आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा क्या है?



भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है, यह भारत में संचालित होने वाली सभी बैंकों पर नियंत्रण स्थापित करती है | आरबीआई आवश्यकता के अनुसार अपने कर्मियों की नियुक्ति करती है | इसके लिए वह समय- समय पर विज्ञापन जारी करती है | यह विज्ञापन अलग- अलग पद के लिए जारी किया जाता है | आरबीआई ग्रेड बी (RBI Grade B Officer) का पद इसमें प्रमुख है | इस पद के लिए लगभग प्रत्येक वर्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है | यदि आप भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जुड़कर अपनी सेवा एक अधिकारी के रूप में देना चाहते है, तो आप इस आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में सफल होने के बाद इससे जुड़ सकते है |

img-1


इस लेख के माध्यम से आपको RBI Officer Grade B क्या होता है ? आरबीआई ग्रेड बी के लिए योग्यता (Eligibility) के साथ साथ कितनी सैलरी (Salary) दी जाती है, इस विषय में एक विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी | यदि आप आप आरबीआई ग्रेड बी बनना चाहते है तो कृपया लेख को पूरा पढ़े व आरबीआई ग्रेड बी की जानकारी अपने हित मित्रो के साथ भी जरूर शेयर करे |

सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर (RBI Grade B Officer) कैसे बने ?

भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्येक वर्ष अपनी शाखाओं में Grade-B अफसरों की भर्ती के लिए ग्रेड बी की परीक्षा का आयोजन करता है | इस परीक्षा में दो पेपर होते है |  पेपर-I में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को  पेपर-II में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है | पेपर-II में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है | साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन ग्रेड बी अधिकारी के रूप में कर दिया जाता है | RBI Grade B Officer बनने के लिए आपको क्या योग्यता या पात्रता चाहिए व आपको क्या वेतन दिया जाएगा, हमने सम्पूर्ण जानकारी आगे के खंडो में विवरण दिया है : –



आरबीआई ग्रेड बी योग्यता मानदंड (Eligibility)

  • आरबीआई ग्रेड बी पद के लिए अभ्यर्थी को भारतीय या नेपाल या भूटान का नागरिक होना जरूरी है |
  • न्यूनतम 60% अंक स्नातक या ग्रेजुएशन में (आरक्षित वर्ग के 55%) या समकक्ष 12वी व 10वी कक्षा सहित |

आयु सीमा (Age Limit)

अभ्यर्थी की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है |

प्रयास (Number of Attempts)

सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी को परीक्षा में भाग लेने के 6 अवसर प्रदान किये जाते है | अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अवसरों की सीमा नहीं रखी गयी है |

बैंक मैनेजर (Bank Manager) कैसे बने

आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा पैटर्न

RBI Officers – Grade B की परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाती है |

प्रथम चरण (Phase 1)

प्रथम चरण की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, इसकी समयावधि 2 घंटे रहती है | सभी प्रश्न बहुविकल्पीय आधार पर पूछे जाते हैं |

द्वितीय चरण (Phase 2)

द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इसमें तीन पेपर होते है-

  • पेपर 1 – अर्थशास्त्र और सामाजिक समस्या
  • पेपर 2 – अंग्रेजी भाषा
  • पेपर 3 – वित्त और प्रबंधन

साक्षात्कार (Interview)

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, यह साक्षात्कार 50 अंक का होता है, आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा में प्रश्नों का उत्तर दे सकते है | साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी जाती है |

RBI Grade B Officer Salary and Perks

आरबीआई ग्रेड बी को मूल वेतन या बेसिक सैलरी के रूप में रूपये 35,150 प्रतिमाह दिए जाते है |

  • पे स्केल (Pay Scale) के रूप में आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी को INR 35150-1750 (9)-50900-EB-1750 (2)-54400-2000 (4)-62400 (16 years) पर नियुक्त किया जाता है |
  • आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर को भत्ते के रूप में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, लोकल अलाउंस, फॅमिली अलाउंस, ग्रेड अलाउंस आदि का भी भुगतान किया जाता है |
  • शुरुआत में एक पूर्ण वेतन के रूप में आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर को मासिक रूप में करीबन रूपये 77 हज़ार रूपये प्राप्त होता है |

हमे उम्मीद है कि उपरोक्त आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी (RBI Officers Grade B) के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होगे, यदि अभी भी आपके मन में किसी प्रकार का सवाल है जो आप पूछना चाहते है तो कृपया हम कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना सवाल भेजे |

सरकारी बैंक में क्लर्क कैसे बने ?