सिम किसके नाम से है कैसे पता करे ?



यदि आप मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते है, तो आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा कि आपके नंबर पर किसी अनजान नंबर से कॉल आ जाती होगी | जिसे लेकर आप अक्सर सोच में पड़ जाते होंगे कि यह किसका नंबर हो सकता है | इसके बाद आप उस नंबर की जानकारी को प्राप्त करने के लिए इंटरनेट में भी सर्च करने लगते है, और यह जानने की कोशिश करते है कि यह मोबाइल नंबर और सिम किसके नाम पर है |

इसके अलावा कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि जो सिम आप इस्तेमाल कर रहे होते है, और आप यह भूल जाते है कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सिम आपके नाम पर है, या आपके परिवार के किसी नाम पर ऐसे में आप अपने सिम कार्ड की Details को जॉनने की कोशिश करते है | इस समस्या के समाधान के लिए आपको इस पोस्ट में आपको सिम किसके नाम से है कैसे पता करे ? सिम कार्ड की Registration Details कैसे निकाले ? आदि के बारे में बताया जा रहा है |

पोस्टपेड और प्रीपेड क्या होता है

सिम किसके नाम से है कैसे पता करे ?

यदि आप अपने द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है | या फिर आप उस अनजान नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, जिससे आपको मिस्ड कॉल या फिर अनजान कॉल आई हो | इन दोनों ही तरह की जानकारियो को प्राप्त करने के लिए आपको अलग-अलग तरीको का इस्तेमाल करना होता है | यदि आप अपने नंबर की डिटेल की जानकारी की यह सिम किसके नाम पर रजिस्टर्ड है इसके बारे में जानना चाहते है, तो उसके लिए आपको आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले सिम कार्ड कंपनी के Official App को डाउनलोड करना होता है |

इसके अलावा यदि आप उन नंबर की जानकारी को प्राप्त करना चाहते, जिस नंबर से आपके नंबर पर अनजान कॉल आई है, तो उसके लिए आपको Truecaller App को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करना होता है | इसके अतिरिक्त आप Truecaller की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी को प्राप्त कर सकते है | इन दोनों ही प्रकार की जानकारियों को प्राप्त करने से पहले आपको यह बता दे, कि कंपनी का आधिकारिक ऐप आपको पूरी सही-सही जानकारी देता है, वही Truecaller App आपको पूरी तरह से सही जानकारी नहीं दे पाता है |

Jio Emergency Data Plan

अपने सिम की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया (Get SIM Details)

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फ़ोन के Play Store App पर जाना होता है |
  • इसके बाद आपको अपनी सिम कंपनी के ऐप My Airtel App/ My Idea App/ My Jio App को प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में लिख कर सर्च करना होता है |
  • आपके सामने आपके सिम का आधिकारिक ऐप आ जायेगा |
  • इसके बाद आपको Install के बटन पर क्लिक करना होता है |
  • इस तरह से आपका ऐप इनस्टॉल हो जाता है |
  • इसके बाद आपको इस एप को खोल लेना है | आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस खुल कर आ जायेगा |
  • इसमें आप अपने नंबर को दर्ज कर Login के विकल्प पर क्लिक कर दे |
  • आपके नंबर पर एक OTP आ  जायेगा इसे दर्ज कर Submit के बटन पर क्लिक करे |
  • आपके सामने ऐप का होम पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज में आपको ऊपर की और साइड में दी गयी तीन लाइन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको Profile & Settings के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने सिम कार्ड किसके नाम पर रजिस्टर्ड है, उसकी पूरी जानकारी आ जाएगी |

अन्य मोबाइल नंबर की जानकारी कैसे प्राप्त करे (Get Other Mobile Number Information)

  • यदि आप किसी भी नंबर की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए आपको Google पर जाना होगा |
  • गूगल में आपको truecaller.com पर जाना होगा |
  • आपके सामने इस तरह का पेज आ जायेगा |
  • इसमें आपको Search Box में उस नंबर को डालना होगा, जिस नंबर की आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है |
  • इसके बाद आपको Sign in With Google के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने उस नंबर की जानकारी आ जाएगी |
  • इसके अतिरिक्त आप Truecaller के ऐप को डाउनलोड करने के भी इस जानकारी को प्राप्त कर सकते है |

जी 7 (G-7) क्या है

Leave a Comment