भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे



दूसरे देशों में एक भारतीय नागरिक की पहचान उसके पासपोर्ट से होती हैं क्योंकि, यदि वह अपने देश से बाहर जाता है तो उसकी मुख्य पहचान उसका पासपोर्ट होता है | इसके साथ ही यदि कोई भारतीय नागरिक विदेश यात्रा के लिए जाता है, तो उस दौरान वह यात्री बिना पासपोर्ट के यात्रा नहीं कर सकता हैं | जब तक भारतीय नागरिक के पास पासपोर्ट नहीं होगा तब तक वह  विदेश यात्रा नहीं कर सकता है |

img-1


पासपोर्ट के लिए आप आवेदन तो आसानी से कर  सकते  हैं, लेकिन कभी ऐसा हो जाता है कि, हमें पासपोर्ट का स्टेटस चेक करने में बहुत अधिक समस्या होती है | इसलिए यदि आप भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन  चेक करने का तरीका जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे, इसकी जानकारी दी जा रही है |

पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

पासपोर्ट स्टेटस कैसे चेक करें  

पासपोर्ट स्टेटस को ऑनलाइन भी  चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको पीएसपी पोर्टल आईई या फिर भारत सरकार की वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर विजिट करना होता है । इसके बाद यहाँ पर आप  ट्रैक योर एप्लीकेशन स्टेटस विकल्प  का चुनाव कर लें, जिसके बाद आपके सामने एक पेज  खुलकर आएगा जिसमें   आपको  आपके पासपोर्ट से जुड़ी बहुत सी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी |



पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन

  • भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट (passportindia.gov.in) पर जाकर तीन विकल्प एप्लीकेशन स्टेटस, डिपलोमेटिक/आफिशियल अप्लीकेशन स्टेटस, आरटीआई स्टेटस विज पर विजिट करना होगा |
img-2
  • इसके बाद आपको अपनी फाइल नंबर की एक चाबी प्राप्त होगी और फाइल नंबर पर एक लेटर होगा
img-3
  • जहाँ पर आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ (Date Of Birth) भरनी होगी |
  • फिर आपको स्टेटस ट्रैकर पेज पर जाना होगा, जहां आपको अपना फाइल नंबर, पहला और आखिरी नाम, आवेदन करने की तिथि, पासपोर्ट करेंट स्टेटस के बारे में  पूरी जानकारी भरनी होगी |
  • इसके बाद आपको आपके पासपोर्टे की जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि,  उसका स्टेटस क्या है और साथ में आपको वह कब तक जारी हो सकता है इसकी जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी |

वोटर आईडी कार्ड क्या होता है

नेशनल कॉल सेंटर पर चेक कर सकते है 

आप अपने पासपोर्ट का स्टेटस नेशनल कॉल सेंटर से भी  आसानी से  चेक कर सकते है | इसके लिए आप भारत सरकार की वेबसाइट पर जाकर टोल फ्री नंबर लेकर  कॉल सेंटर  से सम्पर्क करके सम्बन्धित जानकारी  प्राप्त  कर सकते है |  इसके अतिरिक्त आप अपने पासपोर्ट के विषय में आईवीआर के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। यहां से जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपना फाइल नंबर  देना होता  है | इसके बाद आपको कस्टमर केयर का नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिससे आप फोन कर पासपोर्ट स्टेटस के बारे में  जानकारी ले सकते  है |

हेल्प डेस्क की सहायता ले सकते हैं 

भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस  के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए  आप भारत सरकार की हेल्प डेस्क से भी  सहायता ले सकते हैं। पासपोर्ट सेवा केंद्र पर हेल्प डेस्क आपको  पासपोर्ट के बारे में  जानकारी प्रदान करती है। इसके अलावा आप पीएसके को मेल भेजकर भी अपने पासपोर्ट के बारे में  जानकारी ले सकते है |

एसएमएस (SMS) करके जानकारी लें 

आप पासपोर्ट का स्टेटस जानने के लिए अपने पंद्रह डिजिट फाइल नंबर को 9704100100 नंबर पर एसएमएस  करके जानकारी लें सकते हैं क्योंकि जब आप एसएमएस  करेंगे, तो आपको एसएमएस के माध्यम से ही जानकारी प्रदान कर दी जाएगी और इसके साथ ही पासपोर्ट किस सेक्टर में फंसा है और  इसकी क्या वजह है कि  उसे जारी नहीं किया जा रहा है। इस बात की भी जानकारी प्राप्त हो जाएगी |

यहां पर हमने आपको भारतीय पासपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

ई-पैन ( E-PAN) क्या है