परमाणु बम (Nuclear weapon) क्या होता है



Nuclear Bomb: परमाणु बम, मानव द्वारा निर्मित सबसे खतरनाक हथियारों में से प्रमुख है | पूरी दुनिया को इस खतरनाक हथियार की ताकत का अंदाजा 1945 के बाद लगा था | क्योंकि 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध (World War 2) के दौरान परमाणु बम का प्रयोग जापान के दो शहरों पर लिया गया जिनका नाम हिरोशिमा और नागासाकी था | वहां परमाणु बम गिरने के बाद से पूरी तरह तहस नहस हो गया | परमाणु बम (Nuclear weapon) एक तरह का विस्फोटक हथियार होता है जो परमाणु विखंडन या संलयन के द्वारा परमाणु प्रतिक्रियाओं का उपयोग करता है |



यह हथियार बहुत बड़ी मात्रा मे उर्जा छोड़ते हैं, और इसीलिए ये विनाश का कारण भी बनते है | यह हथियार इतने खतरनाक होते है कि एक ही बम में लाखों लोगों को मारने और पूरे शहर को नष्ट करने की क्षमता रखते है | यदि आप भी परमाणु बम (Nuclear weapon) क्या होता है, भारत के पास कितने परमाणु हथियार है, इसके विषय में जानना चाहते है तो यहाँ पर पूरी जानकारी दी जा रही है |

S-400 एयर मिसाइल सिस्टम क्या है

परमाणु बम (Nuclear weapon) क्या है ?

परमाणु बम में युरेनियम या प्लूटोनियम के परमाणु विखंडन के द्वारा ऊर्जा उत्पन्न होती है | इस प्रक्रिया में परमाणु के केंद्रक में न्यूट्रॉन से चोट की जाती है जिसके बाद बहुत भारी मात्रा में उर्जा उत्पन्न होती है | इस प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन भी कहा जाता हैं, इस प्रक्रिया के बारे में हम किताब में विज्ञानं में पढ़ते आ रहे है | परमाणु बम इतना अधिक खतरनाक होता है कि यदि यह कहीं पर गिरा दिया जाए तो कई दशक तक जन-जीवन का निशान समाप्त हो जाता है, और वहां पर पेड़ पौधे तक भी नहीं उग पाते है | इसका प्रभाव बहुत ही ज्यादा विनाशकारी होता है |



न्यू मैक्सिको में एक परमाणु बम संग्रहालय बनाया गया है, जिसका मिशन परमाणु इतिहास और विज्ञान के लिए अमेरिका के संसाधन के रूप में काम करना है | यह संग्रहालय प्रति वर्ष सिर्फ 12 घंटे के लिए ही खोला जाता है | 1950 के दशक में, लास वेगास को मिस परमाणु बम का ताज भी पहनाया गया था |

पहले परमाणु बम को जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के नेतृत्व में उनकी एक वैज्ञानिक टीम ने बनाया था | परमाणु हथियार मुख्यतः दो तरह के होते हैं: पहला विखंडन और दूसरा थर्मोन्यूक्लियर होता है | विखंडन बम में विखंडन प्रतिक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है, और जिससे ऊर्जा निकलती है वहीं थर्मोन्यूक्लियर बम को हाइड्रोजन बम या एच-बॉम्ब कहा जाता है |

बैलिस्टिक मिसाइल एंड क्रूज मिसाइल

परमाणु बम (Nuclear Weapon) का प्रयोग कब हुआ ?

परमाणु बम (Nuclear weapon) का सर्वप्रथम 6 अगस्त, 1945 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान से युद्ध के दौरान किया था जहाँ पर अपने पहले परमाणु बम को हिरोशिमा शहर में गिराया था | फिर इसके तीन दिन बाद, 9 अगस्त, 1945 को, जापान के ही नागासाकी शहर में गिराया | पहले परमाणु बम का उपनाम ‘लिटिल बॉय’ और दूसरे का ‘फैट मैन’ था | नागासाकी पर गिराएं जाने वाले बम का इस्तेमाल पहले जापान के कोकुरा शहर पर किया जाना था परन्तु खराब मौसम के चलते इसे नागासाकी पर ही गिरा दिया गया था | इसके बाद अभी तक परमाणु बम का प्रयोग नहीं किया गया है |

परमाणु बम (Nuclear weapon) के इस्तेमाल के परिणाम

परमाणु बम (Nuclear weapon) का किसी युद्ध में इस्तेमाल करने के परिणाम बहुत ही भयंकर और विनाशकारी होते है | ऐसा बताया जाता है कि जब परमाणु बम का युद्ध में इस्तेमाल करके जापान के दो शहरों पर गिराया गया, तब परिणामस्वरूप 1,40,000 से अधिक लोग हिरोशिमा में और लगभग 74000 नागासाकी में वर्ष 1945 के अंत तक मर चुके थे | और हज़ारों की तादाद में लोग अभी भी विकिरण बीमारी से पीड़ित हैं |

इसके अलावा हिरोशिमा में बम के गिराने से 15,000 टन टीएनटी के विस्फोट होने की वजह से काफी प्रभाव पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 70% इमारतों को भी नष्ट कर दिया था | जब विस्फोट हुआ, तब 500 मीटर के भीतर के 90% लोग तीन सप्ताह के अंदर गंभीर जलन या विकीरण की उच्च खुराक से मर गए थे |

भारत के पास कितने परमाणु हथियार है ?

विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास है, इसके अलावा दूसरे स्थान पर अमेरिका के पास है | अगर दुनिया के देशों में देखा जाये तो कुल नौ देश अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। इनके कुल परमाणु हथियारों की संख्या 13,400 है, जो पूरी दुनिया को समाप्त कर सकते है | इन्हीं सूची में भारत के पास विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक 150 परमाणु हथियार है | इसके अलावा विभिन्न देशों की सूची भी इस प्रकार है :-

दुनिया में किसके पास कितने परमाणु हथियार की सूची

देश        

ऐटम बम

रूस         

6,500

अमेरिका    

6,185

फ्रांस          

300

चीन   

290

ब्रिटेन       

215

इजरायल     

80

पाकिस्तान   

140-150

भारत           

130-140

उत्तर कोरिया     

20-30 

इस आर्टिकल आपको परमाणु बम (Nuclear weapon)के विषय में जानकारी दी | यदि इस जानकारी से सम्बंधित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

वैज्ञानिक (SCIENTIST) कैसे बनें