BBC Full Form in Hindi



BBC दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय प्रसारक है यह दुनिया भर के विभिन्न देशों में समाचार कार्यक्रम प्रसारित करता है। इसके द्वारा प्रसारित समाचार निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होते हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। आप सभी लोगों ने भी अपने जीवन में कभी ना कभी BBC द्वारा प्रसारित समाचारों को जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि बीबीसी की स्थापना कब हुई, BBC Full Form, बीबीसी न्यूज़ का मालिक कौन है ।

आज हम इस आर्टिकल में BBC से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। ताकि आप बीबीसी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकें।

न्यूज़ रिपोर्टर कैसे बने

बीबीसी का फुल फॉर्म क्या है? (BBC Full Form)

BBC का फुल फॉर्म British Broadcasting Corporation (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) है। हिंदी में बीबीसी का फुल फॉर्म अंग्रेजी प्रसारण निगम है।

BBC क्या है

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) सबसे बड़ा और पुराना टेलीविजन नेटवर्क है। इसका मुख्यालय वेस्टमिंस्टर, लंदन में ब्रॉडकास्टिंग हाउस में स्थित है। यह दुनिया के विभिन्न देशों में समाचार कार्यक्रम को प्रसारित करता है जो अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त कई स्थानीय भाषाओं में होते हैं। इसके अधिकांश कार्यक्रम वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर केंद्रित होते हैं। 1954 तक ग्रेट ब्रिटेन में टीवी पर और 1972 तक रेडियो पर बीबीसी का पूरी तरह से अधिकार रहा। इसका अधिकांश राजस्व और लाभ “बीबीसी न्यूज़” से आता है। इस समय इसके द्वारा प्रसारित समाचार दुनिया के कई देशों जैसे-  भारत, अमेरिका, इटली ऑस्ट्रेलिया, चीन, ब्राज़ील, फ्रांस और पाकिस्तान में काफी पसंद किए जाते हैं।

बीबीसी की स्थापना कब हुई और इसका इतिहास

जॉन रीथ‌ ने मूल रूप से 1992 में बीबीसी की स्थापना की । इसका पहला दैनिक प्रसारण 14 नवंबर 1922 को लंदन में मार्कोनी के स्टूडियो में हुआ था। 1927 में बीबीसी को रॉयल चार्टर हासिल हुआ और बीबीसी के लिए एक नया शीर्षक चुना गया, जो कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी से परिवर्तित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन है।

फिर नवंबर 1936 में, बीबीसी ने लंदन के एलेक्जेंड्रा पैलेस में अपनी टेलीविजन सेवा देनी आरंभ की। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बीबीसी को अपने टेलीविजन नेटवर्क बंद करने पड़े उस समय बीबीसी ने रेडियो पर टीवी दर्शकों और प्रशंसकों को सही जानकारी देना, शिक्षित करना और मनोरंजन करना जारी रखा। 1953 में BBC ने महारानी एलिज़ाबेथ के द्वितीय राज्याभिषेक समारोह का भी बहुत अच्छे से प्रसारण किया और इस प्रसारण को लगभग 22 मिलियन लोगों ने देखा था।

बीबीसी का पहला टीवी केंद्र पश्चिमी लंदन में जून 1960 में  खोला गया था, यही बाद में इसका मुख्यालय बन गया। 1997 में बीबीसी ऑनलाइन (bbc.co.uk) प्रस्तुत हुआ, जो दुनिया के सबसे विश्वसनीय स्रोतों में से एक के रूप में स्थापित हुआ। 2007 में सरकार के साथ हस्ताक्षरित दस साल पुराने चार्टर के बाद, बीबीसी ट्रस्ट इसका मुख्य नियंत्रक निकाय बन गया, और जिसके बाद  इसने दुनिया में अपनी ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करना शुरू कर दिया।

बीबीसी के कार्य

  • BBC दर्शकों को प्रकाशन, रेडियो और टेलीविजन प्रसारण जैसी सार्वजनिक मीडिया सेवाएं प्रदान करता है। इसका अधिकांश राजस्व और लाभ “बीबी न्यूज़” से आता है।
  • बीबीसी का न्यूज़ चैनल संयुक्त राष्ट्रीय अमेरिका, भारत, चीन, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, इटली, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे देशों में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।
  • इसके अधिकांश कार्यक्रम समाचार वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर नियंत्रित होते हैं। यह अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ कई अन्य स्थानीय भाषाओं में अपने समाचार कार्यक्रम को प्रसारित करता है।

PIB का क्या मतलब है ?

BBC से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

बीबीसी का मतलब क्या है?

BBC का मतलब British Broadcasting Corporation (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) है।

बीबीसी चैनल का मालिक कौन है?

बीबीसी यूनाइटेड किंगडम में एक सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित प्रसारण प्रणाली है। यह रॉयल चार्ट के तहत संचालित होती है।

भारत में बीबीसी पहला प्रसारण कब हुआ?

बीबीसी की हिन्दी सेवा ने अपना पहला प्रसारण 11 में 1940 को किया था।

बीबीसी कौन से देश का चैनल है?

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रीय प्रसारक है। इसका मुख्यालय वेस्टमिंस्टर, लंदन में ब्रॉडकास्टिंग हाउस में स्थित है।

Leave a Comment