भारत के राष्ट्रपति की क्रमबद्ध सूची



Bharat Ke Rashtrapati Ki Suchi : भारत के सविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया तथा प्रथम नागरिक कहा जाता है | भारत के राष्ट्रपति (President of India) के पास असीमित शक्तिया होती है परंतु राष्ट्रपति अपनी शक्तियों (Power) का इस्तेमाल स्वयं नहीं कर सकता है | उसको अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने के लिए प्रधानमंत्री और उसके मंत्री परिषद् पर निर्भर करता है | राष्ट्रपति तीनो सेनाओ का कमांडर इन चीफ (Commander in-Chief) भी होता है, तथा राष्ट्पति का निर्वाचन (Election of President) लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है | संविधान के नियमानुसार इसका कार्यकाल 5 वर्ष का रखा गया है | भारत में 1947 से अब तक 15 राष्ट्रपति निर्वाचित किये जा चुके है | भारत के राष्ट्रपति को प्रथम नागरिक या First Citizen of India भी कहा जाता है |

img-1


राष्ट्रपति का चुनाव भी भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा ही आयोजित कराया जाता है | राष्ट्रपति के पास न्याय पालिका के कार्य में भी देखल देने का अधिकार होता है | राष्ट्रपति को देश में आपातकाल स्थिति में प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार होता है, इसके अलावा लोकसभा के भंग हो जाने पर भी देश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है | यदि आप भी “भारत के सभी राष्ट्रपति के नाम, List of President of India First to Last From 1947 till date, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर बताया गया है |

भारत में राष्ट्रपति की शक्तियां और कार्य

भारत के राष्ट्रपति की सूची | List of Indian President From 1947 to 2023

निम्न सूची में भारत के सभी राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल के बारे में जानकारी दी गयी है : –



संख्या

राष्ट्रपति के नाम

कार्यकाल

1

ऱाजेन्द्र प्रसाद      

1950 से 1962

2

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

1962 से 1967

3

जाकिर हुसैन       

1967 से 1969

वी.वी. गिरि (कार्यवाहक अध्यक्ष)   

1969 से 1969

मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष)  

1969 से 1969

4

वी.वी. गिरि        

1969 से 1974

5

फखरुद्दीन अली अहमद    

1974 से 1977

बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक अध्यक्ष)    

1977 से 1977

6

नीलम संजीव रेड्डी          

1977 से 1982

7

ज्ञानी जेल सिंह    

1982 से 1987

8

आर.वेंकटरमन   

1987 से 1992

9

शंकर दयाल शर्मा

1992 से 1997

10

के.आर. नारायणन           

1997 से 2002

11

एपीजे अब्दुल कलाम       

2002 से 2007

12

प्रतिभा पाटिल     

2007 से 2012

13

प्रणव मुखर्जी       

2012 से 2017

14

राम नाथ कोविंद  

2017 से 2022

15.द्रौपदी मुर्मू2022 से अब तक

भारत का राष्ट्रपति बनने हेतु मान्य योग्यता

  • राष्ट्रपति पद को प्राप्त करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना अनिवार्य है |
  • वह व्यक्ति जो 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो |
  • उसे लोक सभा का सदस्य बनने के योग्य होना जरूरी होता है |
  • वह किसी भी तरह के लाभप्रद पद पर नहीं होना चाहिए |
  • वह मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए |

राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव (Election of President of India)

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता नहीं करती है | जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जैसे (भारतीय  संविधान के अनुच्छेद 54 के तहत) राज्यों की विधान सभा के सदस्य,लोकसभा के सदस्य ,राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है |

यहाँ आपको भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (List of Indian President From 1947 to Till Date) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गई है | अब आशा है आपको जानकारी पसंद आयी होगी | यदि आप इससे संतुष्ट है, या फिर अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके पूंछ सकते है, और अपना सुझाव प्रकट कर सकते है | आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही जवाब देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

राष्ट्रपति शासन क्या होता है?

Leave a Comment