आरोग्य सेतु ऐप क्या है



डाउनलोड आरोग्य सेतु एप्प

कोरोना वायरस से लड़ने के पूरी दुनिया अलग – अलग तरीके अपना रही है | इसी तरह भारत भी इसमें पीछे नहीं है, भारत में भी कोरोना (COVID-19) महामारी से लड़ने के लिए और उसे ट्रैक करने वाले अलग-अलग ऐप बनाये गए हैं। अभी हाल ही में भारत सरकार ने Corona Kavach App नाम से एक ऐप का डेवलपमेंट कर रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ऐप कोरोना से बचाने में सहायता करेगी।

img-1


इसी तरह 1 अप्रैल को एक और सरकारी ऐप Aarogya Setu जारी किया गया है। “आरोग्य सेतु ऐप” कोरोना ट्रैकर ऐप है | यदि आप भी आरोग्य सेतु ऐप क्या है, Aarogya Setu Covid-19 Tracking App कैसे काम करता है, इसे डाउनलोड कैसे करे इसके विषय में जानकारी दी रही है |

कोरोना टेस्टिंग किट (कोविड 19) भारत में कैसे ख़रीदे

Aarogya Setu Covid-19 Tracking App कैसे काम करेगा

‘आरोग्य सेतु’ सरकारी ऐप उपयोगकर्ता को तब अलर्ट करता है जब कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति संपर्क में आता है। आरोग्य सेतु ऐप अभी ऐंड्रॉयड मोबाइल और आईफोन के लिए ही उपलब्ध है। यह ऐप उपयोगकर्ता के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का प्रयोग करके ट्रैक करके बताता है । इस ऐप में कोरोना से सम्बंधित जानकारी के लिए हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन उपलब्ध’ कराए गए हैं जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि कहीं आप जाने-अनजाने कोविड-19 के संपर्क में तो नहीं आये है। इस तरह से यह एप यह काम करता है |



कोरोना वाइरस हेल्पलाइन, टोल फ्री मोबाइल नंबर

आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कैसे करे | Download Aarogya Setu From Play Store

  • इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाए ‘Aarogya Setu’ टाइप करें। 
img-2
  • अब इंस्टाल आप्शन पर क्लिक करे |
img-3
  • ऐप को डाउनलोड करने के समय ध्यान दे कि NIC द्वारा पब्लिश किया गया हो और डेवलपर का नाम ऐंड्रॉयड में NIC eGov Mobile Apps और आईफोन्स में NIC दिखाई देगा। इसलिए सही ऐप ही डाउनलोड करें।
  • इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा का उपयोग किया जाता है।

सांइटिज़ेर क्या होता है

आरोग्य ऐप (Aarogya Setu) प्रयोग कैसे करे | How To Use AAROGYA SETU App (Android)

  1. Aarogya Setu Covid-19 Tracking App का प्रयोग करने के लिए आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
  2. इसके पश्चात् मोबाइल नंबर एंटर करने पर आपको एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा, जिसे डालने पर ऐप में रजिस्टर्ड हो जाता है।
  3. इसके पश्चात् ऐप में आपको ब्लूटूथ और जीपीएस का ऐक्सिस डालना होता है |
  4. अब ऐप ओपन होने पर आपकी पर्सनल डीटेल्स एंटर करनी होती हैं, जिसमें जेंडर, नाम, उम्र, व्यवसाय और पिछले 30 दिनों की यात्रा के बारे में जानकारी देनी होती है। आपकी इच्छानुसार इस ऑप्शन को स्किप (Skip) भी कर सकते हैं।
  5. इस तरह से आप आसानी से इस एप का इस्तेमाल कर सकते है, और कोरोना वायरस से बच सकते है |

लॉक डाउन क्या होता है

यहाँ पर हमने Aarogya Setu Covid-19 Tracking App के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कमेंट करे | अधिक जानकारी के लिए पोर्टल hindiraj.com पर विजिट करे |

कोरोना वायरस (CORONAVIRUS) क्या है