PRAGYATA क्या है



What is PRAGYATA By MHRD

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही कोरोना महामारी के चलते स्कूलमें शिक्षा का संचालन हेतु एक गाइडलाइन बनाई है इसी को ‘प्रज्ञाता’ नाम दिया गया है | यह गाइडलाइन 14 जुलाई को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है |

img-1


इसमें सभी स्कूल अब ऑनलाइन तरीके से शिक्षा का संचालन किया जाएगा | इसमें सभी कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास के लिए समय और सेशन का विवरण दिया गया है | इसकी डिजिटल कॉपी ऑनलाइन भी उपलब्ध है | यदि आपको PRAGYATA के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको PRAGYATA क्या है | PRAGYATA GUIDELINE DIGITAL EDUCATION (ऑनलाइन क्लास) | इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

सूर्य मित्र (SURYA MITRA) योजना क्या है

‘PRAGYATA’ Guideline in Hindi for Online Class

  • ‘प्रज्ञाता’ गाइडलाइन के अनुसार प्रीप्राइमरी के लिए सेशन 30 मिनट से ज्यादा नहीं किया जा सकता | कक्षा 1 से 8 के लिए 45 – 45 मिनट की 2 क्लास निर्धारित की गयी है | वही कक्षा 9 से 12 तक छात्रों के लिए 30-45 मिनट के 4 ऑनलाइन क्लास का प्रावधान किया गया है |
  • अगर बात करे तो कोरोनो महामारी से देश के 24 करोड़ छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है | वैसे तो पहले ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय ऑनलाइन क्लास के लिए एक औपचारिक आदेश दे चूका था परन्तु फिर काफी स्कूलो में एक उचित गाइडलाइन न होने के कारण बहुत दिक्कत आ रहीथी |
  • निश्चित ‘प्रज्ञाता’ गाइडलाइन के आने से अब डिजिटल इंडिया मिशन में भी काफी तेज़ी आएगी | आपको बता दे अभी मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत के लिए एक नई शिक्षा नीति पर भी काम कर रहा है और जल्द ही इस सत्रमें यह नीति पूरा होने ही उम्मीद भी है |

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन क्लास के लिए विशेषनिर्देश

  • छात्रों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करना व इसके साथ ही डिजिटल का डिवाइस का ज्यादा उपयोग सेहत के लिए हानिकारक कहा गया है, इसीलिए निर्धारत अवधि के लिए ही ऑनलाइन क्लास ले |
  • साइबर सुरक्षा के लिए स्कूल व अध्यापको को विशेष निर्देश दिए गए है |
  • ऑनलाइन क्लास शुरू करने से पहले स्कूलो द्वारा एक सर्वे की बात कही गयी है जिससे छात्रों के पास इन्फ्रा का उपलब्ध होना भी सुनिश्चित हो सके |
  • ऑफिसियल प्रज्ञाता डॉक्यूमेंट – डाउनलोड करे

कोरोना वायरस (CORONAVIRUS) क्या है



यहाँ पर हमने आपको PRAGYATA के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से सम्बंधित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करे |

ऑनलाइन डिग्री कैसे प्राप्त करे