Google Play Store कैसे डाउनलोड करें ?



एंड्राइड मोबाइल में ग्राहकों की मनपसंदीदा ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर की सुविधा दी जाती है। गूगल प्ले स्टोर एक ऐसी ऐप है जो लगभग सभी एंड्राइड मोबाइल में पहले से ही दी गई होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी वजह से प्ले स्टोर ऐप मोबाइल से डिलीट या अनइनस्टॉल हो जाती है। तो ऐसे में हमें प्ले स्टोर को अपने मोबाइल में फिर डाउनलोड करना पड़ता है। ताकि हम अपनी मनपसंदीदा ऐप्स को डाउनलोड कर पाए। तो आईए जानते हैं कि आप Google Play Store Download कैसे करें?

साथ ही हम आपको गूगल प्ले स्टोर अपडेट करना का तरीका भी बताएंगे। क्योंकि गूगल समय-समय पर Play Store में कुछ नए फीचर्स को जोड़ता है तो कुछ पुराने फीचर्स को निकाल देता है और हमें नए फीचर्स का उपयोग करने के लिए प्ले स्टोर का लेटेस्ट वर्जन चाहिए होता है। जिसके लिए हमें Play Store Update करनी होती है। चलिए जानते हैं गूगल प्ले स्टोर को इंस्टॉल कैसे करें, प्ले स्टोर को अपडेट कैसे करें?

GenYoutube (गेन यूट्यूब) डाउनलोड कैसे करे

Play Store Download करने का तरीका

अगर आपको अपने स्मार्टफोन में  Play Store को डाउनलोड करना है, तो फिर आप हमारे द्वारा नीचे बताए गए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  • आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन का ब्राउज़र खोलना है।
  • अब आपको ब्राउज़र में Goggle Play Store APK लिखकर सर्च करना है।
  • जिसके बाद आपको Apk Mirror और Apk pure जैसे थर्ड पार्टी एंड्रॉयड ऐप प्लेटफॉर्म के लिंक प्रदर्शित होंगे। आप इनमें से किसी एक से प्ले स्टोर के APK को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • APK फाइल को डाउनलोड करने के बाद आप APK फाइल को खोलें। यदि आपने अननोन सोर्स को इनेबल नहीं किया है तो इसको अनेबल करके ऐप को इंस्टॉल करे।
  • इस तरह आप ऊपर बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके गूगल प्ले स्टोर को डाउनलोड कर सकते हैं।

Unknown Settings Enable कैसे करें

  • पहले आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में जाना है।
  • फिर वहां जाकर Security वाले ऑप्शन पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Unknown Sources Option पर जाकर Box  को Check करना है। जब आप ऐसा करेंगे तो Waring Screen पर Pop Up आएगा जिसे जरूर पढ़ें। इसके बाद आपको ok पर क्लिक करना होता है। ‌ जिसे यह आपको Unknown Sources से APK को इंस्टॉल करने के लिए Enable कर देगा।
  • अब आप ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।

यूट्यूब (Youtube) चैनल कैसे बनाये

प्ले स्टोर अपडेट कैसे करे

वैसे तो गूगल अपने मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के लिए समय-समय पर अपडेट जारी करता रहता है। अपडेट के साथ ही गूगल प्ले स्टोर ऐप ऑटोमेटिक अपडेट हो जाती है। लेकिन कभी-कभी कई कारण से ऐसा नहीं हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में यूजर को मैनुअल रूप से प्ले स्टोर को अपडेट करना होता है। इसलिए गूगल प्ले स्टोर ऐप को अपडेट करने की प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना है।
  • अब आपको दाई ओर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद Setting पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको नीचे About पर क्लिक करने के बाद Update Play Store पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर का नया वर्जन इंस्टॉल हो जाएगा।

Play Store से App Download कैसे करें?

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से किसी भी ऐप जैसे गेम, मूवी, म्यूजिक, ओटीटी ऐप, ऐजुकेशन लर्निंग ऐप, फोटो एडिटिंग ऐप आदि को डाउनलोड और इंस्टॉल करना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके प्ले स्टोर से कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • कोई भी नया ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बार में उस ऐप का नाम लिखना है जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। ऐप का नाम लिखकर आप सर्च आईकॉन पर क्लिक कर दे।
  • जिसके बाद नया पेज खुल कर आ जाएगा। यहां आपको सबसे ऊपर वाली ऐप पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ऐप खुल कर आ जाएगी। यहां पर आपको इंस्टॉल का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे ऐप आपके फोन में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
  • इस तरह आप प्ले स्टोर से कोई भी ऐप अपने ‌मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

गाना डाउनलोड कैसे करें

प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कैसे करें?

  • पहले आपको प्ले स्टोर एप को खोलना है।
  • फिर आपको प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है। यहां पर आपको मैनेज ऐप एंड डिवाइस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपडेट ऑल के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे सभी ऐप अपडेट होनी शुरू हो जाएंगी।
  • यदि आपको किसी सिंगल ऐप को अपडेट करना है तो आप ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर ओपन करें। अब आपको ऐप के नीचे अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है। हम आपको बता दे अपडेट का ऑप्शन तभी प्रदर्शित होगा जब ऐप की कोई अपडेट आई होगी।

मोबाइल में प्ले स्टोर ऐप कहां पर होती है?

  • अपने मोबाइल में प्ले स्टोर ऐप को सर्च करने के लिए आपको फोन के ऐप सेक्शन में जाना है ।
  • इसके बाद आपको ऊपर सर्च ऑप्शन में Play Store टाइप करके सर्च करना है
  • जिसके बाद गूगल प्ले स्टोर ऐप आपके सामने आ जाएगी ।
  • अब ऐप पर  टैप कर आप फोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप को एक्सेस कर सकेंगे ।

जीबी व्हाट्सएप क्या है

Leave a Comment