Aadhar Card में ऑनलाइन मोबाइल नंबर कैसे बदलें ?



आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है | इसमें 12 डिजिट का नंबर होता है, जिसे आधार नंबर भी कहते है | यह नंबर उस व्यक्ति के पते के साथ उसकी पहचान को सत्यापित करता है | वर्तमान समय में आधार कार्ड एक बहुत ही यूनिक आईडी के रूप जाना जा रहा है, क्योकि इसमें आपकी जरूरी जानकारियों के साथ बायोमेट्रिक जानकारी भी शामिल होती है | आज कल सभी जगहों पर इस दस्तावेज की जरूरत होती है | यदि आप किसी सरकारी सेवा का लाभ उठाना चाहते है, तो आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी होता है |



ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर खो जाता है, या फिर आप अपने मोबाइल नंबर को बदलना चाहते है तो उसके लिए आपको आधार कार्ड केंद्र पर जाना होता है | इसके अतिरिक्त आप ऑनलाइन स्वयं ही अपने आधार नंबर को बदल सकते है | इस लेख में आपको Aadhar Card में ऑनलाइन मोबाइल नंबर कैसे बदलें (Update Mobile No in UID) इसके बारे में जानकारी दी जा रही है |

आधार कार्ड (Aadhar Card) क्या है

ऑनलाइन आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलें (Aadhar Card Update Mobile Number)

आज के समय में अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उसमे लगाए गए दस्तावेजों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है | आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर UIDAI में रजिस्टर करवाना होता है | इस नंबर के माध्यम से आपका प्रमाणीकरण ओटीपी द्वारा किया जाता है |



आधार कार्ड में ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया (Aadhar Card Mobile Number Update Online Process)

  • सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होता है |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जाता है |
  • इस होम पेज में आपको Verify Email/Mobile Number के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आप एक नए पेज पर पहुंच जाते है |
  • इस पेज में आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर और Captcha कोड दर्ज कर Login करना होता है |
  • इसके बाद Send OTP के विकल्प पर क्लिक करे |
  • मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को बॉक्स में दर्ज कर Submit OTP पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जायेंगे, यहाँ पर आपको आधार सर्विसेज़ न्यू एनरोलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प दिखेगा |
  • आपको अपडेट आधार पर क्लिक करना होता है |
  • इसके बाद आपके सामने नाम, रेसिडेंट टाइप, आधार नंबर अपडेट जैसे विकल्प दिखाई देते है |
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुने |
  • इसके बाद आपको ‘what do you want to update’ के सेक्शन पर मोबाइल नंबर के विकल्प को चुनना होता है |
  • इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड पूछा जायेगा |
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद Send OTP पर क्लिक कर दे |
  • प्राप्त किये गए OTP को दर्ज कर वेरीफाई कर दे |
  • इसके बाद सेव एंड प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करे |
  • आपके एप्पोइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन पर दिखेगा |
  • Book Appointment के विकल्प पर क्लिक कर आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर स्लॉट को बुक कर ले |

Aadhar Card Helpline Number

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट प्रक्रिया (Aadhar Card Mobile Number Update Process)

  • सबसे पहले आपको https://uidai.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है |
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाता है |
  • इसके बाद आपको “Get Aadhaar” के सेक्शन में जाकर “आधार रीप्रिंट ऑप्शन” पर क्लिक करना होता है |
  • इसके बाद आपको आधार नंबर या वर्चुअल आईडी नंबर को भरने के बाद सिक्योरटी कोड को टाइप करना होता है |
  • इसके बाद आपको “My mobile number not registered” के बॉक्स पर टिक कर अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दे |
  • इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर Send OTP पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद ओटीपी को दर्ज करे और “Terms & Conditions” पर टिक कर आगे बढ़े |
  • इसके बाद आपको 50 रूपए का भुगतान करना होता है |
  • यह भुगतान आपको डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट के माध्यम से करना होता है |
  • भुगतान करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर रसीद दिखाई देगी |
  • इस रसीद पर आपको SRN नंबर दिखाई देगा |
  • इसके बाद आप आधार रीप्रिंट आर्डर स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे | 

आधार कार्ड को पैन कार्ड (PAN Card) से लिंक कैसे करें

Leave a Comment