महासागर क्या होता है ?



आपको बता दें कि, सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में हमारी पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जल पाया जाता है। पृथ्वी में जल की कुल मात्रा 71 प्रतिशत से अधिक है। 71% के बाद बचे हुए 29% में ज़मीन है, जहां पर भारत के अलावा विश्व के समस्त देश मौजूद हैं।



पृथ्वी पर जिस जगह पर पानी इकट्ठा होता है उसके कई अलग-अलग नाम होते हैं जैसे कि अगर किसी छोटी जगह पर पानी इकट्ठा होता है तो उसे गड्ढा कहा जाता है, वहीं जब बड़ी जगह पर पानी इकट्ठा होता है तो उसे तालाब कहा जाता है।

महाद्वीप (Continent) क्या होता है ?

महासागर (Ocean) क्या होता है?

महासागर में बहुत भारी मात्रा में पानी होता है, साथ ही उसके अंदर अनेक प्रकार के जीव भी निवास करते हैं। आपको बता दें कि पृथ्वी पर जितना भी पानी मौजूद है उसमें से लगभग 96.5 प्रतिशत पानी महासागर में ही इकट्ठा है।



आश्चर्य की बात यह भी है कि जितने भी दुनिया में महासागर हैं उन सभी के बॉर्डर आपस में कनेक्टेड हैं और सभी महासागर पूरी दुनिया में तकरीबन धरती का तीन चौथाई हिस्सा घेर कर रखे हुए हैं।

महासागर में अनेक प्रकार के हिंसक और अहिंसक प्राणी निवास करते हैं। व्हेल जैसी भारी भरकम मछली के साथ साथ शार्क जैसी खतरनाक मछली भी महासागर में पाई जाती है। इसके अलावा खतरनाक मगरमच्छ भी महासागर में पाए जाते हैं। महासागर में रहने वाले सभी प्राणी एक दूसरे को खा कर अपनी भूख को शांत करते हैं और इस प्रकार से महासागर के अंदर रहने वाले प्राणियों का जीवन चक्र चलता रहता है।

जो समुद्र या फिर सागर होता है वह महासागर का वह भाग होता है जिसका कुछ हिस्सा जमीन से जुड़ा होता है। खारे पानी का सबसे बड़ा जल स्रोत महासागर को ही माना जाता है जिसके अंदर बहुत सारे समुद्र समाए हुए होते हैं।

दुनिया में कितने महासागर हैं ?

वर्तमान में दुनिया में कुल 5 महासागर मौजूद है, जिनके नाम इस प्रकार हैं:-

  • प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  • हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)
  • आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

कर्क रेखा और मकर रेखा क्या है

दुनिया का सबसे छोटा और बड़ा महासागर कौन सा है?

दुनिया का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है और अगर दुनिया के सबसे बड़े महासागर की बात की जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है। महासागर कितना गहरा हो सकता है इसे नापना असंभव है। हालांकि वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि भविष्य में इंसान महासागर की गहराई को भी नाप सकेगा।

समुद्र (Sea) क्या है ?

समुद्र का आकार महासागर की तुलना में अति सूक्ष्म होता है, यह इंसानों या भूखंड के समीप होता है। महाद्वीप की हल्की ग्रेनाइट चट्टान से समुद्र तल बना हुआ होता है और जमीन से अधिकतर समुद्र की सीमाएं जुड़ी हुई होती हैं। दक्षिण यूरोप और अफ्रीका को आपस में जोड़ने वाला भूमध्य सागर एक समुद्र है। यह समुद्र एशिया के 23 देश, चार राज्य और यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप को आपस में जोड़ने का कार्य करता है।

सागर और महासागर में क्या अंतर है ?

यह सागर से बहुत ही ज्यादा गहरा होता है और इसकी गहराई का नाप आज तक नहीं लिया जा सका है। वही सागर के तल की गहराई को नापा जा सकता है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत महासागर का मारियाना ट्रेंच सबसे गहरा फील्ड है जो कि तकरीबन 36,200 फ़ीट गहरा है।‌  हालांकि कई वैज्ञानिक ऐसे हैं जो यह मानते हैं कि प्रशांत महासागर इससे भी गहरा है और यह उसकी वास्तविक गहराई का माप नहीं है।  सामान्य तौर पर महासागर की गहराई 3,953 फीट से लेकर के 15,215 फीट के आसपास तक होती है।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व राजधानी 

Leave a Comment