ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें



भारत सरकार की योजना के तहत बहुत सारे लोग ई श्रम कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अनुसार मजदूरों को कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन कुछ लोग कम जानकारी होने के कारण यह नहीं जान पाते कि उनके इ श्रम कार्ड (e shram card) में पैसे जमा हुए हैं या नहीं।

img-1


जिसके कारण वह सही समय पर इस वित्तीय सहायता का लाभ नहीं उठा पाते। इस लेख के अंत तक आप जान चुके होंगे कि इ श्रम कार्ड (e shram card) के पैसे कैसे चेक करें? इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

UPBOCW | उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण

ई श्रमिक कार्ड (e shram card) क्या है

योजना का नामई श्रमिक कार्ड योजना
उद्देश्यमजदूरों की सहायता करना
आयु सीमा16 वर्ष से 60 वर्ष तक
योजना का मुख्य अधिकारीकेंद्र एवं राज्य सरकार
पंजीकरण शुल्क20 रूपये (CSC सेंटर से)
अधिकारित वेबसाइटwww.eshram.gov.in

भारत देश में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मज़दूरों के लिए इ श्रम कार्ड को जारी किया गया जिसके तहत मज़दूर सरकार द्वारा जारी की गई बहुत सारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस कार्ड को जारी करने का मूल लक्ष्य ‘One Nation One Card’ है।



हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इ श्रम कार्ड धारकों को 500 रूपये की 4 किश्तें देने का एलान किया था जोकि लगभग सभी इ श्रम कार्ड धारकों के खाते में आ चुकी हैं। तकरीबन 43.7 करोड़ मजदूर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। और भी बहुत सारी योजनाएं हैं जिसका लाभ एक इ श्रम कार्ड धारक उठा सकता है।

इ श्रम कार्ड पर 12 अंकों का खाता नंबर दिया जाता है जिसे यूएएन भी कहा जाता है। यह नंबर एक बार ही दिया जाता है और पूरे देश में यह कार्ड वैद्य होता है। आपको बता दें कि इ श्रम कार्ड पूरी ज़िंदगी के लिए वैलिड होता है यानि इसे रिन्यूअल कराने की भी ज़रूरत नहीं होती।

ई श्रमिक कार्ड (e shram card) के पैसे कैसे चेक करें

वैसे तो इ श्रमिक कार्ड (e shram card) के पैसे चेक करने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर कोई विकल्प नहीं दिया गया है लेकिन हम आपको इ श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के तीन तरीके बताने जा रहे हैं जिसका विवरण हमने नीचे दिया है।

बैंक में जाकर इ श्रमिक कार्ड के पैसे कैसे चेक करें

  • इसके लिए आपको इ श्रमिक कार्ड से जो बैंक खाता लिंक किया हुआ है उसकी शाखा में जाना होगा।
  • अब बैंक में अपने खाते की पासबुक लेकर जाएं।
  • बैंक अधिकारी से अपनी पासबुक पर एंट्री करवाएं।
  • अगर आपके इ श्रम कार्ड में पैसे आ चुके हैं तो आपके खाते में राशि जमा हो जाएगी।
  • आप एटीएम से भी अपने पैसे चेक कर सकते हैं। उसके लिए आपको एटीएम में अपने खाते की मिनी स्टेटमेंट को चेक करना होगा।

PFMS के द्वारा ई श्रम कार्ड के पैसे कैसे चेक करें

  • इसके लिए आपको PFMS की अधिकारिक वेबसाइट https://pfms.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके होमपेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखेंगे जिसमे से आपको know your payment के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आपको payment by account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर सबसे ऊपर आपको अपने बैंक का नाम डालना है जो इ श्रमिक कार्ड से लिंक है। आपके कुछ अक्षर लिखने से ही बैंकों के सुझाव आ जाएंगे उनमें से आप अपना बैंक चुन सकते हैं।
  • उसके बाद आपको अपना बैंक खाता संख्या डालनी होगी और उसके नीचे भी बैंक खाता संख्या डालके आपको खाता नंबर की पुष्टि करनी होगी।
  • इस बॉक्स में आपको वह शब्द डालने हैं जो बॉक्स के ऊपर लिखे हैं।
  • इसके बाद आपको ‘Send OTP To Registered Mobile Number’ पर क्लिक करना होगा।
  • सफलतापूर्वक पुष्टि के बाद आपके खाते की जानकारी आपके सामने होगी। यहाँ पर आप इ श्रमिक कार्ड में पैसे चेक कर सकते हैं।

e Shram Portal क्या है ?

Umang एप के द्वारा ई श्रम कार्ड (e shram card) के पैसे कैसे चेक करें

  • यह सभी प्रकार की सरकारी सब्सिडी चेक करने के लिए एप है जिसे आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद आपको इस एप पर खाता बनाना होगा। अगर आपका खाता पहले से ही है तो आप डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं।
  • खाता बनाने के लिए आप Create Account विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको अपना बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर डालना है और OTP के माध्यम से उसे वेरीफाई कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको कैप्चा वेरीफाई करके एप की नियम व शर्तों को स्वीकार कर लेना है।
  • अब आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपको अब यूज़रनेम और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद ऊपर सर्च बॉक्स में PFMS सर्च करें।
  • आपको अब Know Your Payment के विकल्प पर क्लिक कर देना है और अगले पेज पर आपको बैंक खाते से जुडी जानकारी डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अब आपके बैंक खाते से जुडी सारी जानकारी आ जाएगी और यहाँ पर आप अपने इ श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकेंगे।

मैसेज भेज कर ई श्रम कार्ड (e shram card) के पैसे कैसे चेक करें

  • इ श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए यह सबसे आसान तरीका है।
  • इसके लिए आपको अपने उस मोबाईल का मैसेज बॉक्स चेक करना है जो आपके इ श्रमिक कार्ड से लिंक है।
  • अगर आपके इ श्रमिक कार्ड की राशि आई हुई तो आपको सरकार द्वारा मैसेज आया होगा।
  • इस मैसेज में राशि, तिथि और समय आदि की सारी जानकारी का विवरण होगा।
  • इस प्रकार आसानी से आप इ श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकते हैं।

मिस कॉल के द्वारा ई श्रम कार्ड (e shram card) के पैसे कैसे चेक करें

  • इ श्रमिक कार्ड (e shram card) के पैसे चेक करने के लिए यह तरीका भी सबसे आसान है।
  • इसके लिए आपका बैंक खाता और इ श्रमिक कार्ड दोनों एक ही मोबाईल से लिंक होने चाहिए।
  • आपको इसमें बैंक द्वारा जारी किये गए नंबर पर मिस कॉल करनी होगी।
  • मिस कॉल करते ही आपको मैसेज के द्वारा आपके बैंक खाते में जमा राशि का विवरण मिल जाएगा।
  • अगर जमा राशि में बढ़ोतरी हुई तो आप समझ सकते हैं कि आपके इ श्रमिक कार्ड के पैसे आ चुके हैं।
  • निम्न हम कुछ बैंकों के नंबर बता रहे हैं जिसपर आप मिस कॉल करके बैलेंस चेक कर सकते हैं।
बैंक का नाममोबाइल नंबर
Axis Bank1800-419-5959
Bank of Baroda+919223011311
Punjab Sind Bank1800-221-908
Central Bank of India+919222250000
DCB bank+917506660011
YES Bank+919223920000
Bhartia Mahila Bank+919212438888

अगर ई श्रमिक कार्ड में पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपके इ श्रमिक कार्ड में पैसे नहीं आए हैं परंतु बाकी कार्ड धारकों के खाते में पैसे आ चुके हैं तो आपके ई श्रमिक कार्ड में कुछ त्रुटि हो सकती है जिसे आपको जल्द से जल्द सही करवा लेना चाहिए। इसके लिए आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।

क्या पेंशन लाभार्थियों को इस कार्ड का लाभ होगा?

हाल ही में सरकार द्वारा इ श्रमिक कार्ड धारकों को एक हज़ार रूपये की सहायता प्रदान की गई है जिसके अनुसार जो किसी भी पेंशन के लाभार्थी हैं और उन्होंने पेंशन कार्ड के साथ अपना मोबाईल नंबर लिंक करवा लिया है उनको यह राशि नहीं दी गई। परंतु भविष्य के बारे में इसपर कुछ तय नहीं कि सरकार का इसपर क्या निर्णय होगा।

क्या किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को इस कार्ड का लाभ होगा?

हाल ही में जिन लोगों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रूपये प्राप्त हो चुके हैं उन्हें इ श्रमिक कार्ड की पहली किश्त नहीं दी गई जिसपर सरकार द्वारा आदेश भी जारी किया गया था। भविष्य में सरकार के इस निर्णय पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 

श्रमिक कार्ड के लिए योग्यता मापदंड

इ श्रमिक कार्ड के लिए कुछ शर्तों को पूरा करने की जरूरत होती है जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • आवेदक भारत देश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए जिसके साथ मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ हो।
  • आवेदक के पास UIDAI द्वारा जारी किया हुआ आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करता होना चाहिए।
  • EPFO या ESIC श्रमिक पोर्टल पर रेजिस्टर करने के योग्य नहीं होंगे।

इ श्रमिक कार्ड के लाभ

भारत सरकार ने करीब 38 करोड़ इ श्रमिक कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके बहुत सारे फायदे भी हैं। इन फायदों की जानकारी हमने निम्न विस्तार से दी है।

  • इ श्रमिक कार्ड धारकों को 2 लाख रूपये के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा।
  • सरकार द्वारा मजदूरों को बहुत सारी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुँचाया जाएगा।
  • इ श्रमिक कार्ड के तहत मजदूरों को श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं को पहुँचाया जाएगा।
  • भारत देश के हर राज्य में यह कार्ड मान्य है।
  • इस कार्ड को आसानी से अपने नज़दीकी CSC सेंटर से बनवाया जा सकता है।
  • इ श्रमिक कार्ड के द्वारा मजदूरों का डेटाबेस बनाया जाएगा जिसके अनुसार सरकार मजदूरों के लिए नई नई योजनाएं जारी करेगी।
  • मजदूरों के लिए सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओ का लाभ सबसे पहले इ श्रमिक कार्ड धारकों को होगा।
  • अगर इ श्रमिक कार्ड धारक की किसी दुर्घटना की वजह से मौत हो जाती है तो उसके घरवालों को सरकार की तरफ से 2 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है

Leave a Comment