पंचायत सहायक क्या होता है



पंचायत सहायक (Panchayat Sahayak) का पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण पद होता है | यह पद गांव के विकास में बहुत सहायक होता है | इस पद आसीन व्यक्ति ग्रामीण समस्याओं और किसी योजना के पात्र लोगों को जानकारी लिखित रूप में प्रधान तक पहुंचाता है |  यह एक प्रधान का कार्यवाहक व्यक्ति होता है, जो प्रधान (Gram Pradhan) के आदेशानुसार कार्य करता है | पंचायत सहायक सम्बंधित ग्रामसभा के ही किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है, जो शिक्षित भी होता है | ग्राम सचिव से नीचें कार्य करने वाला सरकार द्वारा चयनित किया गया, कर्मचारी होता है |

img-1


यदि आप भी कोई चुनाव न लड़कर, फिर भी अपने गाँव की सेवा करना चाहते है, और गाँव पंचायत (ग्राम पंचायत) सहायक का पद ग्रहण करके अपने गाँव के विकास में योगदान के इच्छुक है, तो यहाँ पर आपको “पंचायत सहायक क्या होता है | सैलरी, कार्य, योग्यता के बारे में जानकारी”, उपलब्ध कराई गई है |

ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) कैसे बने?

पंचायत सहायक क्या है

पहली बार पंचायत सहायक के पदों की भर्ती, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पीईईओ (PEEO) के द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से की गई थी | परन्तु इस वर्ष भी इस पद पर भर्ती होनी है, जिसमे सरकार की ओर से कोई भी स्पष्ट गाइडलाइन नहीं जारी की गई, जिसके चलते पूरे प्रदेश में असमंजस की स्थिति बनी हुई है | इस पद के इच्छुक उम्मीदवार इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा होने का इन्तजार कर रहे है |



पंचायत सहायक पद की योग्यता

पंचायत सहायक के लिए सरकार द्वारा योग्यता जारी की गई है, इसके लिए जानकारी इस प्रकार है:-

पंचायत सहायक पद की आयु सीमा

इस पद के लिए सरकार द्वारा 18 से 40 वर्ष आयु निर्धारित की गई है, इसके अलावा आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी |  

पंचायत सहायक पद की शैक्षिक योग्यता

इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की गई है, इसके लिए पात्र उम्मीदवार को इन्टरमिडीएट (12TH Pass) अनिवार्य किया गया है |

पंचायत सहायक पद की अन्य योग्यता

इसके लिए उम्मीदवार को उसी गाँव का नागरिक होना अनिवार्य किया गया है |

जिलाधिकारी को शिकायत कैसे करे

पंचायत सहायक पद के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

Panchayat Assistant की सैलरी

पंचायत सहायक पद के लिए सैलरी सरकार द्वारा अभी तक 6 हजार प्रतिमाह के रूप में प्रदान किये जाते है |

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने?

पंचायत सहायक पद की चयन प्रक्रिया

पंचायत सहायक (Panchayat Assistant) के पद पर चयन होने के लिए आपको 12वी की परीक्षा या फिर उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है | इसके साथ ही इस पद के चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया गया | इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों को चयनित किया जायेगा |

पंचायत सहायक (Panchayat Assistant) के कार्य

पंचायत सहायक के लिए गाँव के विकास हेतु बहुत से कार्य दिए गए है, इसके आगे भी अनेक कार्य इसी पद के कर्मचारी के लिए बढ़ाये जा रहे है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-

  • गाँव के लोगों की समस्याओं को सुनकर या फिर उनका मुआइना करके समस्याएं प्रधान और सचिव तक पहुँचाना |
  • मनरेगा में कार्य कर रहे व्यक्तियों का लेखा – जोखा रखना और उनका कार्य देखना |
  • किसी भी योजना के पात्र व्यक्तियों का लेखा – जोखा सरकार को भेजना |
  • गाँव में हो रहे कार्यों को निगरानी करना और उसे सही तरीके से करवाना |
  • किसी ग्रामीण के साथ दुर्घटना हो जाने पर, उसे मुवावजा दिलाने में मदद करना |
  • प्रधान द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना, और प्रधान का कच्चा लेखा – जोखा रखना |
  • इसके अलावा अब ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक को पंचायत भवन में कंप्यूटर यानि कि कंप्यूटर आपरेटर का भी काम निपटाना होगा|

यहाँ आपको पंचायत सहायक (Panchayat Assistant) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

BDO Kaise Bane

Leave a Comment