OBC Non Creamy Layer क्या है ?



ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर: हमारे भारत देश में जनसंख्या को जातीय आधार पर 4 भागों में बांटा गया है। यह भाग हैं General , OBC और SC/ST, लेकिन काफी बार हमें OBC creamy layer और OBC non  creamy layer जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती और हम सोचते हैं कि इनमें अंतर क्या है।

OBC से जुडी जानकारियां आपको हम इस लेख में बताने वाले हैं इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें।

आरक्षण (Reservation) क्या है ?

OBC का फुल फॉर्म क्या है

OBC भारत सरकार द्वारा घोषित किया गया ऐसा आधिकारिक वर्ग हैं जिसका इस्तेमाल उन लोगों की प्रमाणिकता के लिए किया जाता है जो सामाजिक या शैक्षणिक रुप से वंचित रह गए हैं। OBC का पूरा नाम Other Backward Classes है। दूसरे मान्यता प्राप्त वर्गों (SC/ST) में  Scheduled Castes (SC) और scheduled tribes (ST) को शामिल किया गया है।

सरकार द्वारा इन पिछड़े वर्गों को बहुत सारे लाभ प्रदान किये जाते हैं जिससे इन वर्ग के लोगों को कई लाभ प्राप्त होते हैं और वह लोग जो इन वर्गों में शामिल नहीं होते उन्हें creamy layer OBC और non-creamy layer OBC में शामिल किया जाता है।

OBC नॉन-क्रीमी लेयर क्या है

OBC Non Creamy Layer Meaning in Hindi: OBC नॉन-क्रीमी लेयर एक वर्ग है जिसमें उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनके परिवार के समस्त सदस्यों की आय ₹8,00,000 से कम है। इस वर्ग से जुड़े लोगों के लिए समय समय पर सरकार द्वारा बहुत सारी स्कीमें लाई जाती हैं। योजनाओं से लेकर नौकरी तक सभी प्रकार के लाभ इस वर्ग से जुड़े लोग उठा सकते हैं।

इस वर्ग के लोगों के लिए कई नौकरियों के लिए सीट भी आरक्षित की जाती हैं और भारत सरकार द्वारा इन्हें OBC Non-Creamy Layer का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। यह सर्टिफिकेट पुरे भारत देश में मान्य होता है लेकिन आपको बता दें की यह सर्टिफिकेट तमिलनाडु राज्य में स्वीकार नहीं किया जाता।

OBC नॉन-क्रीमी लेयर पात्रता मानदंड

यह निश्चित करने के लिए की इस सर्टिफिकेट का लाभ केवल वहीं लोग ले सकें जो सचमुच इसके दावेदार हैं, सरकार ने कुछ आवश्यकता मापदंड भी शामिल किये हैं और अगर आप इस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में फिट होते हैं तो आप इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक का स्थायी तौर पर अपने राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक के किसी परिवार के सदस्य के पास यह सर्टिफिकेट पहले से होना चाहिए जिनके साथ आवेदक का खून का रिश्ता है।
  • आवेदक को यह निश्चित जरूर करना होगा कि वह ओबीसी क्रीमी लेयर में शामिल ना हो।

OBC क्रीमी लेयर क्या है ?

OBC Creamy Layer in Hindi: OBC क्रीमी लेयर एक वर्ग है जिसमें शामिल लोगों कि स्थिति OBC वर्ग के लोगों से अच्छी होती है। इस वर्ग में शामिल लोग पढ़े लिखे व सामाजिक लोग होते हैं और इन लोगों की आय ₹8,00,000 से ज़्यादा होती है। इस वर्ग से जुड़े लोगों के लिए भी कुछ पात्रता मानदंड तय किये गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:-

  • वह लोग जिनकी आय ₹8,00,000 से ज़्यादा है, इस सर्टिफिकेट को प्राप्त नहीं कर सकते।
  • उन लोगों के जिनके माता पिता Group A यानी कि IPS, IAS, और IFS की सर्विस में शामिल हैं वह इस सर्टिफिकेट के योग्य नहीं हैं।
  • जिन लोगों के माता पिता ग्रुप बी या सी में अपनी सेवा निभा रहे हैं वह भी इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के योग्य नहीं हैं।
  • BC और MBC के अंतर्गत जो लोग शामिल होते हैं वह इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट क्या होता है ?

OBC-CL और OBC-NCL में क्या अंतर है ?

बहुत सारे लोग इस उलझन में ही रहते हैं कि OBC-CL और OBC-NCL में अंतर क्या है। लेकिन इस का अंतर स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है जिसकी जानकारी हम निम्न बताते हैं:-

  • OBC-CL के योग्य वह लोग होते हैं जिनकी आय 8 लाख से ज्यादा होती है जबकि OBC-NCL में उन लोगों को शामिल किया जाता है जिन लोगों की आय 8 लाख से कम होती है।
  • OBC-CL का पूरा नाम OBC creamy layer है लेकिन OBC-NCL को हम OBC Non creamy layer के नाम से जानते हैं।
  • OBC-CL वर्ग के लोगों के साथ General वर्ग के लोगों की तरह व्यवहार किया जाता है जिसके कारण इस वर्ग के लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता लेकिन OBC-NCL वर्ग के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

OBC सर्टिफिकेट आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ओबीसी प्रमाण पात्र को प्राप्त करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए जिनके बारे में आपको हम नीचे बताने जा रहे हैं। आवेदन से पहले इन दस्तावेज़ों को एकत्रित करना आवयश्यक समझें ताकि आवेदन के समय आपको किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

पहचान प्रमाण करने के लिए (कोई भी एक)

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड फोटो के साथ
  • ड्राइविंग लाइसेंस

निवास प्रमाण के लिए (कोई भी एक)

अन्य सर्टिफिकेट

  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • आय प्रमाण पत्र

दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

OBC सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे करें ?

OBC प्रमाण पत्र को हम दो माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं और दोनों ही तरीकों की जानकारी हम नीचे देने जा रहे हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का पालन कर सकते हैं।

ऑफलाइन तरीका (Offline)

  • ऑफलाइन माध्यम से ओबीसी प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आपको अपने नज़दीकी किसी Tehsil office, SDM office, Revenue office या SETU/CSC centers में जाने की आव्यशकता होगी।
  • वहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसमें आवेदक की जानकारी बिलकुल सही तरीके से भरनी होगी।
  • जाति की जानकारी भरते समय आपको अपनी कास्ट की जानकारी बिलकुल सही भरनी होगी।
  • अगर आप अपनी कॉल डिटेल्स भर रहे हैं तो उसके सामने दिए गए चेकबॉक्स में भी आपको चेकमार्क करना होगा।
  • अगर आप किसी दूसरे राज्य से हैं तो इसकी जानकारी भी आपको बिलकुल सही तरीके से भरनी होगी।
  • उसके बाद फॉर्म में दिए गए self-declaration वाले हिस्से में आपको अपने हस्ताक्षर करने होंगे।
  • इसके बाद फॉर्म के साथ आवेदक को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अटैच करनी होगी और एक बार फॉर्म को चेक जरूर करें की सारी जानकारी सही तरीके से भरी है या नहीं।
  • अब फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज़ों को अटैच करके आपको तहसील में जमा कर देना है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद 30 दिनों के अंदर आपको प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

ऑनलाइन तरीका (Online)

  • सबसे पहले आपको बता दें कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने का यह तरीका काफी काम राज्यों में उपलब्ध है।
  • अगर आपके राज्य में ऑनलाइन तरीका उपलब्ध है तो आपको अपने राज्य की state’s backward class welfare portal में विजिट करना होगा।
  • पोर्टल पर विजिट करते ही आपको apply for caste certificate online के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप चाहे तो पोर्टल पर अपना खाता बना कर फॉर्म जमा कर सकते हैं वैसे आप बिना खाता बनाए भी फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको पूछी गयी सारी जानकारी सही तरीके से भरनी है। फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म की जांच जरूर करलें।
  • जैसे ही आप फॉर्म को सबमिट करेंगे आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा।
  • इस नंबर को लिख कर रखलें या प्रिंट करलें ताकि बाद में फॉर्म के स्टेटस की जानकारी देखने में आसानी रहे।
  • प्रमाण पत्र के जारी होने की जानकारी आपको मैसेज के माध्यम से मिल जाएगी।
  • जैसे ही आपका प्रमाण पत्र जारी होगा आप उसे डाउनलोड करके अपने नज़दीकी किसी इंटरनेट कैफ़े से प्रिंट करवा सकते हैं।

FAQ

क्या कोई भी OBC प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है?

जिन लोगों की पारिवारिक आय 8 लाख से कम है वह OBC प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है।

OBC सर्टिफिकेट के अंतर्गत हमें कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं?

OBC सर्टिफिकेट धारकों के लिए की गई किसी भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

किस राज्य में OBC प्रमाण पात्र अस्वीकृत है?

तमिलनाडु राज्य में OBC प्रमाण पात्र  स्वीकार नहीं किया जाता।

OBC सर्टिफिकेट को कौन कौन से तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं?

OBC सर्टिफिकेट को दो तरीकों (ऑफलाइन और ऑनलाइन) माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है हालाँकि ऑनलाइन माध्यम काफी काम राज्यों में उपलब्ध है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या है ?

Leave a Comment