वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें



एक वैज्ञानिक बनने के लिए अभ्यर्थी को छोटी क्लास से ही एक लक्ष्य तय करना होता है कि, वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं और आगे अपने जीवन में कौन सा लक्ष्य प्राप्त करना है  |  जब तक आप एक लक्ष्य नहीं तय करेंगे, तब तक आप अपने जीवन में किसी एक मुकाम पर नहीं पहुंच पाएंगे |

img-1


यदि आपने भविष्य के लिए अपना कोई लक्ष्य तय कर रखा है, तो  आपको कहीं भी भी इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा,  क्योंकि आपको उस लक्ष्य तक पहुंचने का लक्ष्य पहले से ज्ञात होगा  | वैज्ञानिक का काम ऐसा होता है, जो दुनिया में बहुत ही कम लोग कर पाते है | इसलिए यदि आप भी वैज्ञानिक बनना चाहते है, तो यहाँ पर आपको वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें, योग्यता, आयु, कोर्स,  सैलरी की पूरी जानकारी दी जा रही है |

टीचर (TEACHER) कैसे बने

वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें 

एक सफल वैज्ञानिक बनने के लिए आपके अंदर बहुत सारी खूबियां होनी चाहिए, जिन्हे अपनाते हुए  आप एक सफल वैज्ञानिक बन सकते है | यदि आप सफल वैज्ञानिक बनना चाहते है तो, आप किसी भी काम को करने बारे में सोचे तो, आप उस काम को पूरी लगन के साथ  कर डालें, क्योंकि एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपके अंदर किसी भी काम को करने के लिए लगन और जूनून होना चाहिए  | आपके अंदर यह जूनून तब तक कम नहीं होना चाहिए, जब तक आप उस काम को पूरा नहीं कर लेते है |  इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक बनने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञान और उनसे जुड़े हुए प्रत्येक विषय के प्रति रूचि होनी चाहिए |  जो अभ्यर्थी विज्ञान में अधिक रूचि रखता है और उससे सम्बंधित हर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करता है, तो वह अभ्यर्थी अपने जीवन में एक सफल वैज्ञानिक बन सकता है लेकिन, इसके लिए अभ्यर्थी को विज्ञान की किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी होना जरूरी होता है | आप प्रैक्टिकल करते समय जिसका भी प्रयोग करें उसे पूर्ण रूप से याद रखे क्योंकि, ये सारे प्रयोग  आपको वैज्ञानिक बनने में मददगार साबित होंगे |



वैज्ञानिक बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स 

कारण खोजने की कोशिश करे 

एक वैज्ञानिक बनने के लिए  आपको अपने सामने रखे किसी भी उपकरण में कारण खोजना चाहिए जैसे – आपके सामने कोई मशीन रखी हुई तो आप उसमें  खोजने की कोशिश करें  कि, यह मशीन कैसे चल रही हैं, कैसे चल सकती हैं , इसमें किस उपकरण का इस्तेमाल किया गया है | इस प्रकार की जानकारी आपके लिए उपयोगी होती है |

भाषा  

वैज्ञानिक बनने वाले अभ्यर्थी को कई तरह की भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक होता है क्योंकि, एक वैज्ञानिक को कई  देशों के वैज्ञानिकों से बातचीत करनी होती है  और दूसरे देशों के वैज्ञानिकों के विषय में जानकारी प्राप्त करनी होती है  और यदि अभ्यर्थी को कई भाषाओं का ज्ञान होगा, तो वह कई देशों के वैज्ञानिकों के उपकरण की जानकारी प्राप्त सकता है |

हर रिसर्च को पढ़ने की कोशिश करें 

यदि आपको एक सफल वैज्ञानिक बनना है, तो आप पढ़ाई के साथ-साथ  देश-विदेश के कई महान वैज्ञानिकों की रिसर्च एवं उनकी जीवनी  को रिसर्च करके पढ़ें | ऐसा करने से आपको  अपने लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत ही आसानी होगी |

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची

शैक्षिणिक योग्यता

वैज्ञानिक बनने के लिए अभ्यर्थी को  10th के बाद Physics, Chemistry, biology, Maths एवं English जैसे विषयों से पढ़ाई करनी  होती हैं | इसके बाद अभ्यर्थी  इन विषयों के साथ ही  उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे – एमएससी, ऍम फील, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि  कर सकते है और जो अभ्यर्थी इसमें सफलता प्राप्त कर लेते है वो अभ्यर्थी वैज्ञानिकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं |

आयु सीमा 

एक वैज्ञानिक बनने के लिए कोई आयु सीमा नहीं तय की गई है | इसलिए आप एक वैज्ञानिक बनने के लिए किसी भी आयु में  आवेदन कर सकते हैं | इसके साथ ही यदि आप किसी और विभाग में कार्यरत है तो इसके बावजूद भी आप अपनी रिसर्च आदि को जारी रख सकते है और अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते है |

वैज्ञानिक बनने के लिए कोर्स

वैज्ञानिक बनने के लिए आप 12th के बाद साइंस फिजिक्स कमेस्ट्रीम मैथ आदि विषयों  के साथ पढ़ाई करनी होती है और इसके बाद आपको IIT के एग्जाम में शामिल होना होता है | यह कोर्स पूरा कर लेने के बाद आपको IIST (Indian Institute of Space Technology)  में 4 साल का बीटेक कोर्स करना होता है |

इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने फिजक्स और मैथ से M.TECH  कर रखा है, तो वो अभ्यर्थी इस काम के लिए सीधे आवेदन कर सकते है | जिसके बाद आपका वैज्ञानिक के तौर पर प्रोसेस के द्वारा चुनाव कर लिया जाएगा |

डेटा साइंस क्या है

वैज्ञानिकों की सैलरी

DesignationSalary
Research Scientist₹62K – ₹110K
Mechanical Engineer₹35K – ₹42K
Civil Engineer₹27K – ₹35K
Design Engineer₹28K – ₹30K
Junior Software Developer  ₹17,163

यहाँ पर हमें आपको वैज्ञानिक बनने के विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बनें