वकील कैसे बने ?



कई लोग वकील बनना चाहते है, इसके लिए वो अच्छी पढाई करते है और बहुत ही मेहनत करते है | न्यायपालिका के क्षेत्र में वकील की उपाधि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है | इसलिए इस क्षेत्र में लोग वर्षों तक अच्छी पढाई एवं कठिन परिश्रम करते है | इस क्षेत्र में कई लोग बहुत ही अधिक सफल हो जाते है और कई लोग असफल हो जाते है | आप एक वकील के रूप में करियर की शुरुआत करके जज के पद तक पहुँच सकते है |

img-1


वकील को अंग्रेजी में अधिवक्ता या एडवोकेट भी कहते है, यानी कि ऐसा व्यक्ति जो किसी के लिए न्यायलय में एडवोकेसी करे या वकालत करे | इस लेख के माध्यम से आज हम आपको वकील कैसे बने व इसके साथ ही वकील के क्षेत्र में क्या क्या सम्भावनाये है, इसके विषय पर भी विचार करेगे |

सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया क्या होता है ?

वकील कैसे बने (How to Become Lawyer)?

वकील बनने के लिए आपको कानून से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें में रूचि रखनी होगी | इसके साथ ही आपको लोगो के अधिकारों के लिए लड़ने और तर्क करने की क्षमता को विकसित करना होगा | यदि यह सभी व्यक्तिगत योग्यता आपके अंदर है तो आप वकील अथवा अधिवक्ता के रूप में अपना करियर बना कर सफल हो सकते है |



योग्यता (Qualification)

  • वकील बनने के लिए आपको 12th क्लास में 50% अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है | इसके बाद आप कॉमन लॉ टेस्ट में सम्मिलित हो सकते है | टेस्ट में सफल होने के बाद आप पांच वर्षीय पाठय़क्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |
  • यदि आपने 50% अंको से स्नातक उत्तीर्ण किया है तो आप लॉ के तीन वर्षीय पाठय़क्रम में एडमिशन ले सकते है | इसके लिए भी आप कॉमन लॉ टेस्ट में भाग लेना होगा |
  • कई विश्वविद्यालय लॉ के पाठय़क्रम में अलग से परीक्षा या मेरिट के माध्यम से प्रवेश देते है आप इसके द्वारा भी लॉ के पाठय़क्रम में प्रवेश ले सकते है |

CLAT परीक्षा क्या है

कॉमन लॉ टेस्ट परीक्षा पैटर्न

  • कुल अंक- 200
  • कुल प्रश्नों की संख्या- 200
  • परीक्षा का समय अवधि- 2 घंटे
विषयअंक
अंग्रेजी40
सामान्य ज्ञान50
गणित20
तार्किक तर्क40
कानूनी योग्यता50
कुल200

अंग्रेजी (English)

आपको अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए इससे आपकी प्रवीणता का मूल्यांकन किया जा सकेगा | आपको व्याकरण और शब्दों की समझ होनी चाहिए | टेस्ट में आपको प्रश्नों का सही उत्तर देना होगा | आपको शब्द के अर्थ, रिक्त स्थान और व्याकरण का प्रयोग करना होगा |

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • आपको भारत और विश्व की नवीनतम घटनाओं की जानकारी रखनी होगी |
  • आप सामान्य ज्ञान की नवीनतम पुस्तकों के माध्यम से सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • समाचार पत्र पढना और नियमित रूप से समाचार देखना आपको कॉमन लॉ टेस्ट में बहुत ही सहायक होगा |

गणित (Math)

कॉमन लॉ टेस्ट में गणित से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे जाते है, आपको कक्षा 10 तक पाठ्यक्रम के प्रश्नों का अध्ययन करना होगा | आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे आपको उसी के अनुरूप अच्छे अंक प्राप्त होंगे |

तार्किक योग्यता (Reasoning Ability)

कॉमन लॉ टेस्ट में तार्किक योग्यता से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, आपको इसके लिए रीजनिंग का अधिक से अधिक अभ्यास करना होगा | आप यदि टॉपिक वाइज तैयारी करेंगे तो आप जल्दी सफल हो सकते है |

कानूनी योग्यता

  • आपको कानून को समझने और समस्या के निवारण की क्षमता होनी चाहिए |
  • आप को प्रश्नों को समझने के बाद तर्कसंगत निष्कर्ष निकालने की क्षमता विद्यमान होनी चाहिए |
  • आप अधिक से अधिक कानूनी धाराओं को याद करने की क्षमता रखते हो |

यहाँ पर आपको वकील बनने के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

सरकारी वकील कैसे बने ?