भारत में लगभग सभी प्रकार के खेल-खेले जाते है, परन्तु लोगो की रूचि सबसे अधिक क्रिकेट में देखनें को मिलती है | ऐसे में यदि यह मैच भारत में किसी स्टेडियम में खेला जा रहा हो तो उसकी बात ही कुछ और है | भारत में क्रिकेट के प्रति लोगो की रूचि इतनी अधिक है, कि जिस दिन भारत और किसी अन्य देश का मुकाबला होता है तो लोग उस दिन अपना समस्त कार्य छोड़कर सिर्फ टीवी के सामनें नजर आते है |

क्रिकेट में खेल की कई प्रतियोगिता होती है जिसमें की टेस्ट मैच, एक दिवसीय मैच, 20 -20 मैच की प्रतियोगिता सबसे अधिक प्रचलित है | यह सभी मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले जाते है | इस मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मानकों को अपनाया जाता है | भारत में कितने क्रिकेट स्टेडियम है ? इसके बारें में यहाँ आपको विस्तार से जानकारी दे रहे है
भारत में क्रिकेट स्टेडियम की संख्या
भारत में कुल स्टेडियम की संख्या 51 है, और इन्ही स्टेडियम में ही अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन किया जाता है |
भारत के कौन से राज्य में कितने स्टेडियम है ?
भारत के राज्य में स्टेडियम इस प्रकार है-
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 5 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
यूनिवर्सिटी ग्राउंड (लखनऊ), ग्रीन पार्क स्टेडियम (कानपुर), ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स ग्राउंड (ग्रेटर नोएडा), के डी सिंह बाबू स्टेडियम (लखनऊ), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) लखनऊ |
क्रिकेट अंपायर (CRICKET UMPIRE) कैसे बनें
दिल्ली
दिल्ली 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड |
गुजरात
गुजरात में 6 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (राजकोट), सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम (अहमदाबाद), सरदार पटेल स्टेडियम (अहमदाबाद), माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड (राजकोट), मोती बाग स्टेडियम (बड़ोदरा), आईपीसीएल स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स ग्राउंड (बड़ोदरा) |
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम (विशाखापत्तनम), राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (विशाखापत्तनम), इंदिरा गांधी स्टेडियम (विजयवाड़ा) |
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
कप्तान रूप सिंह स्टेडियम (ग्वालियर), नेहरू स्टेडियम (इंदौर), होलकर स्टेडियम (इंदौर) |
पंजाब
पंजाब 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
गांधी स्टेडियम (जालंधर), पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (मोहाली), गांधी स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स ग्राउंड (अमृतसर) |
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 7 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
जिमखाना ग्राउंड (मुंबई), विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन ग्राउंड (नागपुर), महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे), ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), नेहरू स्टेडियम (पुणे), विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (नागपुर) |
तमिलनाडु
तमिलनाडु में 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम (चेन्नई), एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) |
तेलंगाना
तेलंगाना 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (हैदराबाद), लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम (हैदराबाद) |
केरला
केरला में 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (कोच्चि), यूनिवर्सिटी स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम), ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम) |
असम
असम में 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (गुवाहाटी), नेहरू स्टेडियम (गुवाहाटी) |
झारखंड
झारखंड में 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
कीनन स्टेडियम (जमशेदपुर), जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (रांची) |
राजस्थान
राजस्थान में 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है-
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (जोधपुर), मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) |
एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान वाले राज्य
- 14. बिहार – मोईन-उल-हक़ स्टेडियम (पटना)
- 15. गोवा – फटोर्डा स्टेडियम (मारगाओ)
- 16. जम्मू और कश्मीर- शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर
- 17. चंडीगढ़– सेक्टर 16 स्टेडियम (चंडीगढ़)
- 18. वेस्ट बंगाल – इडेन गार्डेंस (कोलकाता)
- 19. हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला)
- 20. ओडिशा – बाराबती स्टेडियम (कटक)
- 2 हरियाणा – नाहर सिंह स्टेडियम (फरीदाबाद)
- 22. कर्नाटका – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
रेलवे में स्टेशन मास्टर कैसे बने?
यहाँ पर आपको भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर दिया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |