राष्ट्रीय महिला आयोग क्या है



वर्तमान समय देश में लगातार महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाए बढ़ती जा रही हैं | अक्सर ज्यादातर कोई न कोई महिला अपराध का मामला आये दिन सामने आते रहते हैं, जिस कारण उन्हें कई स्थितियों में अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती थी | आज के समय में दुनिया में कोई भी महिला अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि, उनके साथ कब कौन सी आपराधिक घटना न घटित हो जाए, उन्हें इस बात की स्वयं जानकारी नहीं होती है | इन्हीं कारणों से अपने आपको पूर्ण सुरक्षित नहीं समझती हैं और इसी डर की वजह से महिलाएं किसी भी काम को करने के लिए बाहर निकलने में स्वतंत्र नहीं महसूस कर पाती हैं | इसलिए कई देश महिलाओं पर आपराधिक घटनाएं न हो, तो वोमेंस के  लिए उनकी सुरक्षा हेतु कई सुविधाएँ दे रखी है |

img-1


इसी में भारत ने भी अपने देश की महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ का गठन कर रखा है, इसके द्वारा भारत में महिलाओं के उनके ऊपर होने वाले अपराधों पर सहायता प्रदान करती है | यदि आप भी ncw.nic.in राष्ट्रीय महिला आयोग क्या है, NCW में ऑनलाइन शिकायत कैसे करे (Helpline No), इसके विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ पर दी जा रही है |

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSY)

NCW का फुल फॉर्म क्या है

NCW (एनसीडब्ल्यू) का फुल फॉर्म “National Commission for Women” होता है, इसका उच्चारण ‘नेशनल कमीशन फॉर वोमेन’ होता है | इसका हिंदी में अर्थ “राष्ट्रीय महिला आयोग” होता है | इस आयोग के गठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनके ऊपर होने वाले अपराध पर न्याय दिलाना है | इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसके लिए ncw.nic.in वेबसाइट भी जारी कर रखी है |



ncw.nic.in वेबसाइट की ख़ास बात

देश में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वेबसाइट ncw.nic.in जारी कर रखी है। यह ऐसी वेबसाइट है, जो महिला अधिकारों, विभिन्न कानूनों और कृत्यों में न्याय दिलाने के विषय में जानकारी प्रदान करता है। एनसीडब्ल्यू (NCW) पोर्टल की सबसे ज्यादा ख़ास बात यह है कि इस पोर्टल के द्वारा महिलाएं ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत की स्थिति की भी जांच कर सकती है। महिलाओं के लिए इस सुविधाजनक पोर्टल का शुभारम्भ अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा किया गया था |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है

राष्ट्रीय महिला आयोग का मतलब

एनसीडब्ल्यू (NCW) भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है, जो देश में महिलाओं से संबंधित नीतिगत मामलों पर सलाह प्रदान करता है। अब पूरे देश की महिलाएं एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) को उत्पीड़न, यौन दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा आदि के मामलों में यहाँ पर शिकायत दर्ज करवा सकते है |

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women’s Commission) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को इसकी वेबसाइट को लॉन्च किया था।  NCW पोर्टल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता प्राप्त होगी, और उनके ऊपर होने वाली हिंसाओं के मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सकेगा | इससे महिलाओं पर होने वाली घटनाओं में कमी आएगी |

उपभोक्ता फोरम में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें ?

ncw.nic.in राष्ट्रीय महिला आयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें

राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाने के लिए सर्वप्रथम किसी महिला को एनसीडबल्यू की आधिकारिक वेबसाइट ncw.nic.in पर जाना होगा |

img-2

अब वेबसाइट के होमपेज पर “NCW Applications” पर स्क्रॉल करें और “Online Complaint Registration” लिंक पर क्लिक करे | 

img-3

इसके बाद आपको National Commission for Women Complaint Registration Form  को ओपन करना होगा, अब आपको “Click Here for Registration of Complaint” ऑप्शन पर क्लिक  करना होगा |

img-4

अब आपके समक्ष शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जिसमें आपसे सम्बंधित जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा |

इस तरह से आप आसानी से इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा संपर्क कैसे करें

NCW का हेल्पलाइन नम्बर (Helpline No)

यदि आपको इंटरनेट का ज्ञान नहीं है, और आप राष्ट्रीय महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते तो इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है | NCW का हेल्पलाइन नम्बर –

+91-11-26944880

+91-11-26944883

NCW का Whatsapp number

6306511708

आपको ncw.nic.in राष्ट्रीय महिला आयोग के विषय में जानकारी प्रदान की गई | यदि इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

प्रधानमंत्री (PM) को पत्र कैसे लिखे ?