परसेंटेज निकालने का तरीका



Percentage Calculation in Hindi: आज हम आपको Percentage Kaise Nikale इसके बारे मे बताएंगें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको परसेंटेज निकालना का प्रोसेस बतायेंगे साथ ही परसेंटेज निकालने का फार्मूला भी बताएंगे। बता दें परसेंटेज निकालने के लिए एडिशन, सब्सट्रैक्शन, मल्टीप्लिकेशन और डिविजन का ज्ञान होना बहुत जरूरी है क्युकी इन्ही सब का प्रयोग करके हम परसेंटेज निकाल सकते है।

प्रतिशत निकालना कोई बहुत कठिन काम नहीं है परसेंटेज निकालना हमें बचपन में ही 7वीं या 8वीं कक्षा मे सिखाया जाता है। लेकिन कई बार हम इसे निकालने का प्रोसेस भूल चुके होते हैं या फिर अगर आप परसेंटेज निकालना सीखना चाहते है तो आप आसानी से इस लेख के जरिए परसेंटेज निकालना सीख जायेंगे।

GST का क्या मतलब होता है

Percentage क्या होता है ?

Percentage जिसे हम लोग हिंदी में प्रतिशत भी कहते है ये एक प्रकार का Fraction या Ratio होता है जिसे 0 से 100 नंबर के बीच व्यक्त किया जाता है और प्रतिशत निकालने का एक नियम यानी (Formula) होता है।

परसेंटेज को मुख्य रूप से प्रतिशत चिन्ह (%) का उपयोग करके दर्शाया जाता है साथ ही इसे हम संक्षिप्त शब्दों में “pct भी कहते है। परसेंटेज का इस्तेमाल बहुत जगह होते हुए देखने को मिल जायेगा। इसलिए चलिए जानते है अपने दैनिक जीवन मे परसेंटेज का उपयोग कहां कहां होता है। आइए जानते हैं

  • किसी भी परीक्षा के परिणाम में बच्चों ने कितने अंक हासिल किए हैं यह प्रतिशत निकालकर ही मालूम होता है।
  • अगर आप कभी शॉपिंग करने गए होंगे तो वहां आपने देखा होगा की डिस्काउंट ऑफर को भी परसेंटेज में ही दिखाया जाता है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग या किसी भीं प्रकार का रीचर्ज करने पर भी आपको कैशबैक पर्सेंटेज मे ही दिया जाता है।
  • बैंक से किसी भीं प्रकार का Personal Loan, Business Loan आदि लेते है तो वहां पर भी ब्याज आपको परसेंटेज बेसिस पर ही लिया जाता है
  • किसी भी कंपनी का पिछले साल के मुकाबले नेट प्रोफिट रेवेन्यू पर कितना Profit या Loss हुआ यह भी परसेंटेज में ही दर्शाया जाता है।
  • एजेंट, या सेल्स रिप्रेंसेटिव को भी प्रोडेक्ट बिकवाने पर कमीशन भी परसेंटेज के आधार पर ही दिया जाता है।

तो अब तक आप जान चुके होंगी की परसेंटेज क्या होता है और परसेंटेज का ज्ञान होना हमारे जीवन में कितना जरुरी होता है।

Percentage Kaise Nikale ? परसेंटेज निकालने का तरीका

परसेंटेज निकालते वक्त प्रायः हमारे समक्ष तीन तरह की परिस्तिथियां ( कंडीशन ) होती हैं, और तीनो ही परिस्थिति में हम एग्जाम के रिजल्ट को ही उदाहरण के तौर पर लेंगे ताकि आपका कांसेप्ट आसानी से क्लियर हों। इसके बाद भविष्य में आप इसे किसी भी परिस्थिति के अनुसार निकाल सकते हैं।

कक्षा 10, 12 में टॉप कैसे करें

परसेंटेज निकालने का पहला तरीका (Method 1)

इस कंडीशन मे हमारे पास नंबर मौजूद रहता है और हमें परसेंटेज निकालना होता है।

 मान लीजिए किसी बच्चे की सभी परीक्षाओं के आधार पर कुल 600 में से 480 अंक आए हैं, और हमें यह निकालना है की उस बच्चे को कितने परसेंटेज मिले।

तो ऐसी परिस्थिति मे छात्र के कुल अंकों को 100 नंबर से गुणा करे और जो भी रिजल्ट आता है उसको कुल मार्क्स से डिवाइड कर दे।

परसेंटेज निकालने का फार्मूला = ( Scored Marks × 100 ÷ Total Marks)

  • जैसे छात्र को 600 में कुल 480 नंबर मिले।
  • अब 480 को 100 से गुणा करने पर 48000 रिजल्ट आएगा।
  • अब हमें इस रिजल्ट 48000 को कुल मार्क्स 600 से डिवाइड कर देना है।
  • अतः कोई स्टूडेंट 600 में से 480 मार्क्स हासिल करता है तो उसे 80% अंक मिले है।

परसेंटेज निकालने का दूसरा तरीका (Method 2)

दूसरी कंडिशन में आपको परसेंटेज और कुल नंबर पहले से पता होता है लेकिन आपको ये निकालना है की स्कोर मार्क्स कितना है।

उदहारण के तौर पर मान लेते है आपको एग्जाम मे 65% पर्सेंटेज मिला और सभी परीक्षाओं के कुल अंक 700 हैं, तो आपका टोटल स्कोर कितना होगा ये जानने के लिए

(Total Marks ÷ 100 × percentage)

इस नियम के तहत आपको कुल मार्क्स को 100 से भाग देना होगा और इसके बाद जो रिजल्ट आयेगा उसे प्रतिशत से गुणा कर देना होगा।

  • तो सभी परीक्षाओं में कुल मार्क्स परीक्षाओं के 700 हैं, जिसमे से हमे 65% मिला है।
  • तो सबसे पहले हम 700 को 100 से भाग (डिवाइड) करेगें तो आयेगा 7 इसके बाद हम जितना परसेंट मिला है उससे मल्टीप्लाई करेंगी।
  • तो आयेगा 7×65 = 455 यानी की छात्र को 700 में से 455 अंक प्राप्त हुए हैं।

परसेंटेज निकालने का तीसरा तरीका (Method 3)

तीसरा कंडिशन ये होता है जहां आपको परसेंटेज और छात्र के सभी सब्जेक्ट्स के अंक पता हैं पर Total Marks नही पता है। उदारहण के तौर पर किसी छात्र को एग्जाम में 420 अंकों के साथ कुल 60% मिले हैं। अतः हमें यह जानना है टोटल एग्जाम कितने नंबर का हुआ होगा।

पेपर कितने अंकों का था ये जानने के लिए आपको आपने जितने मार्क्स प्राप्त किए है, उसे 100 नंबरों से गुणा करना होगा। उसके बाद जो रिजल्ट होगा उसे अपनी परसेंटेज से डिवाइड करना होगा जिसके बाद आपको total Marks पता लग जाएगा।

(Total Marks × 100 ÷ percentage)

मान लीजिए आपको परीक्षा मे 420 नंबर प्राप्त हुआ और आपकी परसेंटेज आई है 60%  तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए आपको ( 420 × 100 = 42000) होगा।

फिर आपको इसे 60 परसेंटेज से डिवाइड करना होगा तो उत्तर 700 आएगा यानी की आपका टोटल पेपर 700 नंबर का होगा।

कंपनी सेक्रेटरी (CS) कैसे बने

Calculator Se Percentage Kaise Nikale ?

कैलकुलेटर से प्रतिशत कैसे निकाले: मोबाइल फ़ोन के परसेंटेज कैलकुलेट करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में केलकुलेटर को Open करिए। इसके बाद आपको वो संख्या लिखना है, याद रहे परिस्थिति हमेशा वही तीन मैथड के उदाहरण अनुसार होगी।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कैलकुल्टर मे आपको 300 का 20% निकालना है तो सबसे पहले हम कैलकुल्टर मे 3000 टाइप करेंगे इसके बाद हम प्रतिशत (%) के निशान पर क्लिक करेंगे और जितना परसेंटेज हमे निकालना है वो लिखना है तो यहां हम लिखेंगे 20 इसके बाद बराबर (=) के निशान पर क्लिक कर देंगे तो (3000 % 20 = 600) आयेगा।

Free Percentage Calculator Tool








Frequently Asked Questions

Discount परसेंटेज कैसे निकालते हैं ?

मान लीजिए आप शॉपिंग करने गए है जहां आपको हर प्रोडेक्ट के टोटल प्राइस पर 40% ऑफ मिलेगा और प्रोडक्ट का प्राइस है 4000 तो आपको कितना रुपए का डिस्काउंट मिलेगा ये निकालने के लिए प्रोडक्ट की Price को पर्सेंटेज से गुणा कर दो और 100 से डिवाइड कर दो (4000 × 40 ÷ 100 = ₹1600) यानी की आपको प्रोडक्ट 2400 का पड़ेगा

Percentage Kaise Nikalte hai ?

प्रतिशत निकालने के लिए मूल्य को कुल मूल्य से भाग करके  परिणाम को 100 से गुणा करके निकाल सकते है। प्रतिशत की गणना करने के लिए (मान/कुल मूल्य)×100% सूत्र का उपयोग किया जाता है।

प्रतिशत की ज़रूरत क्यों होती है ?

Values के बीच के Difference और उनके बीच के Comparison को निकालने के लिए पर्सेंटेज काम मे आता है।

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए ‘%’ चिन्ह का उपयोग किया जाता है।

200 रूपये के एक चॉकलेट की कीमत में 25% की वृद्धि होती है तो चॉकलेट की नयी कीमत क्या होगी?

चॉकलेट की कीमत= 200, चॉकलेट की कीमत में वृद्धि = 25% तो चॉकलेट की नयी कीमत होगी पुरानी कीमत + बढ़ी हुई कीमत ( 200×25/100) = 200+50  250 रूपए।

बीकॉम (B.Com) क्या होता है ?

Leave a Comment