योगा टीचर (Yoga Teacher) कैसे बनें



योग हमारे शरीर के लिए इतना लाभदायक है कि, इसका इस्तेमाल ऋषि- मुनियों के समय किया जा रहा है और आज भी इसका बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ्य रखना चाहता है लेकिन, वर्तमान समय में बिजी शेड्यूल के चलते अधिकतर लोग योग नहीं कर पाते है, जिससे  उनके शरीर में अधिक समस्या उत्पन्न होने लगती है | इसलिए यदि आप योगा टीचर बनने का रास्ता अपनाते है, तो आप एक अच्छी कमाई करने के साथ-साथ अपना शरीर भी स्वस्थ्य रख सकते है |

img-1


शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भी कर दी गई है | यदि आप भी योगा टीचर बनना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको योगा टीचर (Yoga Teacher) कैसे बनें, योग्यता, कोर्स, | तैयारी कैस करें | इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है |

जिम ट्रेनर (Gym Trainer) कैसे बने

योगा क्या है? 

योगा एक ऐसी शारीरिक प्रक्रिया होती है। जिसका इस्तेमाल करने से आप अपने शरीर, मन और आत्मा को पूरी तरह स्वस्थ रख सकते है, क्योंकि योगा के कई आसन होते हैं, जिन्हे करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बने रहेंगे | योगा की प्रक्रिया वर्तमान समय से ही नहीं बल्कि प्राचीन समय की जा रही है, जिससे लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य रहते हैं |



योगा टीचर कैसे बने 

एक योगा टीचर बनने के लिए आपको योगा से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त होनी चाहिए और साथ ही में आपको योगा के सभी आसनों के बारे मालूम करना होता है, जिसके बाद आप एक अच्छे योगा टीचर बन सकते है | इसके साथ ही  योग टीचर बनने के लिए आपको किसी भी  यूनिवर्सिटी (University) से बीपीएड का कोर्स करना होता है, क्योंकि इसके लिए लगभग सभी यूनिवर्सिटी के द्वारा बीपीएड के कोर्स (course) को संचालित किया जाता है। इस कोर्स की मान्यता संबंधित कॉलेज (collage) को दी जाती है। इसलिए बीपीएड करने वाले अभ्यर्थी संबंधित कालेज (college) में प्रवेश लेकर बीपीएड का पूरा कोर्स कर सकते है और एक योगा टीचर बन सकते है |

योगा टीचर बनने के फायदे 

  • अपने लचीलेपन को बनाने में मददगार होता है |
  • यह मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है |
  • उपास्थि और संयुक्त टूटने से रोकता है
  • स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखता है
  • आपको मन की शांति देता है
  • एकाग्रता बढाने में मदद करता है |
  • तनाव से राहत देता है |

योगा टीचर बनने के लिए योग्यता  

बीपीएड में प्रवेश  लेने के लिए अभ्यर्थी  को किसी भी विषय में 50% अंकों से स्नातक की परीक्षा  में सफलता प्राप्त करनी अनिवार्य है  एवं अभ्यर्थी शारीरिक शिक्षा में  45% अंकों से  स्नातक उत्तीर्ण होना  चाहिए | बीपीएड का कोर्स हो जाने के बाद अभ्यर्थी योगा टीचर के लिए अप्लाई कर सकते है |

योगा टीचर के लिए आवेदन 

योगा टीचर बनने के लिए अभ्यर्थी को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में एवं योग शिक्षण संस्था में गेम टीचर (game teacher) और योग टीचर (yoga teacher) के लिए  जारी किये आवेदन के लिए अप्लाई करना होता हैं। इसलिए अभ्यर्थी  इन सभी संस्थाओं और कॉलेजों (collage) में  अप्लाई कर सकते हैं |

जज (JUDGE) कैसे बने ?

योगा टीचर बनने के लिए तैयारी  

  1. योगा टीचर बनने के लिए आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए |
  2. एक योगा टीचर बनने के लिए आपको अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह उठकर व्यायाम करना अनिवार्य है |
  3. यूनिवर्सिटी द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको शारीरिक शिक्षा एवं योगा के पाठ्यक्रमों  का अच्छे से अध्यन करना अनिवार्य है |
  4. प्रवेश परीक्षा में योगासन से संबंधित प्रश्नो के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें, क्योंकि इसमें आपसे योगासन से कुछ प्रश्न पूछे जा सकते है |
  5. आपको इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार में खेल मंत्री एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि इन सभी चीजों से संबंधित भी प्रश्न आपसे पूछे जा सकते है |

फैशन डिजाइनर कैसे बनें

योगा टीचर बनने के कुछ महत्वपूर्ण गुण

  • कनेक्ट करने की क्षमता |
  • उपस्थिति |
  • ऊर्जा और व्यक्तित्व |
  • तैयार करना |
  • निजीकरण |
  • लचीलापन |
  • शारीरिक |
  • योग से लगाव |

योगा टीचर बनने के लिए शीर्षक 

  • योग प्रशिक्षक |
  • योग चिकित्सक |
  • योग सलाहकार |
  • योग विशेषज्ञ |
  • योग प्रैक्टिशनर |
  • योग शिक्षक |
  • अनुसंधान अधिकारी-योग और प्राकृतिक चिकित्सा |
  • योग एरोबिक प्रशिक्षक |

सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची

योगा टीचर बनने के कुछ प्रमुख कार्य क्षेत्र

  • योग सलाहकार |
  • प्रकाशन अधिकारी (योग)
  • योग प्रबंधक |
  • योग स्वास्थ्य केंद्र |
  • स्पा |
  • रिसॉर्ट्स |
  • बीपीओ |
  • सरकारी अस्पताल |
  • औषधालयों |

योगा टीचर की सैलरी 

योगा टीचर को प्रतिमाह लगभग ₹32000  रूपये सैलरी प्रदान की जाती है लेकिन,  गैर सरकारी क्षेत्रों में योगा टीचर को सरकारी क्षेत्र के  मुताबिक़, कम सैलरी प्राप्त होती है। एक योगा टीचर को अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग वेतन प्रदान किया जाता है |

यहाँ पर हमने आपको योगा टीचर बनने के विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

सिंगर (SINGER) कैसे बने