में लम्बी लाइन लगने के बाद आवेदन किया जा सकता था | वर्त्तमान समय में यह सेवा ऑनलाइन प्रदान कर दी गयी है, इसलिए आप घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते है |

निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के सिटीजन पोर्टल पर जाना होगा | प्रत्येक राज्य में यह पोर्टल अलग- अलग है, आप अपने राज्य के सिटीजन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है, यहाँ पर उत्तर प्रदेश राज्य के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

  • सबसे पहले आपको सिटीजन पोर्टल http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाना होगा |
img-2
  • आप जैसे ही इस पोर्टल पर विजिट करेंगे यहाँ पर आपको पंजीकरण का एक विकल्प प्राप्त होगा | आपको इस पर क्लिक करना है | पंजीकरण में पूछी गयी सभी जानकारी को भरने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जायेगा |
  • इस यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से आपको लॉगिन करना होगा |
img-3

डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे प्राप्त करें ?

  • लॉगिन करने के बाद आपको निवास प्रमाण पत्र आवेदन का विकल्प प्राप्त होगा आपको इस पर क्लिक करना होगा |
img-4
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहाँ पर पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा |
img-5
  • अब आपको शुल्क का भुगतान करना होगा | इसके बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त हो जाएगी | इस संख्या के माध्यम से आप अपने आवेदन के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है | कुछ समय के बाद आपको इसी लॉगइन में निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा आप यही से इसको डाउनलोड कर सकते है, इस प्रकार से आप आवेदन कर सकते है |

ऑनलाइन  आवेदन के लिये  ==>  यहाँ क्लिक करे

लोकवाणी केंद्र के द्वारा आवेदन

आप लोकवाणी केंद्र के द्वारा भी आवेदन कर सकते है | आपको यहाँ पर अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट और निर्धारित शुल्क को जमा करना होगा | कुछ समय के बाद आपको लोकवाणी के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जायेगा |

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)