ब्लाक प्रमुख का चुनाव कैसे होता है



ब्लाक प्रमुख क्या होता है

भारत में पंचायत व्यवस्था त्रिस्तरीय है | त्रिस्तरीय पंचायत में विभिन्न पदों को शामिल किया गया है, जिसमे ब्लाक प्रमुख (Block Pramukh) का भी एक पद है | यह पद बहुत ही महत्वपूर्ण है | इस पद पर चयनित व्यक्ति अपने क्षेत्र का विकास करता है| कम से कम दो-तीन ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक विकासखंड का गठन होता है। गांवों में सड़क,बिजली, नाली, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य आदि से सम्बंधित अवश्यक्ताओ को विकासखंड द्वारा पूरा किया जाता है।



ब्लाक प्रमुख (Block Pramukh), ब्लाक या विकास खंड का अध्यक्ष होता है | ब्लाक में आने वाली ग्राम पंचायतों का बजट ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में ही पास होता है। ब्लाक प्रमुख का चुनाव कैसे होता है, इसके बारे में आपको पूरी जानकारी इस पेज पर दे रहे है |

पार्षद क्या है?

ब्लाक किसे कहते है (What Is Block)  

राज्यों को जिले में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक जिले को ब्लॉक में विभाजित किया गया है |  ब्लॉक को ग्राम पंचायत में और ग्राम पंचायत को गावं या ग्राम सभा में विभाजित किया गया है | एक जिले में कई ब्लाक होते है |



ब्लाक प्रमुख का चुनाव कैसे होता है (Election Of Block Pramukh) 

गाँव के विकास के लिए प्रत्येक गाँव का एक प्रमुख बनाया जाता है | जिसका चयन उस गाँव की जनता द्वारा मतदान के माध्यम से किया जाता है, जिसके हम ग्राम प्रधान कहते है | प्रत्येक पांच वर्ष में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होता है | इन सदस्यों का चयन गाव की जनता द्वारा किया जाता है | इसके बाद निर्वाचित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसी एक का  मतदान  द्वारा ब्लॉक प्रमुख के पद पर चयन किया जाता है, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सिर्फ क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान कर सकते है |

ब्लाक प्रमुख बननें हेतु योग्यता (Eligibility For Block Pramukh)

  • ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को 10वीं पास होना अनिवार्य है |
  • उसे राजनीति के मामले में पहले से ही जानकारी होना आवश्यक है |
  • वह स्वास्थ्य के मामले में बिलकुल सही रहें |

ब्लाक प्रमुख का वेतन (Salary Of Block Pramukh)

ब्लाक प्रमुख का पद पर चयनित व्यक्ति को प्रतिमाह 7000 रुपये मानदेय के रूप में प्राप्त होता है  | इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख को कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते है |

विधायक कैसे बनते है

 ब्लाक प्रमुख का कार्य और अधिकार

  • ब्लाक प्रमुख का मुख्य रूप से पंचायत समिति की बैठक का आयोजन, अध्यक्षता तथा संचालन करता है |
  • ब्लाक प्रमुख पंचायत समिति या स्थायी समिति के निर्णयों का कार्यान्वयन करने का अधिकार प्राप्त होता है |
  • ब्लाक प्रमुख को पंचायत समिति की वित्तीय और कार्यपालिका प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण रखने का अधिकार होता है |
  • प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में प्रभावित जनता को राहत देने के लिये ब्लाक प्रमुख एक वर्ष में कुल पच्चीस हजार रूपये तक की राशि स्वीकृत करने की शक्ति प्रदान की गयी है, राशि स्वीकृत करने के बाद उसे पंचायत समिति की अगली बैठक में स्वीकृत राशि का सम्पूर्ण विवरण देना होगा |

यहाँ पर आपको Block Pramukh ka chunav के बारें में बताया | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | यदि आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

आचार संहिता क्या होता है?