गूगल क्या है



लोगों से पूछा जाए की Google क्या हैं ? तो कई तरह के जवाब मिलेंगे। हम यदि आज से 10-15 साल पीछे की ओर देखें तो ये समझेंगे की तब इंटरनेट तो था। लेकिन फिर भी इनफॉरमेशन की काफी हद तक कमी थीं। लोगों के पास इनफॉरमेशन थी परंतु वह जानकारी इंटरनेट पर नहीं थी। आज जिस तरह हम कोई भी जानकारी तुरंत अपने मोबाइल से ही इंटरनेट के माध्यम से ढूंढ लेते है। आज से अगर 10–15 साल पहले की बात करे तो लोग एक दूसरे से पूछ कर या फिर किताबो के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त कर सकते थें।

लोगो से पूछ कर कोई भी जानकारी हासिल करना एक बड़ी समस्या होती थीं। उस समय थोड़ा बहुत वेबसाईट का प्रचलन था। परंतु कौन सी वेबसाइट में कौन सी जानकारी सही हैं, ये पता करना भी एक समस्या होता था। या फिर जल्दी से कोई जानकारी मिलना भी कठिन होता था। तभी उसी समय दो नवजवान युवक इस समस्या का हल लेकर आए। और उनके द्वारा किए गए इस उपाय का नाम Google पड़ा। तो आज हम आपको बताएंगे कि ये दो लड़के कौन थें? और क्या हैं Google? और किसने बनाया और इसकी शुरुआत कैसे हुई। इससे संबंधित और भी कुछ जानकारी आपको जानने को मिलेंगे। तो आइए शुरू करते है, बिना देर किए। 

गूगल से पैसे कैसे कमाए

गूगल (Google) क्या है ? 

  • Google अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय और सार्वजनिक कम्पनी हैं। इस कंपनी ने विशेष रूप से इंटरनेट सर्च और क्लाउड कम्प्यूटिंग के साथ ही विज्ञापन तंत्र में भी अपनी पूंजी लगाई है।
  • फिलहाल Google दुनिया के नंबर वन ‘सर्च इंजन’ के रूप में जाना जाता है। जिसमें आप दुनिया के किसी भी चीज के बारे में सर्च करेंगे तो आपको जरूर जानकारी प्राप्त हो जाएंगे। आम तौर पर Google को लेकर हर कोई ऐसा ही सोचता हैं । लेकिन गूगल क्या है इसका जवाब यहीं पर खत्म नहीं होता। इसका सही जवाब है, की गूगल एक Multinational company है। सर्च इंजन के साथ-साथ गूगल और भी कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है है, जैसे– Intenet Analytics or Cloud computing etc. 
  • उदाहरण के तौर पर हम Google Drive,  maps , Docs (playstore से डाउनलोड होने वाले सभी ऐप) और यहां तक कि  गूगल का अपना खुदका ब्राउज़र भी है जिसका नाम क्रोम है। गूगल के पास उसका खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम भी है। जी हां एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल की ही सेवा है इसके द्वारा भी गूगल आय अर्जित करता है। 
  •  इसके अलावा लगभग 20 से अधिक एप्लीकेशन Map, Email और भी बहुत सारे एप्लीकेशन Google द्वारा ही संचालित किये जाते है, जिसके बारे में हम आज आपको विस्तार से बताने वाले हैं, तो बने रहिए हमारे साथ। 
  • गूगल की कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे जी हां गूगल दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल एप्लीकेशन सर्विस है। जिसकी 1 दिन की कमाई लगभग 1 Million US Doller है। अगर भारतीय रुपए के हिसाब से बात करें तो गूगल की 1 दिन की कमाई 6,85,22,50,000 रुपए हैं। चलिए अब हम आपको बताते हैं गूगल के इतिहास के बारे में।

कैसे चुना गया Google नाम ?

Edward kasner or James Newman की लिखी गई पुस्तक mathematics and imagination में लिखे गए एक शब्द Googol से प्रभावित होकर Larry Page or Sergay Brian ने अपने द्वारा बनाए गए सर्च इंजन का नाम खोजना शुरू किया। बता दें Googol का अर्थ होता है एक के पीछे 100 जीरो।

Google Pay से पैसे कैसे ट्रांसफर करें

सर्वप्रथम Google की खोज किसके द्वारा की गई ?

  • आपको बता दें कि Google कंपनी को किसी बड़े साइंटिस्ट और इंजीनियर द्वारा नहीं बनाया गया हैं। Google कंपनी को सिर्फ दो स्टूडेंट ने मिलकर बनाया है। जी हां सिर्फ दो स्टूडेंट जिन्होंने PHD की पढ़ाई करते समय Google की खोज की थी। उन दोनों स्टूडेंट्स का नाम Larry Page और Sergey Brian हैं। यह दोनों स्टूडेंट “स्टैंड फॉर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया” के छात्र थे। साल 1995 में यह दोनों एक दूसरे से इस यूनिवर्सिटी में मिले थे। और इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए इन दोनों ने मिलकर सर्च इंजन की शुरुआत की थी।
  • इसके बाद साल 1996 में Larry Page और Sergey Brian ने मिलकर अपने PHD की Research Project में कुछ अलग और अद्भुत करने की ठान ली। उन दोनों ने सोचा कि अगर हम वेबसाइट को रैंक करा कर दूसरे वेबसाइट के साथ तुलना करें तो ये काफी अच्छा कदम होगा। उस दौर में रैंक कराने का एक अलग तरीका होता था, तरीका यह था कि जितनी बार सर्च किया गया शब्द उस वेब पेज पर होगा। उसी हिसाब से आपकी वेबसाइट रैंक करेंगी।  उस वक्त उनके द्वारा सोची गई वहीं बात आज हमारे सामने Google के रूप में मौजूद है। शुरूआत में उन्होंने Google  का नाम BACKRUB रखा था। 
  • और फिर अगले साल वर्ष 1997 में इसका नाम Google रखा गया। वाकई में यह एक अजीब सच्चाई है कि Google का नाम Mathmeticle शब्द Googol के गलत लिखने से बना है। इस शब्द (Googol) का सही अर्थ 1 के पिछे 100 जीरो होता है।
  • इसके बाद Google की सफलता दिन प्रतिदिन बढ़ती रही और 1998 में Google ने अपना पहला डूडल होम पेज बनाया। परंतु वर्तमान समय की बात करें तो गूगल के पास 2000 से भी अधिक डूडल होमपेज है। और इस वक्त पूरे दुनिया में Google ने अपनी डूडल होमपेज की एक टीम बना के रखी है।
  • वर्ष 2000 में गूगल सफलता के एक और सीढ़ी चढ़ने लगा। Google अब Adword की शुरुआत कर चुका था। इसके साथ ही गूगल अब ONLINE ADVERTISMENT की सुविधा भी देने लगा था। और इस क्षेत्र में GOOGLE अब दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाने लगा था। Google अब text के साथ-साथ video के फॉर्म में बड़ी कंपनियों के ऐड दिखाता था, और इसके बदले में उन कंपनियों से पैसे लेता था। 
  • इसके बाद वर्ष 2004 में 1 अप्रैल को Google ने अपनी एक एप्लीकेशन Gmail को लांच किया। और लॉन्च के साथ ही इस एप्लीकेशन में डाटा स्टोर करने का प्रयाप्त डाटा स्पेस भी दिया गया था। वर्तमान समय में Gmail की डाटा स्टोर की क्षमता को Google की ओर से और बढ़ा दिया गया है। 
  • गूगल अब अपनी सफलता के दम पर सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी थी। और साल 2004–05 में उसने MAP ऐप की एक Keyhole नाम की कम्पनी को ही खरीद लिया। और आज हम इसी Map Company को Google maps के नाम से जानते हैं। जिसके जरिए हम रास्ते देखते हैं किसी नई जगह की जानकारी प्राप्त करते हैं और घर बैठे पूरी दुनिया के नक्शे को देख लेते हैं।
  • इसके बाद साल 2006 में तो Google कंपनी ने अपनी सफ़लता का तहलका ही मचा दिया, जब इसने Video Shareing की एक बहुत ही बड़ी Company YOUTUBE को ही खरीद लिया। और आज के समय में Youtube अपनी सफलता के चरम सीमा पर है आज के समय में youtube पर हर 1 मिनट में 60 घंटे के वीडियो अपलोड होते हैं। 
  • Google की सफलता की रफ्तार यही पर नहीं रुकी इसके बाद साल 2007 में गूगल ने Mobile Operating System की एक बहुत बड़ी Company “Android” को ही खरीद लिया। जो कि आज के समय में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला Oprating System है।
  • 2008 में Google कंपनी ने मार्केट में खुद का एक ब्राउजर को लॉन्च किया। जिसका नाम Chrome था। Chrome को Google की ओर से आधिकारिक रूप से 2 सितंबर 2008 को लॉन्च किया गया था। और आज यह पूरी दुनिया में No.1 ब्राउजर के तौर पर जाना जाता है। 
  • साल 2011 में Larry Page को गूगल का नया CEO बनाया गया , और CHAIRMAN के पद की जिम्मेवारी Eric Schmid को सौंपी गई। फिलहाल Eric Schmid Google के Executive Chairman के पद पर कार्यरत हैं। 
  • वर्ष 2011 में ही Google ने अपने Project+ की शुरुआत की। इसके तहत रियल लाइफ फीचरिंग की शुरुआत की गई। जिसमें फेसबुक और टि्वटर आदि एप्लिकेशन शामिल थे। 
  • इसके बाद वर्ष 2012 में Android का 4.1 अपडेट jelly bean लाया गया। 
  • वर्ष 2012 में 9 जुलाई को Google Voice Search और Google Now जैसी फीचर की शुरूआत हुई। हालाकी अब हम इसे Google Assistant के नाम जानते हैं।
  • वर्ष 2013 में Google Glass device आया जिसके जरिए आप अपने चश्मे के द्वारा भी मोबाइल को चला सकते हैं। इसके बाद वर्ष 2015 में Google ने VR HEADSET की शुरूआत की। जो वर्तमान समय में काफी लोकप्रिय हो चुका है।
  • वर्ष 2016 में जब Google Loon Project का शुरूआत हुआ तो, जहां-जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं थी वहां वहां पर इंटरनेट की सुविधा को विकसित किया गया। और इसी वर्ष Google का पहला मोबाइल फोन लांच किया गया, जिसका नाम Pixel हैं। 
  • इसी के साथ Google ने Google Home नाम की एक और सर्विस की शुरुआत किया। इस सर्विस के माध्यम से आप अपने घर में स्थित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बोलकर के चला सकते हैं। और कुछ सवालों के जवाब भी इसके माध्यम से आप जान सकते हैं।
  • इसके बाद वर्ष 2017 में Google ने Google Lense नाम की एक और सर्विस की शुरुआत की, जिसके माध्यम से आप किसी भी चीज़ के फोटो को क्लिक करके Google Lense के माध्यम से उसके बारे जानकारी प्राप्त सकते हैं।

Jio Emergency Data Plan

Google का फूल फॉर्म क्या हैं?

  • Google का फूल फॉर्म हैं –“GLOBAL ORGANIZATION OF ORIENTED GROUPS LANGUAGE OF EARTH”
  • GOOGLE के मालिक कौन है – Google Company के मालिक Sergey Brian और उनके दोस्त Larry Page हैं। 
  • GOOGLE के वर्तमान CEO कौन है – Google Company के वर्तमान में CEO Sundar Pichai है, जो भारतीय मूल के ही है। ये वाकई में हमारे लिए और सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है की एक भारतीय वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी Google का CEO है। आपको बता दें कि सुंदर पिचाई Google के CEO के तौर पर प्रतिवर्ष 1200 से 1300 करोड़ की सेलरी पाते हैं। 

Google Company मूल रूप से किस देश की है ? 

Google अमेरिका की एक कंपनी हैं, जो अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित हैं। Google आज पुरी दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी के तौर जानी जाती हैं। Google की Branch दुनिया के कई अलग अलग देशों में स्थित हैं। जिसमें एक देश भारत भी हैं। 

Google Company में किसके कितने शेयर है।

आइए जानते हैं कि गूगल कंपनी में किसके पास कितने शेयर हैं। वैसे देखा जाए Google के Shares तो बहुत सारे लोगों के पास है। लेकिन हम आपको उन 3 लोगों के बारे में बताएंगे जिनके पास कंपनी की बड़ी तादाद में Shares है। इस में पहले स्थान पर आते हैं Larry Page जिनके पास कंपनी की 27.4 फीसद शेयर्स हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर Sergey Brian आते हैं। और इनके पास Company का 26.9 फीसद शेयर हैं। वही तीसरे स्थान पर Eric Schmid हैं। और Company में उनकी भागीदारी 5.5 फीसदी हैं।

Google की कमाई के साधन।

आप अगर इन चीजों पर ध्यान देंगे तो पाएंगे कि Google हमें बहुत सारी सुविधाएं फ्री में प्रदान करता हैं। जिसमे Gmail, Google Search, YouTube शामिल हैं। इन सब के लिए Google कोई भी पैसा Charge नहीं करता है। तो गौर करने वाली बात हैं की आखिर Google अपनी कमाई करता कैसे हैं ? तो इसका जवाब है Advertisement ।

एक रिपोर्ट की माने तो Google ने खुद इस बात का खुलासा किया है की उसकी कमाई का लगभग 96% से भी अधिक हिस्सा केवल विज्ञापन के जरिए ही आता हैं। इस बात से ही Google के ट्रैफिक का अंदाजा लगा सकते हैं की Google पर हर दिन लगभग 1 बिलियन प्लस रिजल्ट्स सर्च किए जाते हैं। 

भारत में Jio की वजह से पॉपुलर हुआ Google

भारत में गूगल के पॉपुलर होने की वजह जियो को बताया जाता है क्योंकि भारत में पहली बार जिओ ने ही फ्री डाटा देने की पहल की थी और वह भी काफी कम रेट में जिसकी वजह से भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ती ही चली गई और इस वजह से भारतीय लोग भी Smartphone के प्रयोग से Google से जुड़े।

जीबी व्हाट्सएप क्या है

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते हैं Google से जुड़ी हमारी यह आर्टिकल आपको अच्छी लगी होगी और आप इसे दोस्तों के साथ शेयर भी करेंगे। यदि हमारे आर्टिकल में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नजर आए तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम उसे सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे |

Dark web (डार्क वेब) क्या होता है

Leave a Comment