1 मिलियन कितना होता हैं



आज इस आर्टिकल में आपको 1 मिलियन कितना होता हैं | 1 Million कितने के बराबर होता है? इसके बारे में बताया है. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ, कि 1 Million भारतीय मुद्रा में 10 लाख होता है. अगर आप 1 मिलियन बराबर कितना होता है, इसकी गणना कैसे करते हैं इसके बारे में डिटेल में जानकारी चाहते हैं, तो आपको आज का यह आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिए, क्योंकि आज इस पोस्ट में मैंने आपको मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन के बारे में बहुत ही आसान तरीके से समझाया है.  

मिलियन की परिभाषा 

मिलियन एक अंग्रेजी भाषा का एक शब्द है, जिसकी उत्पत्ति माईले शब्द की मितावली भाषा से हुई है,

जिसके अनुसार 1000 के लिए माइले का उपयोग किया जाता है व 10,00,000 के लिए मिलियन का उपयोग किया जाता है. बात अगर वैज्ञानिक संकेतन की हो तो मिलियन को 10 की घात 6 लगाकर भी गिना जा सकता है. इसको British English में M के तौर पर लिखा जाता है।

कुछ इस तरह से भी इसे समझें, कि 1000 का गुणा 1000 से करने पर जो भी उत्तर प्राप्त होता है, उसे ही मिलियन कहा जाता है मिलियन से दो शब्द बने हैं जिन्हें millionfold और millionth कहा जाता है.

एक सफल बिज़नेसमैन कैसे बने ?

1 Million कितने के बराबर होता है ?

1 Million को 10 लाख कहते हैं (1 Million Meaning in Hindi). भारतीय अंकीय प्रणाली (Indian Number System) में इकाई, दहाई, सैंकड़ा, हजार आदि नंबर यूनिट को काउंट करने के लिए यूज किए जाते हैं, लेकिन बात अगर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट की हो तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मिलियन, बिलियन, डॉलर आदि चलता है. 

बात अगर 1 मिलियन की हो तो भारतीय मुद्रा में प्रति 10 लाख रूपये को 1 मिलियन गिना जाता है, अर्थात मेरे पास यदि 10 लाख रुपए हैं तो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1 मिलियन गिना जाएगा.

ऐसे ही यदि किसी व्यक्ति के Instagram, Youtube या अन्य कोई Social Media प्लेटफार्म्स पर 10 लाख Followers हैं, तो उसे शार्ट फॉर्म में 1M लिखा जायेगा न कि 10 लाख. ऐसे ही 1000 को 1K लिखा जायेगा और 100000 यानि 1 लाख को 100K. इसी तरह 10 लाख को लाख न लिख कर 1M लिख दिया जाता है।

भारतीय अंक और अंतर्राष्ट्रीय अंकीय प्रणाली 

भारतीय अंक प्रणाली (Indian Number System) और अंतर्राष्ट्रीय अंकीय प्रणाली (International Number System) में बहुत अंतर है जिसमें 10000 तक तो सब सामान्य ही बोला जाता है लेकिन 10000 के बाद यूनिट्स बदल जाती हैं: – 

1K से 10 Trillion तक भारतीय रूपए में  

K, Million, Billion, TrillionIndian rupees (रुपयें)
1K1,000 रुपए
10K10,000 रुपए
100K1 लाख रुपए
1 Million10 लाख रुपए
10 Million100 लाख रुपए / 1 करोड़ रुपए
100 Million10 करोड़ रुपए
1 Billion100 करोड़ रुपए / 1 अरब / 1000 मिलियन रुपए
10 Billion1000 करोड़ रुपए
100 Billion10,000 करोड़ रुपए
1 Trillion1000 बिलियन रुपए / 10 खरब रुपए
10 Trillion1 मिलियन बिलियन रुपए

इकाई दहाई सैकड़ा हजार का चार्ट (हिंदी काउंटिंग)

शब्दों मेंअंको में
इकाई1
दहाई10
सैकड़ा100
हजार1000
दस हजार10000
लाख100000
दस लाख1000000
करोड़10000000
दस करोड़100000000
अरब1000000000
दस अरब10000000000
खरब100000000000
दस खरब1000000000000
नील10000000000000
दस नील100000000000000
पदम1000000000000000
दस पदम10000000000000000
शंख100000000000000000
दस शंख1000000000000000000
महाशंख10000000000000000000

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए

1 मिलियन डॉलर में कितने रुपए होते हैं? 

बात अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो तो यहां डॉलर (Dollar) के साथ गणना की जाती है, जिसमें यदि 1 मिलियन को हमें भारतीय रुपए से डॉलर में कन्वर्ट करना है तो वर्तमान में जो भी डॉलर का रेट है उसके अनुसार गणना की जाती है जैंसे वर्तमान में डॉलर का रेट लगभग 82.56 रुपए है, इसे हम 82 मान लेते हैं. अब हम इस 1 डॉलर में 1 Million से गुणा करते हैं:

10,00,000×82 = 82,000,000 यानि 1 मिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग आठ करोड़ 20 लाख रुपए के आस पास होंगे।

1 मिलियन शब्द को गणित में कई बार उपयोग किया जाता है या ये कहें की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर केवल और केवल मिलियन, बिलियन ही चलता है न की लाख, क्योंकि मिलियन को आसानी से काउंट किया जा सकता है. मिलियन एक बड़ी संख्या का प्रतिनिधत्व करता है. उपरोक्त आर्टिकल में मैंने आपको मिलियन से जुड़ी सारी जानकारियां साझा कर दी हैं उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा।

मोबाइल से ऑनलाइन बैंक अकाउंट कैसे खोले

मिलियन से जुड़े कुछ अन्य प्रश्न (FAQ)

1 मिलियन में कितने लाख रुपए होते हैं?

1 million में 10 लाख रूपये होते हैं |

लाख और मिलियन में क्या अंतर होता है?

भारतीय नंबरिंग सिस्टम और दुनिया भर की यूनिट्स एक दूसरे से बहुत ही ज्यादा अलग है। भारत के नंबरिंग सिस्टम के हिसाब से दस लाख जिसे दुनियाभर के यूनिट सिस्टम में 100000 या One Hundred Thousand कहा जाता है। जबकि भारतीय अंको के अनुसार 100000 को दस लाख बोला जाता है और दुनिया भर की संख्याओं के टर्म्स के अनुसार इसे 1 Million कहा जाता है।

मिलियन एक ऐसा शब्द है जो अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सर्वाधिक उपयोग किया जाता है.  बात अगर लाख और मिलियन शब्द के अंतर की हो तो इसमें सिर्फ और सिर्फ शब्द का अंतर है बाकी संख्या वही रहती है जैंसे 10 लाख को हम 10 लाख ही बोलते हैं, लेकिन अगर बात अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हो तो वही 10 लाख 1 मिलियन हो जायेगा.

Leave a Comment