बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे ?



जब हम किसी भी बैंक में खाता खुलवाते हैं तो उसके साथ हमारे पास विकल्प होता है कि हम चेकबुक लेना चाहते हैं या नहीं। या फिर खाते के साथ ही हमे चेकबुक दे दी जाती है। सभी लोग चेकबुक लेते भी हैं और उसका इस्तेमाल भी करते हैं।परन्तु बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें कम जानकारी होने के कारण चेकबुक अच्छे से भरना नहीं आता जिसके कारण थोड़ी गलती होने पर भी उन्हें चेक को फाड़ना पड़ता है।

img-1


इस वजह से हमारे बहुत सारे चेक्स का नुक्सान होता है और आजकल बैंक भी नई चेकबुक को इशू करने के लिए शुल्क लेते हैं जोकि हमारे लिए एक बड़ी समस्या है। इस समस्या के निवारण के लिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे जिससे आपके बहुत सारे समय के साथ साथ पैसे भी बच सकें। इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक आवश्य ही पढ़ें।

चेक बाउंस क्या होता है

बैंक चेक (Bank Cheque) क्या है

काफी लोग जब बैंक में जाते हैं तो वहां पड़े Deposit स्लिप को ही चेक समझ लेते हैं। किन्तु आपकी जानकारी के लिए बता दें की चेक एक विशेष कागज़ होता है जिसपर किसी व्यक्ति के बैंक खाते संबंधित जानकारी लिखी होती है। इसकी सहायता से व्यक्ति बैंक को आदेश देता है कि जिस व्यक्ति, संस्था या कंपनी को यह चेक दिया है उसको मेरे बैंक खाते से भुगतान कर दिया जाए।



img-2

बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बैंक कि चेक को भरने का तरीका एक जैसा ही होता है फिर चाहे वह चेक SBI बैंक का हो या Axis बैंक का। यदि आप निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर लेते हैं तो आपको लगभग सभी बैंकों के चेक भरने का तरीका आ जाएगा। चलिए अब चेक को भरने के तरीके के बारे में जानते हैं।

1. Pay की जगह पर नाम लिखें

आप किसी भी बैंक के चेक को देखते हैं तो आपने देखा होगा कि चेक में ऊपर की तरफ Pay लिखा होता है जिसका अर्थ होता है पैसे किसको देने हैं। इसके नाम से ही ज़ाहिर होता है कि यहां पर आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना है जिसे आप चेक देने जा रहे हैं।

img-3

यहां पर आपको इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि जिस इस फील्ड में आपको वहीं नाम भरना होगा जिस नाम से उस व्यक्ति का बैंक खाता है जिसे आप यह चेक देंगे। साथ ही नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टेक भी नहीं होनी चाहिए। इसलिए जिसे आप चेक देंगे उस से उसका सही नाम अच्छे से पता करलें जो बैंक खाते से मैच करता हो।

2. अब पैसे भरें कितने देने हैं

Pay का नाम भरने के बाद आपको यह जानकारी भरनी होगी कि आप कितने रूपये देने वाले हैं। यह जानकारी आपको Rupees की फील्ड में भरनी होगी। इसमें आपको दी जाने वाली राशि को शब्दों में अंग्रेजी भाषा में लिखना होगा। जैसे कि मैं 10,000 रूपये का चेक देने वाला हूँ तो इसमें Ten Thousand Rupees मैं लिखूंगा।

img-4

राशि को शब्दों में लिखने के बाद अंत में Only जरूर लिखें ताकि जो यह चेक देने वाला है वह ज़्यादा पैसे ना निकाल पाए बल्कि उतने ही पैसे निकाले जितने हमने चेक पर लिखे हैं। Rupees के बाद एक छोटा सा बॉक्स और होता है जिसके आगे ₹ लिखा होता है। इसमें आपको दी जाने वाली राशि को अंकों में लिखना होता है जैसे कि 10,000.

3. चेक पर Sign और Date लिखें

नाम और राशि लिखने के बाद आपको हस्ताक्षर और तारीख भरनी होगी। साइन करने के लिए आपको चेक के नीचे दाएं तरफ Signature या Authorized लिखा हुआ दिखेगा जिसके ऊपर आपको अपने साइन करने हैं। यह साइन आपको वहीं करने हैं जो आपके बैंक खाते में दिए गए साइन से मैच करते हों। किसी दूसरे साइन करने पर चेक कैंसिल हो जाएगा।

img-5

इसके बाद सबसे ऊपर दाएं तरफ आपको छोटे छोटे बॉक्स दिखेंगे जिसमे आपको वर्तमान की तारीख लिखनी है। पहले दो बॉक्स में वर्तमान तारीख, अगले दो बॉक्स में वर्तमान महीना और आखिर के चार बॉक्स में वर्तमान साल भरना है। इन बॉक्स के नीचे छोटे छोटे अक्षरों में DD,MM और YYYY लिखा होता है जिसमें D का अर्थ Day, M का अर्थ Month और Y का अर्थ Year होता है। बस इतना करते ही आपका चेक पूरा हो जाएगा और आप इस चेक को उस व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका आपने चेक पर नाम लिखा है। वह व्यक्ति बैंक में जाकर लिखी गई राशि को कैश के रूप में निकलवा सकता है।

Account Payee & Self Cheque भरने के नियम

किसी भी चेक को जब हम भरते हैं तो उसके कुछ नियम होते हैं जिसका पालन करने पर ही बैंक उस चेक को स्वीकार करता है। यह नियम कुछ इस प्रकार हैं:-

  • चेक पर केवल वहीँ  करें जो आपने बैंक में किए हुए हैं।
  • चेक को आप अपनी स्थानीय भाषा में भी भर सकते हैं जैसे कि की ‘Ten Thousand Rupees’ जगह ‘दस हज़ाए रुपए’ भी लिख सकते हैं।
  • चेक भरते समय सबसे ऊपर दो लाइन खींच कर A/C Payee जरूर लिखें ताकि वह व्यक्ति ही चेक का इस्तेमाल कर पाए जिसका आपने नाम लिखा है। अन्यथा कोई भी इसका इस्तेमाल करके चेक द्वारा आपके पैसे निकाल सकता है।
  • अगर आप सेल्फ चेक बना रहे हैं यानिकि चेक द्वारा खुद के बैंक खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो जहां पर Pay लिखा है उसमें नाम की जगह ‘SELF’ लिख दें।
  • नाम लिखने के बाद आप बैंक खाता संख्या भी लिख सकते हैं और नाम भर देने के बाद लाइन डालना ना भूलें।
  • नाम लिख देने के बाद चेक पर यदि धारक को या Bearer लिखा हुआ है तो उसे काट दें। ऐसा ना करने पर कोई भी चेक का इस्तेमाल करके बैंक से पैसे निकाल सकता है।
  • अगर आप खुद के लिए चेक यानिकि सेल्फ चेक बना रहे हैं तो चेक पर लिखा धारक को या Bearer लिखा हुआ ना काटें बल्कि इसे ऐसे ही रहने दें।
  • चेक पर किसी भी तरह की स्पेलिंग मिस्टेक ना करें अन्यथा बैंक चेक को स्वीकारने से मना भी कर सकता है।

किसी से चेक प्राप्त करते समय ध्यान देने योग्य बातें

जब हम किसी से चेक प्राप्त करते हैं तो उसके दौरान हमे कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए ताकि हम धोखधड़ी का शिकार ना हों और ना ही हमारा कीमती समय व्यर्थ हो। यह सावधानियां निम्नलिखित हैं:-

  • चेक को प्राप्त करते समय हमें यह देखना चाहिए कि चेक में भरी गई जानकारी सही है या नहीं और उसमें किसी प्रकार की कोई गलती तो नहीं हुई।
  • आपको चेक हमेशा किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से ही प्राप्त करना चाहिए।
  • चेक केवल नीले अथवा काले पेन से ही भरा हुआ होना चाहिए।
  • चेक प्राप्त करते समय इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि चेक केवल एक पेन से ही भरा हुआ है। यदि चेक दो पेन से भरा हुआ है तो आपका चेक बाउंस हो सकता है।
  • बहुत सारे बैंक चेक के पीछे की तरफ भी हस्ताक्षर मांगते हैं इसलिए जब आप किसी से चेक प्राप्त करें तो उससे चेक के पीछे की तरफ भी साइन करवा लें।
  • यदि चेक पर किसी प्रकार की कोई गलती है तो वह चेक ना लें क्योंकि ऐसे चेक बैंक स्वीकार नहीं करता।

कैंसिल चेक (Cancel Cheque) क्या है

बैंक में चेक से पैसे कैसे निकालें

Cheque se Paise Kaise Nikale: जब हम पहली बार चेक द्वारा पैसे प्राप्त करने बैंक में जाते हैं तो हमें कुछ हिचकिचाहट होती है और हमारे मन में यह प्रश्न जरूर होता है कि कैसे हम बैंक से चेक के माध्यम से पैसे प्राप्त कर सकते हैं। तो उसके लिए हम आपको निम्न बैंक में चेक जमा करने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बैंक से Deposit Slip लें

बैंक में चेक जमा करने के लिए आपको चेक बैंक में अपने साथ ले जाना होगा और वहां से Deposit Slip प्राप्त करनी होगी जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी होगी।

Deposit Slip में जानकारी भरें

आपको बता दें कि सभी बैंकों में Deposit स्लिप एक जैसी ही होती है बस थोड़ा बहुत डिज़ाइन में फर्क होता है। ज़्यादातर Deposit Slips में आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होती है:-

  • Date – जिस दिन आप चेक सब्मिट कर रहे हैं उस दिन की आपको वर्तमान तारीख इसमें भरनी होगी।
  • Branch – अपनी ब्रांच का नाम आपको इसमें लिखना होगा।
  • Type of Account – यहां पर आपको अपने खाते के बारे में जानकारी देनी होगी। यानिकि आपका खाता Savings है या Current.
  • Account Number – अपनी बैंक खाता संख्या इसमें लिखें।
  • Name – बैंक खाता धारक का नाम आपको इस फील्ड में लिखना होगा।
  • Total Deposit in the Account – चेक के माध्यम से जितने रूपये आपको प्राप्त करने हैं वह संख्या इसमें लिखें।
  • Rupees in Words – जितने रूपये का चेक है वह संख्या आपको शब्दों में लिखनी होगी जैसे दस हज़ार रूपये।
  • Mobile Number – अपना मोबाईल नंबर यहां लिखें।
  • Pan Number – इसमें आपको अपने पैन कार्ड नंबर को लिखने की जरूरत होगी।
  • Signature – यहां पर आपको अपने हस्ताक्षर करने होंगे।
  • सारी जानकारी सही तरीके से भर देने के बाद आपको बैंक अधिकारी को Deposit Slip और चेक सौंप देना है |
  • जिसके बाद वह आपको रसीद भी देगा। इसके कुछ समय बाद आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

चेक कितने प्रकार के होते हैं

आपको शायद यह पहले ना पता हो कि बैंक चेक कई प्रकार के होते हैं। यह चेक के प्रकार की जानकारी हम निम्न विस्तार से बताने जा रहे हैं:-

क्रॉस्ड चेक (Crossed Cheque)

यह चेक किसी व्यक्ति विशेष या संस्था के नाम पर लिखा जाता है और इस चेक की ऊपर बाईं तरफ दो लाइनों के बीच में Account Payee या AC Payee लिखा जाता है। Crossed cheque के द्वारा पैसे केवल नामित व्यक्ति या संस्था के खाते में ही जमा हो सकते हैं और चेक की माध्यम से नकद निकासी नहीं हो सकती।

खुला चेक (Open Cheque)

यह वह चेक होता है जिसकी मदद से हम बैंक में ही नकद पैसे प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इसके क्लीयरेंस के लिए हमें इंतजार करने की जरूरत नहीं होती। इस चेक को हम बैंक में ले जाकर चाहे तो अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या चेक के पीछे साइन करके किसी दूसरे व्यक्ति को भी यह चेक authorizeed कर सकते हैं।

बेयरर चेक (Bearer Cheque)

Bearer Cheque वह चेक होता है जिसके माध्यम से हम किसी भी प्रतिनिधि बैंक में जाकर चेक द्वारा पैसे प्राप्त कर सकते हैं और इस चेक के पीछे हमें हस्ताक्षर करने की भी जरूरत नहीं होती। केवल चेक देने पर ही हम पैसे प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह चेक रिस्की भी हो सकता है क्योंकि कोई भी इस चेक का इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकता है।

आदेश चेक (Order Cheque)

इस चेक में ऊपर bearer शब्द को हटाकर over लिखा जाता है और खुले चेक की तरह इस चेक का इस्तेमाल करके भी अपने खाते में पैसों को जमा कर सकते हैं या चेक के पीछे साइन करके किसी दूसरे व्यक्ति को चेक authorize कर सकते हैं। आर्डर चेक और ओपन चेक में कोई ख़ास फर्क नहीं होता।

चेक पर अंकित जानकारी

आपने भी किसी चेक पर देखा होगा कि उसपर बहुत सारी जानकारी अक्षरों या अंकों में लिखी होती है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेक के सबसे ऊपर IFSC कोड लिखा होता है जिससे हमें बैंक के में जानकारी प्राप्त होती है। उसके बाद चेक पर आपके बैंक की खाता संख्या लिखी जाती है। इसके बाद नीचे की साइड पर आपके चेक का नंबर लिखा हुआ होता है यानिकि इसे हम चेक नंबर भी कह सकते हैं। इसके बाद 9 अंकों में MICR कोड लिखा हुआ होता है जिसका पूरा नाम Magnetic Ink Character Recognition है। आपको बता दें कि MICR कोड भी तीन भागों में विभाजित किया जाता है।

MICR में सबसे पहले तीन अंकों में बैंक के स्थान की जानकारी दी जाती है और अगले 3 अंक बैंक के नाम को बताते हैं। हर बैंक का एक अलग तीन अंकों का मशीन कोड होता है जो बैंक ब्रांच की जानकारी देता है। MICR कोड में इसे सबसे अंत में लिखा जाता है। 9 अंकों के MICR कोड के बाद 6 अंकों की खाता आईडी होती है जोकि आपके खाते से संबंधित जानकारी को दर्शाती है। इसके बाद 2 अंकों की ट्रांज़ैक्शन आईडी होती है जिसके माध्यम से मशीन को आसानी से मालूम हो जाता है कि चेक किसी अन्य स्थान का है या लोकल है।

बैंक में खाता कैसे खोले

Leave a Comment