NDA और UPA क्या है?



सम्पूर्ण भारत को राज्यों में विभाजित किया गया है, प्रशासन के स्तर से इसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार में विभाजित किया गया है | भारतीय संविधान में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विषयों को अलग-अलग रखा गया है, जिससे सरलता पूर्वक प्रशासन किया जा सके है |

img-1


केंद्र और राज्य में सरकार बनाने के लिए चुनाव कराये जाते है, यह चुनाव निर्वाचन आयोग के द्वारा आयोजित किये जाते है | इन चुनावों में राजनैतिक दल शामिल होते है | केंद्र और राज्य के चुनाव में NDA और UPA मुख्य रूप से भाग लेते है, इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय पार्टियां भी भाग लेती है, जो इन दोनों में शामिल नहीं है |

बीजेपी (BJP) का फुल फॉर्म क्या है

NDA और UPA क्या है ?

भारत एक विशाल देश है, इसलिए किसी भी पार्टी का जनमत पूरे भारत में नहीं है, अत: केंद्र सरकार बनाने के लिए पार्टियाँ छोटे- छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है और सरकार का गठन करती है | NDA (राजग) और UPA (संप्रग) इन छोटे और बड़े दलों के दो गठबंधन है, जोकि कुछ शर्तों के साथ एक दूसरे से जुड़े हुए है |



एनडीए का फुल फॉर्म (NDA FULL FORM)

एनडीए (NDA) का फुल फॉर्म National Democratic Alliance (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन “राजग”) है |

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का गठन (BUILD) कब हुआ ?

सन 1998 में अटल बिहारी बाजपेई ने एनडीए का गठन किया, गठन के समय इसके 13 सदस्य थे | अटल बिहारी बाजपेई ने एनडीए के ही सहयोग से सरकार बनायीं थी लेकिन एक वर्ष के बाद आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने अपना समर्थन वापस ले लिया था जिस कारण उनकी सरकार गिर गयी थी | इसके बाद कई छोटे दल एनडीए में शामिल हो गए है, प्रत्येक चुनाव के पहले इनकी संख्या घटती और बढ़ती रहती है | एनडीए का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाता है |

भारत में कितने राजनीतिक दल है

एनडीए (NDA) के सदस्य (Member)

एनडीए (NDA) के सदस्य इस प्रकार है-

भारतीय जनता पार्टी
शिवसेना
तेलुगु देशम पार्टी
लोक जनशक्ति पार्टी
शिरोमणि अकाली दल
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
अपना दल
नागा पीपुल्स फ्रंट
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस
नेशनल पीपुल्स पार्टी
पाट्टाली मक्कल कॉची
स्वाभिमानी पक्ष
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए)
इण्डिया जननायगा काच्ची
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन
कामतापुर पीपुल्स पार्टी
केरल कांग्रेस (थॉमस)
केरल कांग्रेस (नेशनलिस्ट)
कोंगुनाडु मक्कल देसिया कच्ची
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा
गोवा विकास पार्टी
जन सेना पार्टी
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम
नार्थ-ईस्ट रीजनल पोलिटिकल फ्रंट
पुथिया नीधि काची
बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच
मणिपुर पीपुल्स पार्टी
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
राष्ट्रीय समाज पक्ष
रेवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी (बोल्शेविक)
शिव संग्राम
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

यूपीए का फुल फॉर्म क्या है (UPA FULL FORM)?

यूपीए (UPA) का फुल फॉर्म संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन “संप्रग” (United Progressive Alliance “UPA”) है |

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन “संप्रग” (UPA) का गठन कब हुआ ?

सन 2004 में लोकसभा का चुनाव आयोजित हुआ था | इस चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ था | उस समय कांग्रेस ने United Progressive Alliance (UPA) का गठन किया था | इसमें जो दल एनडीए में शामिल नहीं थे वह यूपीए में शामिल हो गए और नयी सरकार का गठन किया | यूपीए का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा किया जाता है |

यूपीए (UPA) के सदस्य (Member)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रीय जनता दल
द्रविड़ मुनेत्र कझागम
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
झारखंड मुक्ति मोर्चा
जनता दल (सेक्युलर)
केरल कांग्रेस (एम)
राष्ट्रीय लोक दल
क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी
कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (जॉन)
केरल कांग्रेस (जैकब)
भारत की शांति पार्टी

संसद क्या है