टूथब्रश का इस्तेमाल कितने दिनो तक करना चाहिए



जैसा की हम सभी जानते हैं की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, साफ़ सफाई बहुत ही जरूरी हैं। जैसे  दातों की सफाई की बड़ी जिम्मेदारी टूथब्रश पर टिकी होती है। अगर दांतों को सही तरह से साफ ना किया जाए, तो मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न, मसूड़ों का खराब होना और दांतों पर पीलापन जमने की दिक्कत होना आम बात हैं। इसलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में टूथब्रश का इस्तेमाल कितने दिन तक करना चाहिए, आदि से संबंधित सभी जांनकारी उपलब्ध करा रहें हैं। इसकी सभी जानकारी को a to z प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मानव शरीर के अंगों के नाम

टूथब्रश की भूमिका

दातो की सफाई को ध्यान में रखते हुए टूथब्रश का सबसे अहम रोल हैं। क्योकि दांत की सफाई के लिए हम रोजाना टूथब्रश (how to use toothbrush) का इस्तेमाल करते ही है। एक बार सुबह और एक बार रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करते हैं। कई लोगों को दांतों में दर्द होता है या मुंह से बदबू आती है।, आमतौर पर ऐसा सही तरीके से और साफ टूथब्रश से ब्रश ना करने के कारण होता है।  हालांकि, कई लोगों को यह भी नहीं पता होता है कि एक टूथब्रश को कितने समय तक इस्तेमाल करने के बाद बदलना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आखिर कितने दिनो बाद ब्रश बदल देना चाहिए।

टूथब्रश का इस्तेमाल कितने दिनो तक करना चाहिए

Tongue Twisters in Hindi

टूथब्रश कितने दिनों बाद बदलना चाहिए

एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल लम्बे समय तक किया जाए तो उसमें कीटाणु जमा हो जाते हैं। जिससे कई नुक्सान देखने को मिलते हैं। जैसे मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न, मसूड़ों का खराब होना और दांतों पर पीलापन जमने की दिक्कत होना आदि। इसके आलावा टूथब्रश (Toothbrush) में खून, सलाइवा, मुंह की गंदगी आदि समस्याएं सामने आती हैं। दांतों की सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी है। टूथब्रश को पानी से साफ कर देने भर से असल में यह पूरी तरह साफ नहीं होता और ना ही डिसइंफेक्ट होता है, ऐसे में टूथब्रश को 2 से 3 महीनों में बदल देना चाहिए। साथ ही छोटे बच्चों के टूथब्रश को 2 महीने में ही बदलना अच्छा होता है। अगर आपकी टूथब्रश 3 महीनों से पहले ही बहुत ज्यादा खराब हो गई हो, और ब्रिसल्स भी निकलने लगें तो उसे पहले ही बदल देना चाहिए।

महिला शरीर के अंगों का नाम

कुछ जरूरी बातो का रखें ध्यान

  • आपको कभी भी अपने टूथब्रश को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
  • समय -समय पर ब्रश को बदलना चाहिए।
  • ब्रश करने के बाद अपने टूथब्रश को पानी से धोने के बाद उसमें से बचा हुआ पानी झाड़कर और सुखाने के लिए खड़ा करके रखें।
  • इसके आलावा टूथब्रश साफ करने के लिए उसे डिशवॉशर या फिर माइक्रोवेव वगैरह में ना डालें।
  • पतले और मुलायम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश ही दांतों के लिए अच्छे होते हैं. वहीं, ब्रश को साफ जगह और कैप लगाकर रखना चाहिए।
  • टूथब्रश को साफ जगह पर रखें।
  • ध्यान दें कि कोई भी टूथब्रश दूसरे से टकराता ना हो या दूसरे को ना छूता हो।

FAQ’s

टूथब्रश क्यों जरूरी हैं ?

दांतों की सही तरीके से सफाई करने के लिए टूथब्रश बहुत जरूरी है।

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन टूथब्रश को कब बदलने की सलाह देता हैं ?

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन हर तीन महीने में टूथब्रश बदलने की सलाह देता है।

ब्रश का इस्तेमाल एक दिन में कितनी बार करना चाहिए?

दिन में दो बार अपने दांतों को फ्लोराइड टूथपेस्ट से हर बार ब्रश करते समय कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें।

टूथब्रश का इस्तेमाल कितने महीने तक करना चाहिए?

हर तीन से चार महीने में एक नया टूथब्रश बदलना चाहिए।

डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं

Leave a Comment