उन्नत भारत अभियान योजना क्या है



भारत में उन्नत भारत अभियान (यूबीए) को 11 नवंबर 2014 को शुरू किया गया था | इस योजना को आईआईटी दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है | उन्नत भारत अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को विकसित करना है। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गाँवो में निवास करनें वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी | 

जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा जो अभी तक पिछड़े हुए है | उन्नत भारत अभियान योजना क्या है, इसके बारें में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे है |

अटल भूजल योजना क्या है

उन्नत भारत अभियान योजना का क्या मतलब है 

भारत एक कृषि प्रधान देश है, और यहाँ कृषि क्षेत्र से जुड़ी लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करती है | उन्नत भारत अभियान योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना और गांवों को विकसित करना है | विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान करना है | इसके लिए उच्च शिक्षा के संस्थाओ को शामिल किया है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद कर सके।

उन्नत भारत अभियान से लाभ (Benefit)

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत पेशेवर संस्थान ग्रामीण क्षेत्रो में उत्पन्न होनें वाली समस्याओं और प्रगति की जरूरतों को पहचानेंगे| ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में तेजी लाने के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य समाधान (Workable Scheme) विकसित किए जाएंगे | यह मिशन तकनीकी समुदायों को तकनीकी रूप से और स्थानीय रूप से व्यावहारिक विकास समाधान में सशक्तिकरण करेगा जो आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देते हैं |

इसके अतिरिक्त, जमीनी स्तर पर संगठनों को नए उत्पाद और स्थानीय समाधानों के विकास में व्यावसायिक संसाधन समर्थन प्रदान किया जाएगा जो कि अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण कर्मचारियों के लिए आजीविका के नए अवसर उत्पन्न करेगा |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है

यूबीए मिशन की महत्वपूर्ण जानकारी  (Importnat Information About UBA MIssion)

उन्नत भारत अभियान योजना को उच्च शिक्षण संस्था जैसे की आईआईटी, एनआईटी (NIT) के साथ मिलकर बनाया है, जिससे ग्रामीण लोगो को उच्चतम शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सके। यह एक ऐसी योजना है, जिसके फेज -1 के अंतर्गत लगभग 750 संस्था कार्य कर रही है, और अब फेज-2 में 840 नए उच्च शैक्षिक संस्थानों का नामांकित किया गया है।

उन्नत भारत अभियान योजना के अंतर्गत भारत को समृद्ध करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं। इसमें क्षेत्रीय दौरे, घर-घर के सर्वेक्षण, ग्रामीण जनता द्वारा महसूस की जा रही जरूरतों की पहचान करना, उनके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रौद्योगिकी या प्रक्रिया को विकसित करना शामिल है। इन संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया गया है| इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSY)

उन्नत भारत अभियान योजना से कैसे जुड़े (How To Join Unnat Bharat Abhiyan Yojana)

यदि आप उन्नत भारत योजना में आवेदन करना चाहतें हैं, तो आप उन्नत भारत योजना से जुड़ सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको कुछ प्रक्रिया करनी होगी। जिसके पश्चात आप उन्नत भारत योजना से जुड़ पायेगें –

उच्च शैक्षणिक संस्थान (केंद्रीय और राज्य) को इस योजना में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आपको अधिकारिक वेबसाइट https://unnatbharatabhiyan.gov.in/ पर जाना होगा|

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है

उन्नत भारत अभियान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process)

  • सबसे पहले उन्नत भारत योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://unnatbharatabhiyan.gov.in/ पर जाएँ |
  • वेबसाइट पर आपको JOIN UBA पर क्लिक करना होगा
  • जिसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा और यहाँ एक पॉपअप पेज भी ओपन होगा जिसमे रजिस्ट्रेशन की पात्रता बताई गई है और proceed पर क्लिक करने से एक नया पेज आपके समक्ष आएगा।
  • आपको स्क्रीन पे रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा जिस में पूछी गयी सारी जानकारी को भरना है और अंत में कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • सभी संस्था को इस फॉर्म के भरने पर Login ID और पासवर्ड दिया जायेगा| जिससे आप योजना के अधिकृत साइट पर जाकर PI लॉगिन या SEG लॉगिन कर सकते है।

पीएम स्वनिधि योजना क्या है

यहाँ पर उन्नत भारत अभियान योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई है | यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है