महापौर किसे कहते है



प्रत्येक महानगर में एक नगर – निगम की स्थापना की जाती है, यह नगर निगम hi क्षेत्र में होने वाले सभी दायित्यों की पूर्ति की देख-रेख करता है | नगर में साफ-सफाई से जुड़े सभी कार्यो को कर्मचारियों द्वारा करवाती है | प्रत्येक नगर पालिका में एक महापौर (मेयर) होता है, जिसे नगर का पहला नागरिक भी कहा जाता है |



नगर निगम की सभी कार्यसूची मेयर की सहमति से ही सदन में निवेदित की जाती है | इस पोस्ट में आपको महापौर से सम्बंधित सभी जानकारी महापौर किसे कहते है, महापौर का चुनाव कैसे होता है, योग्यता, कार्यकाल, वेतन आदि के बारे में बताया जा रहा है |

निकाय या स्थानीय चुनाव क्या होते है

महापौर किसे कहते है (Who is the Mayor)

महापौर (Mayor) को नगर का प्रशासक कहते है | मेयर के लिए प्रत्येक पांच वर्ष में नगर निगम का चुनाव आयोजित किया जाता है | इस चुनाव में कई पार्षद चुने जाते है, इन्ही पार्षदों में से एक पार्षद को एक वर्ष के लिए मेयर पद के लिए चुना जाता है | नगर निगम के पार्षदों का चुनाव आम जनता द्वारा चुनाव कर चुना जाता है |



मेयर की योग्यता (Ability to be Mayor)

  • वह व्यक्ति जो 21 वर्ष या उससे अधिक आयु का होता है वहीँ मेयर बनने योग्य होता है |
  • मेयर बनने वाले व्यक्ति को न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी होता है, अन्यथा वह इस पद के योग्य नहीं माना जायेगा |
  • जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद ही नगर निगम में मेयर पद के लिए चुने जाते है |

महापौर का चुनाव कैसे होता है (How is the Mayor Elected)

महापौर के चुनाव के लिए मतदान शहर के निर्वाचित पार्षद तथा सांसद के द्वारा आयोजित किया जाता है, इसमें अधिक मत प्राप्त करने वाला पार्षद ही एक वर्ष के लिए मेयर के पद पर कार्यरत रहता है, मेयर का चुनाव निर्वाचित पार्षद ही कर सकते है |

एक देश एक चुनाव क्या है

महापौर के अधिकार (Power of a Mayor)

महापौर परिषद का एक नेता होता है, और इसमें कई तरह की भूमिकाएं हैं, जो विधायी और कार्यात्मक दोनों होते हैं | स्थानीय सरकार अधिनियम 1989 की धारा 73 में विधायी आवश्यकताओं को दर्शाया गया है | इस अधिनियम में बताया गया है कि महापौर नगर पालिका में सभी नगरपालिका कार्यवाही में केवल प्राथमिकता नहीं लेता होता हो, बल्कि वह परिषद की सभी बैठकों की अध्यक्षता भी करता है | महापौर के शक्तियों व अधिकार की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • शहर के नगर निगम में होने वाले प्रत्येक कार्य मेयर की सहमति से ही होते है |
  • मेयर शहर का प्रथम नागरिक कहलाता है |
  • सदन में किसी भी एजेंडे को मेयर की सहमति से ही रखा जाता है |
  • मेयर को शहर के विकास कार्य के लिए लगभग दो करोड़ की राशि प्राप्त होती है, जिसे वह अपने वार्ड को छोड़ कर शहर के किसी भी क्षेत्र में खर्च कर सकता है |
  • मेयर को एक लाल बत्ती वाली गाड़ी तथा रहने के लिए एक मेयर हाउस भी प्राप्त होता है |

मेयर को प्राप्त वेतन (Mayor’s Salary)

एक मेयर को प्रतिमाह 30 हजार रूपए तक का वेतन भी सरकार द्वारा दिया जाता है, जिसे वह अपने मन – मुताबिक कही भी खर्च कर सकता है |

यहाँ आपको महापौर (Mayors) से सम्बंधित जानकारी दी गई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

विधानसभा चुनाव में नामांकन कैसे होता है

Leave a Comment