मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र कैसे लिखे



भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। जहां के मुख्यमंत्री अलग-अलग है। देश के शासन को सुचारू रूप से चलने के लिए राज्यों में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियां का अच्छे से निर्वाहन करते है। लेकिन अगर फिर भी किसी नागरिक को मुख्यमंत्री से कोई शिकायत या मुख्यमंत्री को अपनी कोई समस्या बतानी हो तो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखाकर बता सकता है।

इसलिए आज हम अपनी इस पोस्ट में आपको मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखें से जुड़ी जानकारी देंगे। ताकि यदि आपको मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचानी हो, ‌ तो आप पत्र लिखकर आसानी से पहुंच सके।  तो आईए जानते हैं कि सीएम को पत्र लिखने का प्रारूप क्या है।

पत्र लेखन क्या होता है

CM Ko Letter Kaise Likhe? – शिकायत पत्र कैसे लिखें

  • मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखते समय आप पत्र में सबसे ऊपर की ओर दिनांक लिखे।
  • फिर दिनांक के नीचे अपने राज्य के मुख्यमंत्री का नाम और अपने राज्य का नाम लिख दे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का पता और पिन कोड लिखना है।
  • अब आपको एक लाइन में पत्र विषय लिखना है यानी कि आप जिस विषय में पत्र लिख रहे हैं उसका शीर्षक लिखे।
  • इसके बाद ‘माननीय मुख्यमंत्री जी से सम्बोधन करना है।
  • अब सम्बोधन के नीचे आपको अपनी समस्या या शिकायत के बारे में संक्षिप्त, स्पष्ट रूप और विन्रम भाषा में लिखना है। साथ ही समस्या या शिकायत का समाधान प्रदान करने का अनुरोध करना है।
  • समस्या या शिकायत को लिखने के बाद आप नीचे धन्यवाद लिखे।
  • धन्यवाद के बाद आप भवदीय लिखे।
  • अब नीचे आपको अपना नाम, पद, पता, मोबाइल नंबर को लिखना है और फिर सबसे आखिर में अपने हस्ताक्षर कर देने हैं।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का प्रारूप

5 फरवरी 2024

श्री योगी आदित्य नाथ

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

सूचना भवन, पार्क रोड

डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्फार्मेशन & पब्लिक रिलेशंस

लखनऊ – 226001

विषय – (यहाँ पर आपको जिस विषय में पत्र लिखना है उसका शीर्षक लिखे )

माननीय मुख्यमंत्री जी,

(यहां पर आपको अपनी शिकायत या समस्या को आसान भाषा में बताना है और उसे पर कार्यवाही करने का अनुरोध करना है।)

धन्यवाद !

भवदीय

नाम  (अपना नाम लिखे)

संगठन या संस्था का नाम (अगर  आप किसी संगठन से जुड़ा है, तो यहाँ पर उसका उल्लेख करें)

पता (अपना पता लिखें)

मोबाइल नंबर (अपना मोबाइल नंबर या लैंड लाइन नम्बर लिखे)

हस्ताक्षर (अपने हस्ताक्षर करे)

स्थान (अपना पता लिखें)

ऊपर दिए गए प्रारूप के अनुसार आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री को उनके कार्यालय के पते पर अपनी समस्या या शिकायत के लिए पत्र लिखकर भेज सकते हैं।

मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र कैसे लिखें फॉर्मेट

  • अगर आप मुख्यमंत्री से अपनी कोई शिकायत करना चाहते हैं या कोई समस्या बताना चाहते हैं, तो आप समस्या या शिकायत से संबंधित विभाग के प्रमुख से भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद भी अगर आपको कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो फिर आप कार्यालय प्रमुख या  उच्च अधिकारियों से भी इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।
  • किसी वजहा से अधिकारी भी आपकी समस्या का निवारण नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपनी समस्या या शिकायत को सम्बंधित विभाग के मंत्री या मुख्यमंत्री से कर सकते हैं।
  • आप  मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत 2 तरीकों से पहली पत्र लिखकर दूसरा  ईमेल या फेक्स लिखकर पहुंचा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत कैसे करें

UP मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का पता

  • कार्यालय का पता– मा० मुख्यमंत्री, योगी आदित्य नाथ, लोक भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, पिन – 226001
  • आवास का पता– मा० मुख्यमंत्री, योगी आदित्य नाथ, 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश पिन – 226001

CG मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का पता

  • मुख्यमंत्री कार्यालय- Civil Line. Raipur Chhattisgarh Pincode – 492001
  • ईमेल- cmcg[at]gov[dot]in, cmo-info[at]cg[dot]gov[dot]in
  • फ़ोन- 0771-2331001
  • फ़ैक्स- 0771-2331000

मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का पता MP

  • कार्यालय का पता– मा० मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश, 5 वीं मंजिल, वल्लभ भवन-2, मंत्रालय, अरेरा हिल्स, भोपाल, पिन – 462004

बिहार मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का पता

  • पता– मुख्यमंत्री सचिवालय, 4, देशरत्न मार्ग, पटना, बिहार: 800001
  • ईमेल पता: cmbihar[at]nic[dot]in
    फैक्स: +91-612-2224129
    दूरभाष: 2215601, 2217289

राजस्थान मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का पता

  • स्थान: मुख्यमंत्री खण्ड, शासन सचिवालय, जयपुर-302005 राजस्थान, भारत
  • फोन: +91(141)2227656, +91(141)2227647
  • फैक्स: +91(141)22276
  • ई-मेल: writetocm@rajasthan.gov.in
  • Website: https://cmo.rajasthan.gov.in/

प्रधानमंत्री (PM) को पत्र कैसे लिखे?

Leave a Comment