स्क्रीन टाइम कम करने के तरीके



How To Reduce Screen Timeयह तो आप सभी जानते ही होंगे कि प्राचीनकाल से ही मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसको मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ चाहिए ही होता है| वर्तमानयुग में यही प्राणी अपने मनोरंजन, व्यवसाय, और समाचार इत्यादि के लिए फ़ोन, टीवी, एवं लेपटॉप जैसे उपकरणों का उपयोग करने लगा है।

 यह उपयोग कोरोनाकाल से अत्यधिक बढ़ चुका है। कोरोना महामारी के दौरान इंटेरनेट बहुत लोगो के लिए तो लाइफलाइन ही बन गया था। जहाँ स्क्रीन टाइम और कोरोना से नुकसान हुआ वही पर व्यवसाय में कुछ फायदा भी हासिल हुआ। परन्तु यही पर कुछ लोगो को स्क्रीन पर बहुत ज़्यादा टाइम देने जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ा। और आज तक करना पड़ रहा है।

जिससे व्यक्तियों में मानसिक तनाव, शारीरिक थकान और आँखों की रौशनी कम होना जैसी बीमारियाँ बढ़ने लगी है।  तो दोस्तों आपको स्क्रीन टाइम कम  करने के तरीके बताने जा रहें हैं। जो आपकी स्क्रीन पर टाइम ज़्यादा देने जैसी समस्याओ का समाधान करेंगे।

How To Reduce Screen Time

स्क्रीन टाइम कम करने के तरीके | How To Reduce Screen Time

स्क्रीन पर टाइम कम देने का सबसे आसान और सरल तरीका यही है कि आपका समय कहीं ऐसी जगह पर व्यतीत हो जहाँ आप अपने फ़ोन, लेपटॉप और टीवी को बहुत अधिक समय तक न देख पाएं।इन लोगो को अपना टाइम कम करने के लिए ग्रीष्मावकाश और सरदाकाश में ज़रूर अपने परिवार को वक्त देते हुए घूमने-फिरने जाना चाहिए।

 कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका तो पूरा काम और ज़िन्दगी का दारोमदार ही स्क्रीन पर टाइम देने की वजह से चल रहा है। तो ऐसे लोगो के लिए ज़रूरी और अच्छी चीज़ व्ययाम ही है। वह लोग व्ययाम से जुड़कर अपने मस्तिष्क को सम्पूर्ण आराम दे सकतें हैं।

iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें?

लेपटॉप फ़ोन के स्कीन टाइम को कम कैसे करें?

सोशल मीडिया का अंधाधुन उपयोग और स्कीन पर अत्यधिक समय देने के कारण लोगो में चाहे वह पुरुष हो महिला हो या फिर बच्चे हों मानसिक तनाव, सरदर्द और सर्वाइकल जैसी परेशानियों की बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए कुछ आसान तरीके निम्नलिखित हैं।

  • स्क्रीन उपयोग की समय सिमा रखें?

जब आप किसी भी उपकरण पर अपना टाइम देने के लिए बैठ रहें हों तब इस बात का ज़रूर ध्यान रखें  कि आपको स्क्रीन पर कितना टाइम देना है। और किस समय तक आप उस काम को पूरा कर सकतें है। उसी हिसाब से एक टाइम टेबल के अनुसार अपने स्क्रीन टाइम को एडजेस्ट करें। कहने का आशय यह है कि स्कीन समय को कम करने के लिए टाइम टेबल से चलें।

किस्तों (EMI) पर मोबाइल कैसे ले

  • लेपटॉप एवं फ़ोन को कमरे से बहार रखें|

अपने लेपटॉप या सेलफोन को अपने रूम से बहार रखें। क्योकि लोग सोने से पहले अपने फ़ोन पर अत्यधिक समय बिताते हैं। और रूम में  होने के कारण फ़ोन पर आने वाले नोटिफिकेशन की रौशनी आपकी आँखों पर प्रभाव डालती है। सोने के कुछ उसूलो के अनुसार 25 – 30 मिनिट पहले किसी भी उपकरण का उपयोग आपको नहीं करना चाहिए 

  • सिर्फ ज़रूरी कामो के लिए करें इस्तेमाल|
  • अलार्म लगाने के लिए अलार्म क्लॉक का उपयोग करें|
  • भोजन करते समय फ़ोन को दूर रखें|
  • ग्रीष्म व सरद अवकाश में घूमने के लिए जाएं|
  • Books Reading का शेड्यूल बनाएं|
  • जो ऐप्स ज़्यादा यूज़ में है उनको Avoid करने की कोशिश करें|
  • ज़्यादा स्क्रीन टाइम है आपके लिए  हानिकारक

गूगल का आविष्कार किसने किया सभी जानकारी

मोबाइल पर अपनी जमीन कैसे देखें ऑनलाइन

Leave a Comment