क्रिकेटर (Cricketer) कैसे बने



How to Become Cricketer: क्रिकेटर को भारत की शान माना जाता है | आजकल के अधिकतर नवयुवकों का सपना होता है कि,  वो बड़े  होकर एक  अच्छे  क्रिकेटर बने और देश का नाम रोशन करें लेकिन, एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी और अपना हौसला बुलंद रखना होगा | जिसके बाद आप एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते है |

यदि किसी अभ्यर्थी का बचपन से ही सपना होता है कि, वह बड़ा होकर एक अच्छा क्रिकेटर बने तो वह  8 व 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट में रूचि रखने लगता है | इसके बाद वह कड़ी मेहनत के साथ एक अच्छा क्रिकेटर बन जाता है | यदि आप भी क्रिकेटर बनना चाहते है तो, यहाँ पर आपको क्रिकेटर (Cricketer) कैसे बने, क्रिकेटर बनने की पूरी जानकारी दी जा रही है |

विराट कोहली का जीवन परिचय

क्रिकेटर (Cricketer) कैसे बने 

Cricketer Kaise Bane: एक क्रिकेटर बनने के लिए आपके अंदर ऊर्जा की बिलकुल भी कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि, यदि आपके अंदर ऊर्जा की कमी होगी, तो आप बहुत जल्द थकान महसूस करने लगेंगे, जिससे आप क्रिकेट की तैयारी अच्छे से नहीं कर पाएंगे |  एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए 12 वर्ष के उम्र से ही इसका अभ्यास शुरू कर देना चाहिए  क्योंकि, इतनी कम उम्र में हमारे अंदर ऊर्जा पूर्ण रूप से बनी रहती है, जिससे आप क्रिकेट का अभ्यास  अच्छे से कर सकते है | क्रिकेट में शामिल होने के लिए आपके पास क्रिकेट  के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए और इसके साथ ही आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अपनी गेंदबाजी अथवा बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आपको शानदार तेज गेंदबाज अथवा स्पिन गेंदबाज बनने की अच्छी से तैयारी करनी रहेगी |

आयु सीमा 

भारत में क्रिकेटर बनने के लिए कोई भी उम्र नहीं तय की गई है  लेकिन, इसके लिए आपकी उम्र  कम से कम 13  वर्ष तक होनी चाहिए  और अधिकतम आप परफोर्मेंस के आधार पर किसी भी उम्र (35 वर्ष) में आपका चयन हो सकता है क्योंकि, यहाँ तक पहुंचने के लिए इतनी उम्र काफी होती है | आमतौर ICC द्वारा आयु के आधार पर क्रिकेट से सन्यास लेने के लिए कोई बाध्यता नहीं है |

कोच की मदद लें 

क्रिकेट की तैयारी करने के लिए आपको एक क्रिकेट कोच की मदद लेनी चाहिए क्योंकि, जब तक हमें क्रिकेट के बारे में जानकारी नहीं होगी, तब तक हम उसके लिए अच्छे से तैयारी नहीं कर पाएंगे | क्रिकेट के Techniques और Rules को  सीखने और उनके विषय में जानकारी लेने के लिए एक  अच्छे कोच का होना बहुत अनिवार्य है यदि आप किसी कोच की मदद लेते है तो आपको क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग मिल जाएगी, जिससे  आपके क्रिकेट  खेल में काफी हद तक सुधार हो  जाएगा | आपको  एक कोच की मदद से  क्रिकेट खेलने  की जानकारी हो जाएगी कि, क्रिकेट कैसे खेलना होता है, कैसे उसमें अच्छा पर्दर्शन देना होता है | आप ये सारी जानकारी एक कोच की मदद से प्राप्त कर सकते है  क्योंकि, जितने भी क्रिकेट कोच होते है वो सभी Trained और Experienced होते है | इसलिए उन्हें क्रिकेट के विषय में सारी जानकारी रहती है |

फ्री हिट (Free – Hit) क्या है

Cricket Club ज्वाइन करें 

क्रिकेटर बनने के लिए आपको हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए क्योंकि, जब तक आपको क्रिकेट खेलने का अच्छे से अभ्यास नहीं होगा, तब तक आप अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे |  इसलिए आप क्रिकेट में अच्छे से अभ्यास करने के लिए कोई क्रिकेट क्लब ज्वाइन कर लें, ताकि आपको  Regional Under-13, Under-15, Under-19 के टीम में खेलने का मौका  प्राप्त हो सके | यह ऐसी टीम होती है जो एक दूसरे के विरुद्ध खेलते है और यदि इसमें आपका भी अच्छा प्रदर्शन रहा तो आपको State टीम के लिए चुन लिया जाएगा | वहीं जो दूसरे क्रिकेटर  काफी अच्छा  प्रदर्शन करते है तो उन्हें Professional Cricket Club में शामिल  करके  League में खेलने का मौका दिया जा सकता है | इसमें अच्छा प्रदर्शन देने वाले खिलाड़ी  को  Open State टीम के लिए चुन लिया जाता  है |

भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है

Ranji Trophy Matches 

यदि आपको मैच के बारे पूरी जानकारी हो जाती है और आप District और State Tournaments में  अच्छा प्रदर्शन  कर चुके है, तो  आपको Ranji Tropy मैच के लिए  चुन लिया जाएगा |  इसके बाद यदि आप  Ranji Tropy मैच में भी अपना अच्छा पर्दर्शन देते है, तो आपको इंडियन क्रिकेट टीम में जाने का मौका  दिया जा सकता है | इसके अलावा जिस खिलाड़ी को क्रिकेट के  विषय में सारी जानकारी हो और इसके साथ ही वह एक अच्छा खिलाड़ी भी हो तो इस तरह के  क्रिकेटर को  Test Matches, One Day International (ODI) और Twenty20 मैच में खेलने का मौका  दिया जा सकता है |

सुपर ओवर (Super Over) क्या होता है

क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पड़ता है ?

  • क्रिकेट में अच्छा खेलने के लिए हर एक क्रिकेटर को रोजाना 8-10 घंटे का अभ्यास करना चाहिए, ताकि आप क्रिकेट के हर एक मामले में अच्छा प्रदर्शन दे सके और साथ ही रोजाना अभ्यास करने से आपके अंदर फुर्ती भी काफी बनी रहेगी जिससे आपको ऊर्जा की कमी नहीं महसूस होगी |
  • क्रिकेट खेलते समय नए-नए Technique जानने का प्रयास करते रहें क्योंकि,  इसके बिना आप अच्छे से नहीं खेल पाएंगे |  इसलिए हमेशा उन लोगों से जानकारी लेते रहे है जो क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन देते आ रहें है |
  • कुछ क्रिकेटर ऐसे होते हैं जिन्हे Batting  अच्छे से करनी आती है तो , कुछ क्रिकेटरों को Bowling करना अच्छा से आता है | तो कुछ Fielding करने में माहिर होते है  | इसलिए आपको  भी  जानना होगा कि, आप किस चीज में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे | तो  आप जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकते है  उसका अभ्यास बहुत ही अच्छे  से करते  रहे  ताकि आप एक अच्छे क्रिकेटर बन सके |

यहाँ पर हमने आपको क्रिकेटर बनने की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप आप   www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ ही यदि आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है | हम आपके प्रश्न और सुझावों का इन्तजार कर रहें है |

बीसीसीआई का मतलब क्या है ?