World Bank (विश्व बैंक) क्या है



World Bank in Hindi: World Bank (विश्व बैंक) की स्थापना अमेरिका के ब्रेटन वुड्स शहर में 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन (Bretton Woods Conference) के दौरान हुई थी विश्व के नेताओं के एक सम्मेलन के समय किया गया था | ये दोनो संस्थाएं ब्रेटन वुड्स संस्थाओं के नाम से भी विख्यात हैं | 22 जुलाई को 1944 तक 44 देशों के प्रतिनिधि इस सम्मलेन में सम्मिलित हुए थे। इसका उस समय का तात्कालिक उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध और विश्वव्यापी संकट से जूझ रहे देशों की सहायता प्रदान करना था |

img-1


विश्व बैंक का आधिकारिक नाम अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development-IBRD) है | यदि आप भी World Bank (विश्व बैंक) क्या है, विश्व बैंक के प्रमुख कार्य, प्रधान कार्यालय, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष कौन है, इसके विषय में जानना चाहते है तो यहाँ पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है |

विश्व के सभी देशो के नाम व राजधानी (सूची)

विश्व बैंक के कार्य

1. ऋण प्रदान करना

विश्व बैंक अपने सदस्यों को या किसी भी देश को समस्या के समय उसे ऋण मुहैया करता है।



2. पूंजी में से ऋण उपलब्ध कराना

विश्व बैंक के सदस्य राष्ट्रों को ऋण मुहैया करवाने के लिये या अन्य देशों को देने हेतु है, इस स्थिति ऋण देने से पूर्व, बैंक को उस देश की स्वीकृति भी लेनी जरूरी होती है जिसको मुद्रा बाजार से ऋण प्राप्त होता है।

3. कोष से ऋण देना

बैंक सदस्यों देशों को विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने हेतु अपनी पूंजी में से ऋण दिया जा सकता है। बैंक इस कार्य के लिये ज्यादा से ज्यादा बची हुई पूंजी का 20 फीसदी ही प्रयोग कर सकता है।

4. गारंटी देना

कभी कभी विश्व बैंक स्वयं ऋण न देकर अन्य राष्ट्रों या वित्तीय संस्थाओं से अपनी गारंटी देकर अपने सदस्य देशों को ऋण उपलब्ध करवा सकता है।

5. प्रशिक्षण कार्यक्रम

विश्व बैंक (World Bank) सदस्य देशों के अधिकारियों हेतु वित्त, मौद्रिक,व्यवस्था, कर-प्रणाली, तकनीकी, कुशलता तथा बैंकिंग संगठन आदि विषयों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाता है, इसके लिये 1995 में वाशिंगटन आर्थिक विकास संस्था की भी स्थापना इसका मुख्य उद्देश्य था।

6. प्राविधिक सहायता

बैंक अविकसित सदस्य राष्टों को आर्थिक सर्वेक्षण प्रदान करता है तथा अपने विशेषज्ञों को विभिन्न आयोजन कार्यों में सलाह देने हेतु सदस्य देशों के पास भेजता है जो आर्थिक ,वैज्ञानिक प्राविधिक तथा अन्य कार्यों के लिए सहयोग देते है।

7. अन्तर्राष्ट्रीय समस्या सुलझाना

विश्व बैंक (World Bank) एक अन्तर्राष्ट्रीय निष्पक्ष संगठन है इसलिए विभिन्न देशों में आपसी झगड़ों एवं समस्याओं का निवारण का भी कार्य करता है, उदाहरणार्थ भारत-पाक का नहरी विवाद और स्वेज नहर विवाद को बहुत विवेक के साथ सुलझाने में सराहनीय कार्य माना गया था |

विश्व के विकसित और विकासशील देशों की सूची

वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय कहां है ?

विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन, डी॰ सी. , यूएस में स्थित है, इसमें 189 देश सदस्य है | इसका पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development-IBRD) है | इसकी स्थापना आज से लगभग 74 वर्ष पहले जुलाई 1945 में हुई थी | यह एक प्रकार का मौद्रिक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठन है | जो विश्व के देशों को ऋण मुहैया करवाने में मदद प्रदान करता है |

विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) का अध्यक्ष कौन है

अमेरिकी की सरकार ने 05 अप्रैल 2019 को अमेरिकी वित्त विभाग (Finance Department) के डेविड माल्पास को विश्व बैंक का 13वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया | विश्व बैंक (World Bank) के कार्यकारी बोर्ड ने आम सहमति से डेविड माल्पास को विश्वबैंक का अध्यक्ष चयन किया था|

आपको World Bank (विश्व बैंक) के विषय में जानकारी प्राप्त हुई | यदि इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

डब्ल्यूएचओ क्या है

FAQ

वर्ल्ड बैंक में कितने देश हैं?

189

विश्व बैंक की स्थापना कब हुई ?

1944 में विश्व बैंक की स्थापना की गई थी |