जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले



Apni Age Kaise Nikale: यदि आपको अपनी आयु की गणना करनी है तो आपके पास 2 तरीके है, पहला तो यह है कि आप ऑनलाइन ऐज कैलकुलेटर (Age Calculator) में अपनी जन्मतिथि डालकर अपनी उम्र का पता दिन, महीनो साल के अनुसार कर सकते है |

img-1


इसके बाद दूसरा तरीका है कि यदि आपको ऐसा कोई आयु गणना करनी वाली एप्प या वेबसाइट के विषय नहीं पता या आपके लिए बेहद ही मुश्किल काम है तो अंकगणित की सहायता से भी अपनी Age Calculation कर सकते है | इस लेख में हम आपको बेहद ही आसान भाषा में ये दोनों तरीके के विषय में बताने जा रहे है | ध्यान रहे कि अंकगणित से आयु की गणना के लिए कॉपी कलम का उपयोग करना अनिवार्य होगा |

जन्मतिथि से उम्र कैसे निकाले

Date of Birth Se Age Kaise Nikale: यदि आपको अपनी डेट ऑफ़ बर्थ अर्थात् जन्म तिथि मालूम है तो आप दिन, माह व साल के अनुसार टेबल बनाकर वर्तमान तिथि के अनुसार अपनी आयु की गणना कर सकते है | एक पेपर पेन निकलकर जैसा बताया जा रहा है अपनी पुस्तिका में नोट करते रहे व निम्न तालिका भी अपनी पुस्तिका पर बनाकर आयु की गणना करने का कोशिश करे :-

इसे ऐसा समझिए, आज की तिथि 24 जनवरी 2023 हैतो इसे आपको तालिका में दिन, माह व साल के हिसाब से लिखना होता है जैसे 24 – 01 – 2023 |



अब ठीक इसी तालिका में ही आपको नीचे अपनी जन्म तिथि, मान लेते है कि 13 जून 1990 है, इसे भी दिन, माह व वर्ष के अनुसार लिख लेते है जोकि होगा 13 – 06 – 1990 |

अब जन्म तिथि से आयु की गणना के लिए आपको 24 – 01 – 2023 में से 13 – 06 – 1990 को घटाना है जैसे निम्न उदाहरण में करके दिखाया गया है : –

 दिनमाहवर्ष
आज की तिथि24122022
जन्मतिथि13061990
वर्तमान आयु11 दिन06 माह32 वर्ष

यदि जन्मतिथि वर्तमान तिथि से अधिक हो तो आयु की गणना कैसे करे ?

आइये उदहारण के रूप में फिर एक तालिका लेते है और देखते है यदि जन्मतिथि का कोई भाग वर्तमान से ज्यादा हो जाता है तो तब आयु की गणना कैसे की जाती है |

इसके लिए आपको हासिल का उपयोग करना होता है | दी गयी तालिका में जन्मतिथि की माह वर्तमान माह से ज्यादा है ऐसे हम दाए कॉलम से 1 साल हासिल ले सकते है जिसके बाद 01+12 माह जोड़कर वर्तमान तिथि के माह 13 हो जायेगे |

 दिनमाह (01+ 12 माह हासिल के रूप में लिया गया है)वर्ष (2023 से 1 वर्ष माह को दिया गया है)
आजकीतिथि24012023
जन्मतिथि13061990
वर्तमानआयु11दिन13 – 06 = 6 माह2022 – 1990= 32 वर्ष

Date of Birth (DOB) Se Age Kaise Calculate Kare [Age Calculator]

Calculate Age in mm/dd/yyyy: यदि आपको अंकगणित से आयु गणना करने में कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो चिंता की कोई बात नहीं है, इसके लिए हमारी टीम ने आपकी सुविधा हेतु एक Age Calculator बनाया है | आपको बस अपनी जन्मतिथि दिए गए टूल में दर्ज करनी है, इसके बाद आपकी आयु कितनी है, आपकी स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा |




इसके अलावा भी आप ऑनलाइन आयु की गणना करने वाले एप्लीकेशन व वेब पोर्टल का उपयोग कर सकते है | जैसे कुछ ख़ास Age Calculator के नाम इस प्रकार है : –

  • Age Calculator Greek Mind Apps
  • Age Calculator by Date Of Birth Learn Solo

हमे उम्मीद है आपको यह लेख पढने के बाद आयु की गणना कैसे करे, इस विषय में सही जानकारी प्राप्त हुई होगी | यदि आपको DOB से Age कैसे Calculate करे, यह लेख पसंद आया है तो कृपया आगे जरूरी शेयर करे |

Leave a Comment