पार्टी व्हिप (Whip) या सचेतक क्या है



संविधान में किसी राजनीतक पार्टी के अध्यक्ष के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है फिर भी भारत की सारी राजनितिक पार्टियों में एक अध्यक्ष को चुना जाता है और अमूमन यह एक निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से ही किया जाता है (अपवाद भी समाहित है) | एक पार्टी के अध्यक्ष का काम उसके सदस्यों में अनुशासन और दी गयी जिम्मेदारियो का पालन कराना भी है |



व्हिप (Whip) या सचेतक को पार्टी के द्वारा अधिकृत जनप्रतिनिधि नेता के एक अधिकार के रूप में भी देखा जा सकता है, जिसके माध्यम से वह पार्टी में नियन्त्रण और संतुलन की स्तिथि बनाने का काम करता है | आज पार्टी व्हिप या सचेतक के बारे में आपको सारी जानकारी इस लेख द्वारा दी जायेगी |

दल बदल कानून क्या है

क्या है पार्टी व्हिप या सचेतक (What is Whip)

भारत में रजिस्टर्ड राजनितिक पार्टी के द्वारा जनप्रतिनिधि के नेता को व्हिप अधिकार अधिकृत किया जाता है  जिससे वह पार्टी के सदस्यों को व्हिप जारी कर सके और पार्टी में विश्वास की परख कर सके | अमूमन व्हिप का उपयोग पार्टी के सदस्यों को वोटिंग हेतु, विश्वास मत साबित करने हेतु विधायिका में किया जाता है जोकि सदन या सभा के अध्यक्ष की निगरानी में किया जाता है |



व्हिप के माध्यम से पार्टी का जनप्रतिनिधि दल का नेता जिसे व्हिप अधिकृत किया गया, अपने सभी सदस्यों को सभा में उपस्थित होनेका आदेश देता है जिससे वह अपना शक्ति प्रदर्शन पूर्ण रूप से कर सके, जिससे पार्टी में विश्वास की परख भी हो जाती है |

भारतीय संविधान क्या है?

व्हिप के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts about Whip)

  • यह एक राजनितिक पार्टी का अधिकार है जिसे चुने हुए जनप्रतिनिधि दल के नेता को यह व्हिप अधिकार अधिकृत किया जाता है |
  • व्हिप का पालन न होने पर सदस्यों पर संविधानिक रूप से कार्यवाही की जा सकती है जैसे दल बदल कानून के रूप में |
  • व्हिप में सदस्य द्वारा उपस्थित न हो पाना, यह सदस्य को पहले ही बता देना होगा अन्यथा सदस्यता रद्द की जा सकती है |
  • क्योंकी विधायक या सांसद दल के नेता को यह शक्ति राजनितिक पार्टी से मिलती है अत:व्हिप राजनितिक पार्टी की ओर से जारी की गयी, ऐसा माना जाता है |

लोकसभा (LOK SABHA) और राज्यसभा (RAJYA SABHA) में अंतर क्या है?

व्हिप के प्रकार व उनके मतलब (Types of Whip)

व्हिप या Whip तीन प्रकार के रूप में जाने जाते है

1: एक लाइन का व्हिप

2: दो लाइन का व्हिप

3: तीन लाइन का व्हिप

एक लाइन व्हिप

यह पार्टी के सदस्यों को वोटिंग के बारे में सूचित करने के लिए उपयोग किया जाता है, यदि वे ऐसा नहीं करना चाहते तो वे त्याग भी सकते है |

दो लाइन व्हिप

यह व्हिप पार्टी के सदस्यों को वोटिंग में उपस्तिथि दर्ज़ कराने के लिए किया जाता है |

तीनलाइन व्हिप

यह सबसे अहम व्हिप का प्रकार है और बेहद ख़ास अवसरों पर ही उपयोग में लाया जाता है | प्राय: यह पार्टी के सदस्यों को अविश्वास मत या पार्टी लाइन के हित में वोट देने के लिए बाध्य करता है | 

प्रॉक्सी वोट क्या है

व्हिप या सचेतक के कार्य (Working of Whip)

  • वह सभा या सदन में सुनिश्चित करता है कि सदस्य पूर्णरूप से अनुशासन में रहे |
  • वह पार्टी के सभी मेम्बर को सभा में इकठा करता है जिससे अपना विश्वास साबित कर सके |
  • वह सुनिश्चित करता है कि सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विद्रोह या मन-मुटाव न रहे, अगर ऐसा होता है तो वह पार्टी के अध्यक्ष को इसकी सूचना देता है |
  • पार्टी के व्हिप का उलघंन करने पर उस सदस्य की सदस्यता Anti Defection Act के अंतर्गत ख़त्म कर सकता है |

पार्टी के व्हिप के बारे में आपको सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी, ऐसी हमारी उम्मीद है | हमारी उम्मीद को सही करने के लिए आप अपने विचार हमे लिख सकते है और यह लेख आगे शेयर भी कर सकते है |

चुनाव आयोग (ELECTION COMMISSION) क्या है

Leave a Comment