Clothing Size Chart: आपने कपड़ों में लगे ये साइज़ टैग जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL आदि तो देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, कि किस साइज का क्या मतलब होता है, अगर नहीं पता, तो आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगी की कपड़ों की साइज चार्ट में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब व फुल फॉर्म क्या हैं ? जिससे कपड़े खरीदते समय आपको अपने कपड़ों के साइज़ के बारे में जानकारी रहे।

देखा जाए तो दुनिया में सभी लोग एक दूसरे से भिन्न होते हैं, जैसे कोई पतला (Slim) होता है, तो कोई मोटा, कोई लंबा तो कोई नाटा। सभी के शरीर की बनावट एक समान नही होती हैं। यही वजह हैं की सभी के कपड़ो का साइज़ भी अलग-अलग होता हैं। इसलिए जब भी हम कपड़े खरीदने मॉल या कपड़ो की शॉप पर जाते हैं, तो दुकानदार सबसे पहले आपसे कपड़ो का साइज़ पूछते हैं। तो आईये अब जानते हैं, कपड़ों की साइज चार्ट में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या होता हैं और इनका फुल फ़ॉर्म क्या होते हैं।
1 एकड़ में कितना बीघा होता है ?
कपड़ों का साइज़ चार्ट क्या होता हैं?
कपड़ों का साइज कैसे पता करें: जब भी हम कपड़े खरीदने मार्केट जाते हैं या फिर Flipkart, Amazon, Myntra से ऑनलाइन कपड़े खरीदते हैं, तो हमें वहाँ पर कुछ अंग्रेज़ी के लेटर्स दिखाई देते हैं, जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL, XXXXL जिसे साइज़ चार्ट कहते हैं। जिसकी मदद से आप अपने साइज के कपड़े आसानी से ऑर्डर कर सकतें हैं।
यह साइज़ लड़कियों और लड़कों के टॉप, टी शर्ट, कुर्ता, ब्लेजर, आदि खरीदने के लिए देखे जाते हैं। इसी प्रकार पैंट या जींस या ट्राउजर खरीदते समय पैंट में नंबर्स का प्रयोग किया जाता है, जैसे 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38 या 40, यह इसलिए होते हैं क्योंकि यह इंच में होते हैं।
इसी तरह अंडरवियर की साइज़ सेंटीमीटर नंबर जैसे 70, 75, 80, 85, 90, 95 या 100 की तरह दी होती हैं।
XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL के फुल फॉर्म
XS | Extra Small |
S | Small |
M | Medium |
L | Large |
XL | Extra Large |
XXL | Extra Extra Large |
XXXL | Extra Extra Extra Large |
Kapde Ka Size Chart XXS, XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL यह सभी साइज लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग होते हैं। सामान्यतः यह लड़कों के लिए टी शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, जैकेट और लड़कियों के सूट, कुर्ती, टी शर्ट, शर्ट, गाउन आदि में देखे जाते हैं। यह सभी साइज छाती (Chest and Bust) के अनुसार नापी जाती हैं।
लड़के और लड़कियों के कपड़ो के साइज चार्ट के बारे में आगे विस्तार से बताया गया हैं।
1 हेक्टेयर में बीघा कितने होते हैं ?
लड़कों के कपड़ो के लिए XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब (Men Size Chart)
Size | Chest (inches) | Waist (inches) | Hips (inches) |
---|---|---|---|
XS | 34-36 | 28-30 | 34-36 |
S | 36-38 | 30-32 | 36-38 |
M | 38-40 | 32-34 | 38-40 |
L | 40-42 | 34-36 | 40-42 |
XL | 42-44 | 36-38 | 42-44 |
XXL | 44-46 | 38-40 | 44-46 |
3XL | 46-48 | 40-42 | 46-48 |
4XL | 48-50 | 42-44 | 48-50 |
5XL | 50-52 | 44-46 | 50-52 |
- XS साइज – XS यानि Extra Small, लड़कों टी शर्ट, शर्ट, ब्लेज़र में XS Size का मतलब सबसे छोटा साइज होता हैं। जो कि छोटे बच्चे को फिट होता हैं। यह साइज 34 इंच चेस्ट के लिए होता है।
- S साइज – लडकों के कपड़े पर S साइज का मतलब Small होता है। Small साइज के कपड़े का नाप 36 इंच चेस्ट के अनुसार होता है।
- M साइज – M Size का यानि Medium साइज़। लड़कों के कपड़े, जो M Size के होते हैं, उनका नाप 38 इंच छाती चेस्ट (छाती) के अनुसार होता है।
- L साइज – L Size का यानि लार्ज (Large) साइज़। लड़कों के कपड़ों जो 40 इंच छाती चेस्ट (छाती) के नाप के कपड़े होते हैं,वह L Size के होते हैं। L साइज के कपड़े सामान्य शरीर के पुरुषों पर फिट होते है।
- XL साइज – XL का मतलब Extra Large होता है। लड़कों के कपड़ों में XL साइज 42 इंच छाती के नाप के अनुसार होता है। यह साइज सामान्य से थोड़ा बड़ा होता हैं।
- XXL साइज – XXL का अर्थ Extra Extra Large होता है। यदि लड़कों के कपड़ों की XXL Size की बात की जाए तो यह साइज 44 इंच चेस्ट के अनुसार होता है। यह साइज थोड़ा मोटे शरीर वाले लोगों के लिए फिट होता है।
- XXXL साइज – XXXL का फुल फॉर्म Extra Extra Extra Large होता है। लड़कों के कपड़ों की XXXL Size की बात करें तो XXXL साइज के कपड़ों की चेस्ट 48 इंच होती हैं। यह साइज मोटे लोगों पर फिट होती है।
लड़कियों के कपड़ो के लिए XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब
Women Size Chart in Inches: लड़कियों के कपड़ो की बनावट, लड़को के कपड़ो की बनावट से अलग होती हैं। लड़कियों के कपड़े जैसे की कुर्ती, टॉप्स, टी शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, ड्रेसेस, जैकेट गाउन आदि उनके चेस्ट, वेस्ट और हिप्स के अनुसार कपड़े बनाए जाते हैं, जिसकी लिस्ट नीचे बताए गए हैं।
Size | Bust | Waist | Hips |
XXS | 30 inch | 24 inch | 33inch |
XS | 32 inch | 26 inch | 34inch |
S | 34 inch | 28inch | 35inch |
M | 36 inch | 30inch | 36inch |
L | 38 inch | 32inch | 37inch |
XL | 40 inch | 34inch | 38inch |
XXL | 42 inch | 36inch | 39inch |
XXXL | 44 inch | 38inch | 40inch |
इस तरह आप साइज़ चार्ट की मदद से कपड़ो के साइज चेक करके आप आसानी से कपड़ो की शॉप से कपड़े खरीद सकते हैं। आप साइज चार्ट की सहायता से यह जान सकतें हैं, की आपको किस साइज का कपड़ा फिट हो रहा है, जिससे आप अपने लिए कम्फ़र्टेबल कपड़े दुकानों या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते है।
निष्कर्ष
आज मैंने आपको इस ऑर्टिकल में कपड़ों के अलग-अलग साइज़ XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब बताया, जिससे आप शॉपिंग करते समय साइज़ चार्ट को देख कर अनुमान लगा पाएंगे कि आपको किस साइज़ के कपड़े फिट होंगे।
साथ ही इस आर्टिकल में लड़के और लड़कियों में अनुसार अलग अलग साइज़ चार्ट की लिस्ट भी बताई हैं। आशा हैं, अब आप कपड़ों के अलग अलग साइज़ के बारे में जान गए होंगे।
FAQ
XS साइज Extra Small होता है, यह सबसे छोटा साइज होता हैं। लड़कों के कपड़ों में इसका नाप 34 इंच का साइज होता है।
M साइज यानि Medium साइज होता है, यह साइज 38 इंच का होता है।
40 इंच नाप का साइज़ का मतलब L (लार्ज) साइज होता हैं।
लड़कियों के कपड़ों में XL Size का मतलब 40 इंच चेस्ट 34इंच वेस्ट और 38इंच हिप्स होता हैं।
XXL साइज़ का फुल फॉर्म Extra Extra Large साइज होता हैं।
यह साइज 46 इंच का होता है। XXXL साइज बहुत बड़ा साइज़ होता है। इसे Extra Extra Extra Large साइज कहते है।