OYO Room क्या है



OYO Room के बारे में कुछ लोग तो सब कुछ जानते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें OYO Room के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। जिसके कारण उनके दिमाग में ओयो रूम से जुड़े काफी सवाल आते हैं। तो इसलिए आज हम अपने इस लेख में ओयो रूम से जुड़ी बहुत सारी जानकारी लेकर आए हैं जैसे की OYO Room Booking के लिए नियम और शर्ते क्या है, OYO Room में क्या होता है,क्या Unmarried Couples OYO Room Book कर सकते है, क्या OYO Room में Hidden Cameras होते है, OYO Room Book करने के फायदे और नुकसान आदि।

तो आज के इस लेख  के माध्यम से हम आपको यह सभी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप लेख  को अंत तक पढ़ते है। तो अपने सभी सवालों के जबाब पा सकते है। तो फिर चलिए आगे बढ़ते है।

होटल मैनेजमेंट क्या होता है

OYO Room क्या है (What is OYO Room in Hindi)

OYO एक होटल Company है। जिसका पूरा नाम On Your Own Room है। जिसका हिंदी मतलब अपने कमरे पर है। इस कंपनी की शुरुआत रितेश अग्रवाल जी द्वारा सन 2013 में की गई थी। हलाकि पहले इसकी शुरुआत बहुत छोटे स्तर में की गई और अब यह काफी पॉपुलर होटल कंपनी है। इस कंपनी के Room के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से अपना कमरा बुक कर सकते है। क्यूंकि यह Mobile Application पर आधारित है। आप OYO की मदद से बहुत ही सस्ते दामों में अपने लिए कमरा किराये पर ले सकते है।

हम आपको बता दें कि OYO Company का अपना खुद का कोई भी होटल नहीं है। यह अपनी वेबसाइट के माध्यम से दूसरो के होटलों के रूम के लिए कस्टमर उपलब्ध करवाता है।  जब कोई कस्टमर ओयो वेबसाइट के माध्यम से किसी होटल में कमरा बुक करता है तो उस कमरे को ओयो रूम कहा जाता है। जिस पर ओयो कंपनी को अच्छा खासा कमीशन भी मिलता है।

OYO Room में क्या होता है

जब भी OYO Room में रूम बुक करने की बात आती है। तो अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है,कि क्या ओयो रूम में गलत काम होते हैं, परंतु ऐसा नहीं है। अधिकतर OYO Room मैरिड कपल, अनमैरिड कपल, Businessmen और घूमने आई हुई Family आदि बुक करते है। अगर कोई अनमैरिड कपल रूम में रुकते हैं तो जरूरी नहीं है कि वह गलत काम करे। पहली बात तो यह है कि OYO Room में केवल उनको कमरा दिया जाता है। जिनकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होती है। अगर आयु कम है तो नहीं आयु के साथ साथ गेस्ट्स से अन्य जानकारी भी ली जाती है। सभी जानकारी पर सहमत होने के बाद ही रूम दिया जाता है।

क्या Unmarried Couples OYO Room Book कर सकते है

जैसे कि हमने आपको बताया कि ओयो होटल एक काफी प्रसिद्ध होटल है। तो इसमें गैर कानूनी काम तो कोई नहीं किया जाएगा। अगर कोई अनमैरिड कपल ओयो रूम बुक करते हैं तो कर सकते हैं। अगर कोई अनमैरिड कपल होटल में रुकने के लिए कमरा लेने आते है। तो वैसे यह है कि कमरा देना होटल के मैनेजर पर निर्भर करता है। जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है तो वह OYO Room Book कर सकते हैं। आप अपनी सिटी में होटल सर्च करते समय Filters में “OYO Welcomes Couples” के विकल्प चुन सकते है।

OYO Room में Hidden Cameras होते है

आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा बढ़ गई है और अगर इसके फायदे हैं तो काफी नुकसान भी हैं क्योंकि काफी बार हमने देखा है की बहुत से शोरूम/ होटल में Hidden Cameras होते है। जिससे गेस्ट्स को काफी दिक्कत होती है। तो अब लोगो का यह सवाल है की क्या OYO Room में Hidden Cameras होते है। तो आपको बता दें कि ओयो रूम में हिडन कैमरे नहीं होते है। अगर ऐसा कुछ भी होगा तो होटल को काफी खतरा हो सकता है। कंपनी के माध्यम से कोई भी कैमरा नहीं लगाया जाता है। लेकिन फिर भी हम कहेंगे कि सभी गेस्ट कमरा बुक करने के बाद एक बार कमरे को अच्छे से चेक करें। अगर आप जानना चाहते हैं कि हिडन कैमरा OYO Room में है या नहीं तो आप उसके लिए एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके साथ ही अगर आप कमरे की लाइट बंद कर देते हैं। तो अगर कोई कैमरा लगा हुआ होगा तो उसके पास में Light Blink करेगी। जिससे भी आपको पता चल जाएगा।

गूगल मैं अभी कहाँ पर हूँ? 

OYO Room Booking के लिए Rules और Policies

किसी भी होटल में आयो रूम बुक करने के कुछ नियम और शर्ते हैं। अगर आप OYO Room Book करना चाहते है। तो ज़रूरी है की आप नियम और शर्तो को जानकर उनको पूरा करें। इससे जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:-

  • अगर आप रूम बुक करना चाहते है। तो उसके लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • यदि आप कपल्स है। तो आप दोनों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • अगर आप Unmarried Couples है और OYO Room बुक करना चाहते है। तो कर सकते है। कमरा बुक करने वाले दोनों एक ही सिटी से होने चाहिए। 
  • एक रूम में अधिकतम 3 लोग ही रह सकते है।
  • यदि आपसे होटल में ठहरने के दौरान रूम में कोई नुकसान होता है। तो उसका पूरा जिम्मेदार गेस्ट ही है। 
  • आपको बता दें की OYO Hotel में अलग अलग बजट के रूम है। आप अपने हिसाब से अलग-अलग Facility के रूम बुक कर सकते है। 
  • सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप को कमरा बुक करते वक्त अपना वैध ID Proof जमा करें। 
  • कमरा बुक करने वाले व्यक्ति आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि जमा कर सकते है।

ओयो रूम बुक करने के फायदे

सभी गेस्ट्स को यह जानना जरूरी है कि ओयो रूम के क्या फायदे और नुकसान है। तो चलिए आगे बढ़ते है की OYO Room के क्या-क्या फायदे हैं। जो कि इस प्रकार है:-

  • ओयो होटल में सभी गेट्स अपने बजट के आधार पर रूम बुक कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही यह होटल मोबाइल एप्लीकेशन पर आधारित है। यानी ग्राहक अपना कमरा ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 
  • OYO होटल में सभी Unmarried Couples भी आसानीपूर्वक अपना कमरा बुक कर सकते है। 
  • इस समय OYO कंपनी भारत की सबसे बढ़ी कंपनी बन चुकी है। इस कारण देश के किसी भी खोने में अपना कमरा बुक कर सकते है। 
  • वैसे आपको यह भी बता दें की कस्टमर रिव्यु और रेटिंग के अनुसार ओयो सर्विस को होटल बुकिंग के लिए काफी अच्छा बताया जाता है। जिस कारण इसके काफी ग्राहक बन रहें है।

OYO Room के नुकसान

हमने यह जाना की ओयो रूम के क्या फायदे है अब हमने आपको नीचे बताया है की OYO Room के क्या क्या नुकसान है।

  • ऐसा कहा जाता है कि होटल्स ओनर की शिकायत रहती है कि उन्हें उनकी पेमेंट समय पर नहीं मिल पाती है। 
  • मीडिया और न्यूज़ की मानें तो बताया गया है कि ओयो में बहुत सी इलीगल एक्टिविटीज के साथ-साथ हिडन कैमरे भी लगाए जाते हैं। 
  • इसके साथ ही काफी बार होटल में स्टाफ द्वारा सही तरीके से व्यवहार ना करने और प्राइवेसी भंग करने के बारे में भी सुना गया है।

OYO Room क्या है से जुड़े प्रश्न

OYO कंपनी के मालिक कौन है?

इस कंपनी के मालिक रितेश अग्रवाल जी है।

आखिर Oyo अविवाहित जोड़ों के लिए क्यों प्रसिद्ध है?

यह लगभग सभी का प्रश्न है कि ओयो रूम्स विवाहित जोड़ों के लिए प्रसिद्ध क्यों है। इसका कारण यह है कि ओयो में अविवाहित जोड़ों को आसानी से केवल पहचान पत्र के माध्यम से ही रूम मिल जाता है।

पुलिस Oyo Rooms पर छापा मारती है?

पुलिस द्वारा होटल पर छापा मारा जा सकता है। अगर ओयो होटल किसी भी गैर कानूनी एक्टिविटी में शामिल होता है। यदि पुलिस होटल के ओनरको कोई भी गलत काम करते हुए देखते हैं। तो वह उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं।

क्या Oyo Room 18 आयु से कम के गेस्ट्स को दिया जाता है?

नहीं अगर किसी भी गेस्ट की आयु 18 साल से कम है तो उन्हें OYO Room नहीं दिया जाता है।

Leave a Comment