डब्ल्यूएचओ क्या है



दुनिया में अधिकतर लोग अपने शरीर की समस्याओं से घिरे हुए होते हैं, उनके शरीर में बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, जिनमे से कुछ लोग अपनी समस्याओं को मामूली समस्या समझकर इलाज के लिए नहीं जाते हैं, जिससे उनके शरीर की वह बीमारी बढ़ जाती है और वो धीरे-धीरे उस बीमारी के चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं, तो इसी तरह की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक डब्ल्यूएचओ (WHO) संस्था होती हैं जिसके माध्यम से लोगों का इलाज किया जाता है और उन्हें इस संस्था के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है |

इसलिए यदि आप भी डब्ल्यूएचओ (WHO) के विषय में जानना चाहते हैं, तो यंहा पर आपको डब्ल्यूएचओ क्या है, WHO का फुल फॉर्म ,डब्ल्यूएचओ के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है |

आयुष 64 क्या है

डब्ल्यूएचओ (WHO) क्या है

डब्ल्यूएचओ (WHO) स्वास्थ्य से सम्बंधित एक केंद्र होता है, जो  दुनिया के सभी देशों के लोगों को  स्वास्थ्य से सम्बंधित सहायता प्रदान करता है | यह एक ऐसा अभियान है, जो लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करता है और इसके साथ ही यह केंद्र कई अभियान और कार्यक्रम  भी आयोजित करता है और यह शरीर में उत्पन्न होने वाली कई बीमारियों का खात्मा करने में मददगार साबित होता है |  

WHO का फुल फॉर्म 

डब्ल्यूएचओ का फूल फॉर्म “WORLD HEALTH ORGANISATION” होता है और इसे हिंदी भाषा में ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ कहा जाता है। यह एक ऐसा संगठन  कहा  जाता है, जो विश्व के सभी देशों को स्वास्थ्य से संबंधित सहायता प्रदान करती है, क्योंकि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि, यह  दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में सरकार की मदद  करता है, और लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवायें प्रदान करती है | इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जनेवा शहर में स्थित है।  

डब्ल्यूएचओ की स्थापना कब हुई 

WHO को  संविधान में  22 जुलाई 1947 को स्वीकार  कर लिया गया था और  इसके बाद 7 अप्रैल 1948 को पूरे देश इस संगठन को लागू कर कर दिया गया था | यह United Nation Development का सदस्य है। इस संगठन को लागू करने के लिए  24 जुलाई 1948 को विश्व स्वास्थ असेंबली की पहली बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें 7 अप्रैल 1948 को WHO के संविधान पर 63 देशों  के हस्ताक्षर  कराये गए और फिर इस संगठन से दुनिया के सभी लोगों को स्वास्थ  से सम्बंधित सुविधाएं और जानकारी प्रदान की जाने लगी । इसके अलावा अभी वर्तमान समय में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष टैड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसेस है वे डॉ मार्गरेट चेन का स्थान ग्रहण करेंगे क्योंकि, वो  पांच-पांच वर्षो के दो कार्यकाल यानि 10 वर्षो तक काम कर चुकी हैं और अब वो अपने इस पद से रिटायर हो रही है, जिसके स्थान पर टैड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसेस को चुना गया है |           

कोरोना वायरस (Coronavirus) क्या है

डब्लूएचओ संस्था से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

डब्लूएचओ (WHO) संस्था को लेकर 23 जून 1851 को  एक अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन आयोजित की गई थी | इसके बाद इन आयोजनों का सिलसिला लगातार चलता रहा और 1851 से 1938 तक 14 सम्मेलनों का आयोजन  हुआ, जिसमें कई बीमारियों का समाधान निकाला गया, जिनमे से मुख्य रूप से कोलेरा, पीले बुखार, और ब्यूबोनिक प्लेग  से लड़ने के लिए काम किया गया था और इसके लिए सम्मलेन आयोजित किये गये, फिर धीरे-धीरे इन सम्मेलनों में  सफलता प्राप्त होने लगी | इसे देखते हुए तुरंत बाद ही पैन–अमेरिकन सेनेटरी ब्यूरो, और ऑफिस इंटरनेशनल डी हाइगेन पब्लिक को 1902 और 1907 में स्थापित  कर दिया गया और फिर 1920 में लीग ऑफ नेशंस का गठन कर दिया गया | इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने डब्ल्यूएचओ (WHO) संस्था का निर्माण कर दिया था |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्य उद्देश्य 

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया के लोगों  को स्वास्थ्य से सम्बंधित पूरी सुविधा उपलब्ध कराने का है| 
  2. यह संगठन 150 से अधिक देशों में कार्यालय के माध्यम से काम करने का लक्ष्य बनाये हुए है |
  3. इस संगठन का मुख्य उद्देश्य संक्रमित बीमारी जैसे- एचआईवी, इंफ्लुएंजा, और कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों से लोगों को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने का प्रयास  करने का है।
  4. यह स्वास्थ सेवाओं को मजबूत बनाने में सरकार को सहायता प्रदान करता है |
  5. यह बहुत ही सरलता पूर्वक प्रशासनिक और तकनीकी सेवाओं की स्थापना और रख-रखाव जैसे- महामारी, विज्ञान और सांख्यिकीय आदि की सेवा करने का काम करता है | 
  6. यह संगठन मुख्य रूप से पोषण, आवास, स्वच्छ्ता आदि कार्यो में सुधार करना चाहता है | 
  7. यह संगठन स्वास्थ के लिए सभी लोगों के बीच एक सूचित सार्वजनिक राय प्रदान करने का काम करता है |
  8. यह संगठन मुख्य रूप से वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा  देने का काम करता है |

सांइटिज़ेर क्या होता है

यहाँ पर हमने आपको डब्ल्यूएचओ (WHO) के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

संक्रमण (Infection) क्या है