लूडो खेलने के नियम



लूडो एक बहुत ही लोक प्रिय खेल है, जिसकी लोकप्रियता भारत के साथ अन्य देशों में भी बहुत अधिक है | इस गेम को सभी वर्ग के लोग खेलना पसंद करते है | चाहे फिर वो महिला हो या पुरुष बच्चे हो या फिर बूढ़े इसे खेल में सबकी रूचि देखने को मिलती है | इस खेल के भी कुछ  नियम होते है जो बेहद आसान व सरल होते है | यह एक इनडोर गेम (Indoor Game) होता है, जिसे आप आसानी से अपने घर बैठे खेल सकते है, इसके लिए न ही आपको ज्यादा जगह कि जरूरत होती है और न ही ज्यादा लोगो की |

img-1


इसे खेलने में ज्यादा से ज्यादा चार तथा कम से कम दो लोगों की आवश्यकता होती है | यदि आपको भी लूडो का खेल खेलना पसंद है या इस खेल को खेलने के प्रति दिलचस्पी रखते है तो यहाँ पर लूडो खेलने के नियम, Rules of Ludo Game in Hindi,के बारे में जानकारी दी जा रही है |

हैंडबॉल के नियम

लूडो खेलने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients Required To Play Ludo)

  • लूडो खेलने के लिए किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है इसके लिए बस एक प्लास्टिक या दफ़्ती का चौकोरनुमा बोर्ड होता है जिसमे लूडो का डिज़ाइन बना होता है | 
  • इसमें नीले,लाल, हरे, पीले, रंग की गोटियाँ होती है प्रत्येक रंग की चार – चार गोटियाँ होती है, इस तरह से कुल सोलह गोटियाँ होती है |
  • घनाकार पासा (Dice) होता है जिसमे छह साइड होती है प्रत्येक साइड में एक अंक अंकित होता है | यह अंक 1,2,3,4,5,6 के रूप में होता है |
  • प्लास्टिक की एक डिबिया होती है, जिसमे पासे को डालकर चाल चली जाती है |

लूडो खेलने का तरीका (How to Play Ludo) ?

लूडो में अधिकतम चार ख़िलाड़ी खेलते है, इसे खेलने के दो तरीके होते है | जिसमे चारो ख़िलाड़ी अलग-अलग खेलना चाहे तो अलग – अलग खेल सकते है, या फिर इसमें दो – दो खिलाड़ियों की टीम बना कर भी खेल सकते है | दोनों ही स्थितियो में खेल खेलने की विधियों में थोड़ा अंतर होता है | टीम बना कर खेलने में दोनों ख़िलाड़ी आमने – सामने की जगह में बैठते है | अलग – अलग खेलने पर सभी ख़िलाड़ी अपनी – अपनी गोटियों का चयन करते है, जो कि रंगो के आधार पर होता है |



लूडो के चारो कोने पर अलग – अलग रंग के खाने बने होते है, जिसमे प्रत्येक ख़िलाड़ी अपने रंग के खाने पर अपने रंग की गोटी को रखता है | इसके अलावा एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के पहले बीच में एक स्टॉप (STOP) भी होता है, इन स्टाप्स (STAPS) का अपना विशेष महत्त्व होता है, यदि कोई भी गोटी इन स्टाप्स पर आ जाये तब इस गोट को कोई भी ख़िलाड़ी काट नहीं सकता है |

बैडमिंटन खेल के नियम

लूडो खेलने के नियम (Rules of Playing Ludo)

  • चारो खिलाड़ियों के अलग होने पर या टीम बना कर खेलने पर पहले यह तय किया जाता है कि पहली चाल कौन चलेगा |
  • गोटियाँ अपने निश्चित स्थान से आगे की दिशा में चलती है |
  • पासे में छह अंक आने पर ही गोट को खोला जा सकता है |
  • यदि चाल चलने पर छह तीन बार लगातार आ जाता है, तब कोई अंक प्राप्त नहीं होता है |
  • ख़िलाड़ी को अपनी गोटी को होम तक यानि कि अंत तक ले जाने से पहले किसी भी ख़िलाड़ी की गोट को पीटना अर्थात काटना जरूरी नही होता है |
  • जब किसी ख़िलाड़ी की सभी चार गोटियाँ होम द्वार तक पहुंच जाती है , तब उस ख़िलाड़ी को विजयी प्राप्त हो जाती है |
  • यदि आप टीम बना कर खेल रहे है, तो आप अपने साथी की गोट को नहीं काट सकते है |
  • यदि आप टीम में खेल रहे है तो आप अपनी गोट को विरोधी की गोट से पीटने के लिए अपनी साथी की गोट पर गोट रख डबल कर सकते है, इससे वह आपकी गोट को नहीं पीट सकता है |
  • टीम के दोनों ही खिलाड़ियों को अपनी सभी गोटियों को विजय द्वार तक पहुंचना होता है यदि टीम का एक ख़िलाड़ी सफल हो जाता है और दूसरा ख़िलाड़ी अपनी सभी गोटियाँ नहीं निकाल पाता है तो ऐसे में उस टीम को पराजित माना जायेगा |
  • पासे में छह आने पर ख़िलाड़ी को एक और चाल प्राप्त होती है, इसके अलावा किसी की गोट काटने के बाद
  • भी एक अतरिक्त चाल मिलती है, और गोट को अंत में बाहर निकालने पर भी एक अतरिक्त चाल दी जाती है |
  • यदि किसी ख़िलाड़ी की कोई गोट कट जाती है तो उसे फिर से गोट को खोल कर खेल आरम्भ करना होता है |

कबड्डी (Kabaddi) में करियर कैसे बनायें

लूडो को डाउनलोड कैसे करे | (How To Download Ludo) ?

लूडो के पॉपुलर गेम होने से इसके डाउनलोड करने के कई विकल्प हमे देखने को मिलते है इसे हम कई ऑनलाइन साइट्स या फिर सोशल नेटवर्किंग ऐप के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है | इस ऐप को डाउनलोड करने का एक और सबसे आसान तरीका ये भी है, कि इसे आप अपने मोबाइल के गूगल प्लेस्टोर (Google Playstore) में जाकर सर्च ऑप्शन में LUDO लिख कर सर्च कर सरलता से डाउनलोड कर सकते है |

img-2

इस तरह से आपका लूडो  एप डाउनलोड हो जायेगा, और आप आसानी से खेल पाएंगे |

शतरंज कैसे खेला जाता है

यहाँ आपको लूडो खेलने के नियम (Rules of Ludo Game) के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है |  यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर दिया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |  

कैरम बोर्ड खेलने के नियम

Leave a Comment